Responsive Scrollable Menu

SpaceX को पहली तिमाही में 54.1 करोड़ डॉलर का घाटा, बढ़ा राजस्व

न्यूयॉर्क, पांच अगस्त (एपी) सार्वजनिक कंपनी के रूप में अपनी पहली तिमाही रिपोर्ट में स्पेसएक्स ने घाटा दर्ज किया है। हालांकि, यह वॉल स्ट्रीट द्वारा लगाए गए अनुमानों से कम है। साथ ही कंपनी के राजस्व में जोरदार उछाल देखने को मिला है।

कंपनी ने विशेष रूप से कृत्रिम मेधा (एआई) पर अपने खर्च में काफी बढ़ोतरी की है। एलन मस्क द्वारा संचालित इस कंपनी को जून में समाप्त तिमाही के दौरान 54.1 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ, जो वित्तीय विश्लेषकों के अनुमान के आधे से भी कम है। कंपनी का राजस्व बढ़कर 7.8 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 90 प्रतिशत से अधिक है।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का सबसे बड़ा नकदी स्रोत इसका कनेक्टिविटी कारोबार रहा, जिसमें राजस्व सालाना आधार पर 66 प्रतिशत बढ़ा। इसकी वजह स्टारलिंक उपग्रह संचार सेवा के ग्राहकों की संख्या का दोगुना होकर 1.2 करोड़ पहुंचना रहा। विश्लेषकों के साथ बातचीत में मस्क ने कहा, ‘‘इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि किसी समय स्टारलिंक दुनिया के अधिकांश इंटरनेट की आपूर्ति करेगी।’’ मंगलवार को नियमित कारोबार के दौरान स्पेसएक्स का शेयर नौ प्रतिशत चढ़ा, लेकिन बाजार बंद होने के बाद की कारोबारी अवधि में इसने बढ़त का अधिकांश हिस्सा गंवा दिया।

Continue reading on the app

Akasa Air के CEO Vinay Dube ने कहा- भारत में और प्रतिस्पर्धा की जरूरत

नयी दिल्ली, पांच अगस्त अकासा एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने कहा है कि अगर सरकार हवाई अड्डा परिचालकों को एयरलाइन कंपनियों के स्वामित्व की अनुमति देने के प्रस्ताव पर विचार करती है तो कंपनी इसका समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि भारत के विमानन क्षेत्र में और प्रतिस्पर्धा की जरूरत है। अकासा एयर के संस्थापक एवं सीईओ दुबे की यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है, जिनमें कहा गया है कि सरकार हवाई अड्डा परिचालकों को विमानन कंपनियां रखने की अनुमति देने पर विचार कर रही है।

दुबे ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार उस स्थिति से जुड़े सभी पहलुओं पर विचार करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि वे (सरकार) इस बारे में जानते हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखेंगे। इसलिए मैं इस कदम का समर्थन करता हूं।’’ दुबे हवाई अड्डा परिचालकों को एयरलाइन कंपनियां रखने की अनुमति देने के प्रस्ताव से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे।

देश में विमानन क्षेत्र में ‘‘और अधिक प्रतिस्पर्धा’’ की आवश्यकता पर जोर देते हुए अकासा एयर के संस्थापक ने कहा कि भारत में कई एयरलाइंस होनी चाहिए, हो सकती हैं और इसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई निजी हवाई अड्डा संचालक किसी एयरलाइन कंपनी का भी स्वामित्व रखता है तो सरकार को कुछ पहलुओं पर विचार करना होगा। दुबे ने कहा, ‘‘ मुझे शत-प्रतिशत भरोसा है कि सरकार इन पहलुओं से अवगत है और कानून बनाते समय इन्हें ध्यान में रखेगी।

हालांकि, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक देश के तौर पर हम चाहते हैं कि उपभोक्ताओं के पास अधिक विकल्प हों।’’ इससे पहले इंडिगो के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने 23 जुलाई को कहा था कि अगर हवाई अड्डा संचालकों को विमानन कंपनियों के स्वामित्व की अनुमति दी जाती है तो यह ‘‘हितों का बड़ा टकराव’’ होगा। वहीं, अदाणी समूह ने मीडिया की उन खबरों और बाजार की अटकलों को 24 जुलाई को खारिज कर दिया था जिनमें दावा किया गया था कि समूह विमानन कारोबार में उतरने की योजना बना रहा है। अदाणी समूह आठ हवाई अड्डों का परिचालन करता है।

भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते घरेलू विमानन बाजारों में शामिल है। अकासा एयर के पास वर्तमान में 40 बोइंग 737 विमानों का बेड़ा है और शुक्रवार को उसके परिचालन के चार साल पूरे हो जाएंगे। कंपनी ने सात अगस्त, 2022 को उड़ान सेवाएं शुरू की थीं।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने तीन अगस्त को राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा था कि सरकार मौजूदा एयरलाइन कंपनियों के विस्तार और नए परिचालकों के बाजार में प्रवेश को सुगम बनाने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने को प्रतिबद्ध है।

Continue reading on the app

  Sports

3 भारतीय क्रिकेटर... श्रीलंका में टेस्ट डेब्यू को तैयार, जानिए आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और सारांश जैन का रिपोर्ट कार्ड

3 Indian cricketers can debut in Sri Lanka Test: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय संशोधित भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोट के कारण बाहर होने के बाद आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है. आकिब के साथ पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ और मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन के रूप में 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका मिला है. घरेलू क्रिकेट में शानदार आंकड़े दर्ज कराने वाले ये तीनों धुरंधर श्रीलंका की धरती पर अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. Thu, 6 Aug 2026 18:25:47 +0530

  Videos
See all

Ranchi Student Protest: 'JPSC पेपर रद्द करने से कौन रोक रहा'? | Hemant Soren | Jharkhand | JPSC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T13:43:21+00:00

House Collapse News: सोते रह गए लोग और ढह गया 100 साल पुराना मकान | दर्दनाक हादसा | Live Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T13:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers