Responsive Scrollable Menu

BaaS मॉडल से बदलेगा गेम? समझिए फायदे, नुकसान का पूरा गणित

Battery as a Service (BaaS) मॉडल भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा किफायती बना रही है. इस मॉडल में ग्राहक गाड़ी खरीदता है, लेकिन बैटरी किराए या सब्सक्रिप्शन पर लेता है. यहां जानिए क्या है BaaS मॉडल और इसके फायदे-नुकसान.

The post BaaS मॉडल से बदलेगा गेम? समझिए फायदे, नुकसान का पूरा गणित appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

ind vs zim: अक्षर या सुंदर? रवि शास्त्री बोले-दोनों को खिलाओ, कैसे ये होगा; जानें

india vs zimbabwe: पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ी सलाह दी। उनका कहना है कि भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के करो या मरो वाले मुकाबले में  अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर दोनों को एक साथ खिलाना चाहिए।  भारत का सामना 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से चेन्नई में होगा। भारत के सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है।  

दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद दबाव
भारत को पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार मिली थी। इस हार के साथ ही पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में चला आ रहा भारत का 12 मैचों का जीत का सिलसिला भी टूट गया। अब जिम्बाब्वे और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच टीम के लिए बेहद अहम हो गए हैं।

अक्षर को बाहर बैठाने पर उठे सवाल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम मैनेजमेंट ने उपकप्तान अक्षर पटेल को बाहर बैठाकर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया था। इस फैसले की काफी आलोचना हुई। सुंदर ने उस मैच में सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की, 17 रन दिए और बल्लेबाजी में 11 रन बनाए।

रणनीति उलटी पड़ गई
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय बताया था कि सुंदर को टीम में शामिल करना एक रणनीतिक फैसला था। दक्षिण अफ्रीका की टॉप ऑर्डर में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज थे, इसलिए ऑफ स्पिनर सुंदर को चुना गया ताकि गेंद उनसे दूर जाए। हालांकि मैदान पर यह रणनीति काम नहीं आई। साथ ही वरुण चक्रवर्ती भी अपने रंग में नहीं दिखे, जिससे भारत की गेंदबाजी कमजोर पड़ गई।

दोनों स्पिनरों को खिलाने की सलाह
रवि शास्त्री का मानना है कि भारत को दोनों ऑलराउंडर खिलाने चाहिए। उनका कहना है कि अगर किसी दिन कोई गेंदबाज खराब दिन झेलता है, तो टीम के पास दूसरा विकल्प होना जरूरी है। शास्त्री ने एक संभावित बैटिंग ऑर्डर भी सुझाया। उनके मुताबिक नंबर-5 पर हार्दिक पंड्या, नंबर-6 पर शिवम दुबे, नंबर-7 पर सुंदर और अक्षऱ पटेल को नंबर-8 या जरूरत पड़ने पर ऊपर भेजा जा सकता है।  

रिंकू की गैरमौजूदगी से खुल सकता रास्ता
टीम चयन पर एक और असर रिंकू सिंह की गैरमौजूदगी का है। पारिवारिक कारणों से वह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उनकी जगह अक्षर को सीधे टीम में शामिल किया जा सकता है, जिससे टीम को एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प मिल जाएगा।

भारत को अब जल्दी वापसी करनी होगी। जिम्बाब्वे के बाद टीम का सामना रविवार को कोलकाता में वेस्टइंडीज से होगा, जहां सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। खिताब बचाने की उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम मैनेजमेंट को अब सही संयोजन चुनना ही होगा।

Continue reading on the app

  Sports

कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, SIR पर भी दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को भवानीपुर स्थित जैन मानस्तंभ का अनावरण किया। इसके अलावा कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा संत कुटीर गुरुद्वारा गेटवे, बिजॉयगंज बाजार पुलिस स्टेटस नई बिल्डिंग और टॉलीगंज में स्टेट ऑफ़ द आर्ट फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का … Thu, 26 Feb 2026 00:20:29 GMT

  Videos
See all

Trump Tariff on India: 1 बजते ही ट्रेड डील पर ट्रंप की दुनिया को चेतावनी! | Trade Deal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T19:30:08+00:00

Is the tide turning on social media? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T19:30:01+00:00

Iran America War Update: Trump की सेना ने किया सरेंडर? बीच समुद्र में अमेरिकी बेड़ा फेल! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T20:00:11+00:00

Iran America War Update: 2 बजते ही ईरान में तख्तापलट का आसार, खामेनेई की बढी टेंशन? |Top News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T20:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers