गाम में यो रुक्का पड़ रया देहाती गाने पर भाभी ने लाल साड़ी में किया डांस,मूव्स देख फिदा हुई पब्लिक
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भाभी का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाल साड़ी पहनकर देहाती गाने गाम में यो रुक्का पड़ रया से पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके जोरदार मूव्स, आत्मविश्वास भरा स्टाइल और शानदार एक्सप्रेशन लोगों का दिल जीत रहे हैं. पारंपरिक लुक में किया गया उनका यह देसी डांस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और तेजी से शेयर भी कर रहे हैं.यूजर्स कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कई लोगों ने लिखा कि उनका डांस किसी प्रोफेशनल परफॉर्मेंस से कम नहीं है. देहाती गानों पर ऐसे दमदार डांस वीडियो अक्सर इंटरनेट पर छा जाते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
हैदराबाद के खैराबाद फ्लाईओवर पर इतिहास जिंदा, दीवारों पर महापुरुष, QR कोड से खुलती वीर गाथाएं
हैदराबाद के खैराबाद फ्लाईओवर पर कला और तकनीक का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है. फ्लाईओवर की दीवारों पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और क्षेत्रीय नायकों के भव्य चित्र बनाए गए हैं. इन चित्रों के साथ लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करते ही लोगों के मोबाइल पर संबंधित महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और योगदान की पूरी जानकारी खुल जाती है. यह पहल शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ युवाओं और छात्रों को इतिहास से जोड़ने का भी काम कर रही है. रात के समय लाइटिंग के बीच ये चित्र और भी आकर्षक दिखाई देते हैं, जिससे यह स्थान एक ओपन-एयर म्यूजियम जैसा अनुभव देता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





