Responsive Scrollable Menu

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को 28,000 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ी कथित देशव्यापी साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट के मामले में धनशोधन की जांच के तहत मुंबई हवाई अड्डे से एक वकील को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या सात हो गई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पणजी इकाई की एक टीम ने राशेष उपाध्याय उर्फ राशेष शाह को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अंदर ‘बोर्डिंग गेट’ (विमान में सवार होने वाले स्थान) पर उस समय रोक लिया, जब वह दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था। सूत्रों ने बताया कि सीमा शुल्क और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों ने उपाध्याय को पकड़ने में ईडी की मदद की। उन्होंने बताया कि आरोपी को पणजी ले जाया गया और धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे 29 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

इस मामले में ईडी द्वारा की गई यह सातवीं गिरफ्तारी है। केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि मामले की जांच गोवा पुलिस द्वारा नौ जून 2025 को दर्ज एक प्राथमिकी के बाद शुरू हुई थी। ईडी ने उपाध्याय को हिरासत में भेजे जाने की मांग करते हुए अदालत को बताया कि वह नेटवर्क की एक मुख्य कड़ी था।

Continue reading on the app

अंबेडकरनगर: दूसरी शादी के बीच पहले पति की एंट्री… पुलिस पहुंची तो मचा हड़कंप, थाने में घंटों चली पंचायत

अंबेडकरनगर में एक महिला की दूसरी शादी तब विवादों में घिर गई जब उसका पहला पति पुलिस लेकर समारोह में पहुंच गया. अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया.

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs ZIM-W: हरमन-दीप्ति के शतकों से टीम इंडिया की जीत, जिम्बाब्वे को दूसरे WODI में भी हराया

टीम इंडिया की जीत तो उसी वक्त तय हो गई थी, जब हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने ऐतिहासिक शतक लगाकर टीम को 328 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया था. मगर टीम में लौटी एक युवा स्पिनर ने इसे सुनिश्चित किया. Sun, 25 Oct 2026 22:50:44 +0530

  Videos
See all

Weather Update : UP, दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश का अलर्ट! | Rain Alert | IMD | Mausam #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T22:00:27+00:00

Why Israel's election is the most important in its history. #Israel #Netanyahu #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T22:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers