लाल साड़ी में हरियाणवी भाभी का देसी स्वैग, घूंघट की आड़ से नजरें मिलाकर सोशल मीडिया पर मचाया तहलका!
लाल रंग की साड़ी और भारी गहनों में सजी एक महिला का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका देसी अंदाज और कातिलाना मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है. इस वीडियो में कल्पना चौधरी नाम की महिला लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनकर हरियाणवी गाने भाभी तू पटोला पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देती नजर आ रही है. वीडियो में महिला ने पारंपरिक घूंघट निकाला हुआ है, लेकिन उनकी आंखों के इशारे और सादगी ने नेटिजन्स को दीवाना बना दिया है. भारी सोने के हार और कंगन के साथ उनका यह लुक किसी शादी समारोह का लग रहा है.
घूंघट काढ़कर बहू ने ससुराल में किया डांस, हरियाणवी गाने पर जमकर थिरकी, आसपास बैठे दिखे बच्चे-औरतें!
इंस्टाग्राम पर अक्सर डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है जिसमें एक बहू घूंघट काढ़े ससुराल में डांस करती दिखाई दे रही है. वो इस वीडियो में हरियाणवी गाने पर जमकर थिरकती दिख रही है. वायरल वीडियो में महिला 52 गज का दामन गाने पर नाच रही है. आसपास कुछ लोग बैठे भी नजर आ रहे हैं, जिनमें औरतें और बच्चे भी हैं. वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम दिव्या चौधरी (@divyajangidoffical_) है जिनके 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनका ये वीडियो 1 करोड़ व्यूज के साथ वायरल है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















