सऊदी अरब पर हूतियों के हमले का दावा, रियाद एयरपोर्ट समेत 6 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना
यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट और अरामको फैसिलिटी समेत 6 से ज़्यादा ठिकानों पर ड्रोन-मिसाइल हमले का दावा किया है. जानिए सऊदी पर हमले से दूसरे देशों पर क्या होगा असर?
The post सऊदी अरब पर हूतियों के हमले का दावा, रियाद एयरपोर्ट समेत 6 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना appeared first on Prabhat Khabar.
25 अक्टूबर को वाराणसी का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो को लेकर उत्साहित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह नमो घाट पर आयोजित होने वाले भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री ने अपने दौरे से एक दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायुसेना के विमानों की शानदार तस्वीरें साझा करते हुए एयर शो को लेकर उत्साह व्यक्त किया.
नमो घाट पर होगा आयोजन
पीएम मोदी ने तस्वीरों के साथ लिखा, "उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 'विंग्स ओवर गंगा', 25 अक्टूबर को वाराणसी में." यानी वाराणसी में होने वाले एयर शो की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो का आयोजन वाराणसी के नमो घाट पर किया जा रहा है. दो दिवसीय इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना अपनी परिचालन क्षमता, आधुनिक तकनीक और पायलटों के उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन कर रही है.
एयर शो में तेजस, राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, एलसीएच प्रचंड सहित कई अत्याधुनिक लड़ाकू विमान और परिवहन विमान हिस्सा लेंगे. इसके अलावा भारतीय नौसेना और थलसेना के विमान भी संयुक्त अभियान क्षमता का प्रदर्शन करेंगे. वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबैटिक और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीमें भी रोमांचक करतब दिखाएंगी.
आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की भी विशेष व्यवस्था
प्रधानमंत्री के आगमन और एयर शो को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पुलिस प्रशासन ने करीब 11,900 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की है. इसके अलावा पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) और बम निरोधक दस्तों को भी तैनात किया गया है. प्रशासन ने यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की भी विशेष व्यवस्था की है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.
वाराणसी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 11 बजे एक नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन भी करेंगे. यह परियोजना क्षेत्र में वस्त्र और परिधान उद्योग को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. विशेष रूप से महिलाओं के लिए रोजगार सृजन की संभावनाएं बढ़ने की उम्मीद है.
प्रधानमंत्री के दौरे और वायुसेना के भव्य एयर शो को लेकर वाराणसी में उत्साह का माहौल है. गंगा तट पर होने वाला यह आयोजन सैन्य शक्ति, राष्ट्रीय गौरव और काशी की सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









