Responsive Scrollable Menu

The Kerala Story 2 पर सेंसर बोर्ड ने लगाए 16 कट्स, क्यों किया गया 5 सीन्स में बदलाव? तेज हुई फिल्म पर सियासी जंग

The Kerala Story 2 Censor Board Imposed 16 Cuts: विपुल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' अपनी रिलीज से पहले ही विवादों के चक्रव्यूह में फंस गई है. लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आधारित इस फिल्म को लेकर जहां एक तरफ कानूनी लड़ाई चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सेंसर बोर्ड (CBFC) ने कड़े रुख के साथ इसे हरी झंडी दिखा दी है. फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है, लेकिन इसके लिए मेकर्स को भारी कीमत चुकानी पड़ी है.

सेंसर बोर्ड की कैंची ने लगाए 16 कट्स

सेंसर बोर्ड ने फिल्म की संवेदनशीलता को देखते हुए इसमें 16 महत्वपूर्ण बदलाव और कट्स लगाने के निर्देश दिए हैं. बोर्ड ने फिल्म के सबसे विवादित और हिंसक सीन्स पर कैंची चलाई है- 

  • फिल्म में दिखाए गए किसिंग विजुअल्स को 50% तक कम कर दिया गया है, जबकि एक लिप-लॉक सीन को 7 सेकंड छोटा किया गया.
  • रेप के सीन को 20 सेकंड कम किया गया है. इसके अलावा, महिलाओं के साथ मारपीट और सिर पर वार करने वाले सीन में भी कटौती की गई है.
  • आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहाने वाले विजुअल्स को बदलने का निर्देश दिया गया है.
  • तीन स्थानों पर डायलॉग बदले गए हैं और एक शब्द को म्यूट किया गया है. साथ ही, फिल्म को 'सच्ची घटनाओं पर आधारित' बताने वाले डिस्क्लेमर की अवधि 2 मिनट 3 सेकंड और बढ़ा दी गई है, जिसमें वॉइस ओवर भी शामिल होगा.

इन बदलावों के बाद फिल्म की कुल अवधि अब 2 घंटे 11 मिनट 24 सेकंड रह गई है.

सियासी घमासान और 'प्रोपैगेंडा' का आरोप

फिल्म को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त उबाल है. कांग्रेस, सपा और कई राजनीतिक विश्लेषकों ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. वहीं, बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्म की कड़ी आलोचना करते हुए इसे 'बकवास प्रोपैगेंडा' करार दिया है. उन्होंने फिल्म के निर्देशक कामाख्य नारायण सिंह पर भी तीखा हमला बोला है.

द केरल स्टोरी 2 की रिलीज डेट

फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन इसकी किस्मत का फैसला केरल हाई कोर्ट के हाथ में है. बुधवार, 25 फरवरी को अदालत फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखेगी, जिसके बाद यह तय होगा कि फिल्म अपनी तय तारीख पर रिलीज हो पाएगी या नहीं. कोर्ट उन याचिकाओं पर भी सुनवाई कर रहा है जिनमें सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की गई है.

द केरल स्टोरी 2 स्टार कास्ट

बता दें कि कामाख्य नारायण सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में 'बीफ' खिलाने वाले एक सीन को लेकर सबसे ज्यादा विरोध देखा जा रहा है. अब सबकी नजरें कोर्ट के अंतिम फैसले पर टिकी हैं.

Continue reading on the app

Delhi Crime: दिल्ली के समयपुर बादली में महिला और उसके 3 बच्चों की धारदार हथियार से हत्या

Samaypur Badli Mass Murder: दिल्ली के समयपुर बादली क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां बुधवार को एक घर के अंदर महिला और उसके तीन मासूम बच्चियों के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. चारों की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की  गई. पुलिस को इस बात का शक है कि इस जघन्य हत्याकांड को महिला पति ने अंजाम दिया है. वह अभी फरार है. 

Continue reading on the app

  Sports

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने PGT कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती निकाली, जानिए कितना मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 9 मार्च

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) कंप्यूटर साइंस के 1672 खाली पदों को भरने के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को शिक्षक … Wed, 25 Feb 2026 22:48:20 GMT

  Videos
See all

ट्रंप ने ईरान को धमकी दी | #saubaatkiekbaat #kishoreajwani #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T20:45:02+00:00

Russia Ukraine War : ज़लेंस्की को मिल गया 'चांसलर बम'? | Putin | NATO | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T20:30:09+00:00

Swami Avimukteshwaranand News: अतीक-मुख्तार पर 'स्वामी' नरम.. आरोप में कितना दम ? | CM Yogi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T20:39:57+00:00

गुरुग्राम में बाइक स्टंट का खौफनाक अंजाम! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T21:00:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers