Responsive Scrollable Menu

स्टेज पर दलेर मेहंदी की बेइज्जती के बाद कैसा है परिवार का हाल? बेटे ने पहली बार बताई अंदर की बात

दलेर मेहंदी के उत्तराखंड विवाद पर बेटे गुरदीप ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। पिता से हुई बातचीत और परिवार पर पड़े असर का खुलासा कर उन्होंने मीका सिंह का भी शुक्रिया अदा किया।

Continue reading on the app

पूर्वी Delhi के स्कूल में 12वीं की छात्रा की जलकर मौत, बैग से मिला सुसाइड नोट

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल में शनिवार को 12वीं कक्षा की छात्रा ने खुद को कथित तौर पर आग लगा ली। लड़की के बैग से तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या दोस्त से रिश्ता टूटना उसकी मौत की वजह बना। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा द्वारा घर से अपने बैग में पेट्रोल लाने और सरकारी स्कूल परिसर में खुद को आग लगाने का संदेह है। सूत्रों के अनुसार जांचकर्ता इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या दोस्त से रिश्ता खत्म होने के कारण उसने यह कदम उठाया। साथ ही वे परिवार के इस आरोप की भी जांच कर रहे हैं कि छात्रा किसी साजिश का शिकार हुई।

पुलिस ने बताया कि छात्रा स्कूल परिसर में गार्ड कक्ष के पीछे बुरी तरह जली हुई अवस्था में मिली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका के बैग से मिले तीन पन्नों के कथित सुसाइड नोट में परिवार और एक दोस्त का जिक्र है। एक पन्ने पर उसने कथित तौर पर अपने परिवार से माफी मांगी, जबकि दूसरे पन्ने पर लिखा कि उसके एक दोस्त को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

पुलिस नोट की सामग्री की जांच कर रही है और उसने इस बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि, परिवार ने आत्महत्या की आशंका पर अविश्वास जताया है और आरोप लगाया कि छात्रा किसी साजिश का शिकार हुई है। शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर.पी. मीणा ने बताया कि पुलिस को एक छात्रा के आग से झुलसने के संबंध में सूचना अपराह्न 11 बजकर 58 मिनट पर मिली।

इसके बाद कृष्णा नगर थाने की एक टीम स्कूल पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम को गार्ड कक्ष के पास छात्रा लगभग पूरी तरह जली हुई अवस्था में मिली। एक एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, जिसके साथ आए चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

अपराध जांच दल और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। जांचकर्ता शव के पास मिली एक बोतल के बाद यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ज्वलनशील पदार्थ स्कूल में कैसे लाया गया और उसका इस्तेमाल कैसे किया गया। पुलिस घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और कर्मचारियों, शिक्षकों तथा छात्रों से पूछताछ कर रही है।

जांचकर्ता छात्रा के परिवार और दोस्तों से भी बात कर रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी निजी या पारिवारिक परेशानी का सामना कर रही थी या कोई उसे परेशान कर रहा था या वह किसी ऐसे रिश्ते में थी, जिसका घटना से संबंध हो सकता है। अधिकारियों ने कहा कि किसी साजिश की आशंका समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, छात्रा की उम्र लगभग 17 वर्ष थी और वह कृष्णा नगर के घोंडली इलाके में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहती थी।

उसके परिवार में माता-पिता, तीन भाई, एक बहन और एक भाभी हैं। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब सात बजे छात्रा की बड़ी बहन उसे स्कूल छोड़कर गई थी। जब दोपहर करीब एक बजे तक छात्रा घर नहीं लौटी, तो उसकी भाभी उसे तलाशने स्कूल पहुंची।

छात्रा की भाभी को स्कूल परिसर के अंदर बुलाकर घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंचे। इससे पहले छात्रा की बहन ने बताया था कि परिवार को दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर फोन आया और घटना की जानकारी मिली। बहन ने कहा, ‘‘मैं उसे स्कूल छोड़ने आई थी और वह सामान्य लग रही थी।’’ हालांकि, छात्रा की भाभी ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई थी और वह उसे तलाशने स्कूल पहुंची थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे किसी ने घटना के बारे में नहीं बताया। मैं उसे तलाशने स्कूल आई थी।’’ इस बीच, कृष्णा नगर के विधायक अनिल गोयल और दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। सूद ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy 2026-27 Live: रणजी ट्रॉफी में दूसरे दिन का खेल शुरू, बड़े स्कोर की तरफ दिल्ली और मुंबई

Ranji Trophy 2026-27 Live Update: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में तीसरे दौर के मुकाबले का आज दूसरा दिन है. पहले दिन के खेल में दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और झारखंड की टीमों ने दमदार शुरुआत की और वे बड़े स्कोर की तरफ बढ़ गई हैं. वहीं, बिहार और रेलवे जैसी टीमों की हालत खराब रही. ऐसे में दूसरे दिन के खेल से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ. Tue, 27 Oct 2026 10:06:38 +0530

  Videos
See all

India Bloc Rally: 'इंडिया' ब्लॉक की मेगा रैली पर छाया 'संकट' | Ramlila Maidan | Mallikarjun Kharge #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T02:52:44+00:00

Lucknow Triple Murder: लखनऊ में पार्किंग विवाद पर खूनी खेल, एक साथ 3 की हत्या | Parking Dispute #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T03:07:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers