Realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को देगा दस्तक: 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और गेमिंग फीचर्स से होगा लैस
Realme ने अपने नए Realme 16x 5G स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी का यह नया 5G स्मार्टफोन 12 अगस्त दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले Realme और Flipkart ने इसके लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां फोन के डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स की पुष्टि की गई है। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और गेमिंग फीचर्स के साथ यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री करेगा।
दो कलर ऑप्शन में आएगा Realme 16x 5G
कंपनी के टीजर के मुताबिक Realme 16x 5G को Endurance Brown और Glory White कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन के पीछे वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। Realme 16x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी। कंपनी के अनुसार यह बैटरी एक बार चार्ज होने पर 156.2 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 9 घंटे तक गेमिंग का बैकअप देने में सक्षम होगी। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, Bypass Charging और Reverse Charging जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, जिससे चार्जिंग का अनुभव और बेहतर होगा।
ये भी पढ़े-ः WhatsApp New Update: व्हाट्सऐप ने बदला Group Chat का अनुभव, नए अपडेट में मिलेंगे 3 दमदार फीचर्स
स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ 14GB तक RAM (डायनामिक RAM सहित) और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। फोन में Realme का Flux Engine भी शामिल होगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस देने में मदद करेगा।
144Hz डिस्प्ले और दमदार गेमिंग फीचर्स
Realme 16x 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी Peak Brightness 1200 निट्स तक होगी। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 5300mm² AirFlow Vapour Chamber Cooling System दिया जाएगा। गेमिंग के शौकीनों के लिए कंपनी ने इसमें अपना GT Boost Gaming Optimization Engine भी शामिल किया है, जो गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा।
50MP AI कैमरा और कई स्मार्ट AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल AI रियर कैमरा मिलेगा। इसके साथ AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual-View Video Mode जैसे AI फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिससे फोटो और वीडियो का अनुभव बेहतर होगा। Realme 16x 5G को IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलेगी। इसके अलावा, फोन MIL-STD-810 Military-Grade Shock Resistance के साथ आएगा, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में अधिक टिकाऊ बनाएगा।
Realme 15x का होगा सक्सेसर
Realme 16x 5G को पिछले साल लॉन्च हुए Realme 15x के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जाएगा। Realme 15x की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नए मॉडल की कीमत भी इसी रेंज के आसपास रखी जा सकती है, हालांकि आधिकारिक कीमत लॉन्च के दिन सामने आएगी।
चेहरे पर वैक्सिंग जैसा असर दिखाता है ये फेस पैक, डेड स्किन के साथ रोएं भी निकल जाएंगे
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए पार्लर के चक्कर लगाती हैं लेकिन मनचाही चमक नहीं दिखती है तो घर में बना ये फेस पैक लगाएं। जो ना केवल ग्लो देगा बल्कि चेहरे पर उगे अनचाहे बालों को भी हटाएगा। जिससे चेहरा ज्यादा सॉफ्ट और चमकदार नजर आने लगेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan









