Responsive Scrollable Menu

पानीपत में मजदूरों ने पुलिस पर पथराव किया:फोर्स ने लाठीचार्ज कर खदेड़े, एक व्यक्ति का हाथ टूटा; रिफाइनरी रोड जाम करके बैठे थे

पानीपत में रिफाइनरी में काम करने वाले मजदूरों ने बुधवार को फिर पुलिस पर पथराव कर दिया। मजदूरों ने सुबह रोड पर जाम लगाया था। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और भीड़ भड़क गई। पुलिस फोर्स ने भी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया। इस दौरान एक व्यक्ति का हाथ भी टूट गया। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने व्रज वाहन तैनात किए हैं। एक तरफ मजदूरों की भीड़ खड़ी है, जबकि दूसरी तरफ पुलिस फोर्स है। अधिकारी मजदूरों को काम पर लौटने की अपील कर रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि प्रशासन ने उनकी 8 घंटे की ड्यूटी समेत अन्य मांगें मान ली थीं। अब उनकी मांग है कि इन मांगों को पूरी रिफाइनरी में बोर्ड पर लिखवाया जाए। साथ ही, जो ठेकेदार इसका पालन न करे, उसके खिलाफ FIR दर्ज कर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए। इससे पहले, 23 फरवरी को भी मजदूरों ने रिफाइनरी में सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया था। साथ ही गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। माहौल शांत करने के लिए CISF ने 2 हवाई फायर भी किए थे। सदर थाने में ढाई हजार अज्ञात मजदूरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। रिफाइनरी में हंगामे की तस्वीरें… जानिए आज कैसे हुआ विवाद…. 24 फरवरी को मीटिंग में सहमति बनी रिफाइनरी के अंदर कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। यहां ठेकेदारों के अंतर्गत लगभग 35 से 40 हजार मजदूर अलग-अलग साइटों पर काम करते हैं। 23 फरवरी को मजदूरों के प्रदर्शन के बाद 24 फरवरी को पानीपत में ही मजदूरों की DC वीरेंद्र दहिया, SP भूपेंद्र सिंह और रिफाइनरी के अधिकारियों से मीटिंग हुई थी। मीटिंग में मजदूरों की सभी मांगें मान ली गईं। काम पर जाने के बजाए इकट्‌ठे हुए बुधवार सुबह मजदूरों को काम पर वापस लौटना था। इससे पहले रिफाइनरी में पुलिस फोर्स तैनात की गई, लेकिन मजदूर काम पर जाने के बजाए इकट्ठे हो गए। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी के अधिकारी उन्हें आश्वस्त कराएं कि उनकी सभी मांगें पूरी हो चुकी हैं। पथराव के बाद लाठीचार्ज सुबह 8:30 बजे मजदूरों ने रोड जाम कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो वे नहीं माने। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मजदूरों पर लाठीचार्ज किया। व्यक्ति बोला- पुलिसवालों ने दौड़ाकर पीटा धमेंद्र नाम के व्यक्ति ने बताया कि मैं सिर्फ वहां खड़ा होकर देख रहा था। तभी अचानक हाथों में डंडे लेकर पुलिस कर्मचारी आए और पीटने लगे। डंडा लगने की वजह से मेरा हाथ टूट गया है। पुलिस कर्मचारी लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे। प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

"मैं पठान, तेरे समाज की चार लड़कियों को चलाता हूं":युवती को पोस्ट नहीं हटाने पर दी धमकी, बाोला- तुम कहते हो हम रेप करते हैं...

छिंदवाड़ा में एक युवती को हिंदूवादी संगठन के समर्थन के कारण जान से मारने की धमकी दी गई। युवकों ने फोन कॉल पर आपत्तिजनक और धमकी भरी बातें कीं। युवकों ने खुद को पठान बताते हुए कहा- तेरे समाज की चार लड़कियों को चलाता हूं। वो मेरे लिए जहर खाने को तैयार हैं। तुम कहते हो हम रेप करते हैं, तो सुन हां, सही में रेप करता हूं। कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। देर रात करीब 1000 कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सुबह 11 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो छिंदवाड़ा बंद कर दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार मामले में चार अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है, जबकि सूत्रों का कहना है कि तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। क्यों भड़का मामला… तेलंगाना विधायक टी राजा 16 फरवरी को छिंदवाड़ा पहुंचे थे। यहां वे हिंदू गर्जना रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक वर्ग को लेकर विवादित बयान दिया था। मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 23 फरवरी को टी राजा के बयान के विरोध में रैली निकाली थी। उन्होंने टी राजा समेत आयोजन समिति पर केस दर्ज करने की मांग की थी। हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि टी राजा ने आतंकवादियों के लिए यह बात कही थी, तो क्या ये इस प्रकार से विरोध कर आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं। मामले में हिंदूवादी संगठन के नेता और ऐतिहासिक रामलीला मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने कहा था कि ऐसे ही चला तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। राजपूत के बयान को 22 साल की एक युवती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार सुबह स्टेटस अपडेट किया था। स्टेटस अपडेट होने के बाद करीब 2 बजे लड़की के पास इंस्टा कॉल आया। लड़की अटेंट किया तो उधर से एक के बाद एक तीन से चार युवक अलग-अगल बात करते हुए उसे धमकाने लगे। युवकों ने इंस्टाग्राम कॉल के जरिए युवती पर स्टोरी हटाने का दबाव बनाया। जब युवती ने स्टोरी हटाने से मना किया तो वे गाली-गलौज करने लगे और धमकी तक दे डाली। लड़की ने उन्हें गाली देने से मना किया तो उन्हें यहां तक कह दिया कि तू हैं कहां अभी, तेरा घर कहा हैं। लड़की ने कहा- मैं थाने पर मिलूंगी, वहीं आ जाना। इस पर लड़कों ने धमकाया कि तू थाने पर ही आ जा। लड़कों ने खुद पठान बताते हुए कहा कि उस टकले (अरविंद राजपूत) को छोटी बाजार में जाकर बता देना की, उसे भी नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद लड़की ने अपने दोस्तों को पूरा घटनाक्रम बताया। लड़कों ने यह बात राजपूत तक पहुंचाई। रात करीब साढ़े 10 बजे लड़की अपने दोस्त और परिजनों के साथ थाने पहुंची। थाने पर राजपूत भी कुछ कार्यकर्ताओं के साथ आ गए। संगठन तत्काल आरोपियों गिरफ्तारी की मांग की। धीरे- धीरे लोगों की भीड़ बढ़ी और रात करीब 1 बजे थाने के सामने करीब एक हजार लोग थाने के सामने सड़क पर जमा हो गए। थाने का घेराव कर गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर सीएसपी अजय राणा पहुंचे और उन्होंने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। रात करीब 2 बजे मामला इस शर्त पर शांत हुआ कि बुधवार सुबह 11 बजे तक यदि आरोपी गिरफ्त में नहीं आए तो छिंदवाड़ा जाम कर देंगे। अब युवती और धमकी देने वालों के बीच बातचीत के अंश… युवक : हमको पठान बोलते हैं छिंदवाड़ा में जब वह (T राजा ) 16 तारीख को आया था तो हमने 15 तारीख को नरेंद्र पटेल ( हिंदू गर्जना रैली के आयोजनकर्ता) को रात में बैठाया और उसको यह भी समझाए थे कि छिंदवाड़ा में गाली गलौज नहीं करना लेकिन उसके बाद भी आखिरी-आखिरी में उसने बोल ही दिया। आदिवासी कमेटी के लोग हमसे मिले उन्होंने हमें बताया जिसके कारण हमने रैली निकाली युवक : अपनी स्टोरी डिलीट करो युवती : डिलीट तो नहीं होगी स्टोरी युवक : डिलीट नहीं होगी ना तो ठीक है हम %#@₹₹%%# उसकी टकला जो भी है छोटी बाजार का उसकी #₹%*@ का दम रखते हैं हम लोग, जो तुम लोग बोलते न हम रेप कर रहे लड़कियों का सही में कर रहे (पीछे से दूसरा लड़का बोला) - मेरे पास चार गर्लफ्रेंड है तेरे समाज की चार और चारों जहर खाती हैं मेरे लिए युवती : इसको समझा दो कि समाज में न जाए नहीं तो में उकसी न तो घर में घुस कर.... इसके बीच अलग दो लड़के पीछे से लगातार गाली देते सुनाई देते हैं युवती : भैया ये गाली दे रहे है मुझे बताओ क्या करना है। युवक : तू स्टोरी डिलीट कर युवती : नहीं वो तो नहीं होंगी, 24 घंटे बाद अपने आप होगी युवक : ठीक है तू बता तू कहां है तेरा घर कहां है युवती : आप जाओ थाने में मिलती हूं। युवक : हां, जा थाने तीन युवकों के नाम सामने आए मामले में जांच जारी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जानकारी खंगाली जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

शुक्र के नक्षत्र में आएंगे बुध, 7 दिनों तक इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, धनलाभ के योग!

शुक्र (Shukra) और बुध ज्योतिष शास्त्र में दोनों ही ग्रहों का खास महत्व होता है। मई 2026 में इन ग्रहों का विशेष योग बनने जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार बुधदेव असुरों के गुरु शुक्र के शुक्राचार्य के नक्षत्र भरणी में प्रवेश करेंगे। यहां 7 दिनों तक संचरण करते रहेंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों … Thu, 26 Feb 2026 00:18:19 GMT

  Videos
See all

Shivsenna UBT प्रवक्ता ने किसे चेताया? Rahul Gandhi | Congress | PM Modi | Hindi News | Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T22:30:07+00:00

Iran America War Update: युद्ध से पहले ट्रंप को मिला धोखा! | Trump |Khamenei | Breaking News | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T22:30:03+00:00

मलाड में दो फल विक्रेता गिरफ्तार | #maharashtra #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T22:00:03+00:00

Odisha में अतिक्रमण पर बुलडोजर चला! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T22:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers