Responsive Scrollable Menu

IRFC में 4% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, फ्लोर प्राइस ₹104 तय:₹5,430 करोड़ जुटाने का लक्ष्य; रिटेल निवेशक कल से बोली लगा सकेंगे

सरकार रेलवे की फाइनेंस कंपनी IRFC में अपनी 4% तक हिस्सेदारी बेच रही है। यह बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। यह ऑफर नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए आज से खुल गया है। वहीं, रिटेल निवेशक गुरुवार, 26 फरवरी को अपनी बोलियां लगा सकेंगे। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹104 प्रति शेयर तय किया गया है। मंगलवार, 24 फरवरी को IRFC का शेयर ₹109.40 पर बंद हुआ था। यानी सरकार निवेशकों को मौजूदा कीमत से डिस्काउंट पर शेयर ऑफर किया है। हालांकि आज ये शेयर करीब 4% नीचे 105 रुपए पर आ गया है। सरकार की हिस्सेदारी घटकर 82.36% रह जाएगी IRFC में सरकार की कुल हिस्सेदारी 86.36% है। OFS के जरिए सरकार 2% हिस्सेदारी बेचेगी, जिसमें 2% अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का 'ग्रीन शू ऑप्शन' भी है। अगर यह पूरा 4% हिस्सा बिक जाता है, तो कंपनी में सरकारी हिस्सेदारी घटकर 82.36% रह जाएगी। OFS के जरिए ₹5,430 करोड़ जुटाना चाहती है सरकार डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सचिव ने कहा कि ₹104 प्रति शेयर के हिसाब से 4% हिस्सेदारी (करीब 52.26 करोड़ शेयर) बेचने पर सरकार को लगभग ₹5,430 करोड़ मिलेंगे। बेस ऑफर साइज 26.13 करोड़ शेयरों का रखा गया है। आज से खुला OFS, रिटेल निवेशक कल बोली लगा सकेंगे DIPAM सचिव के मुताबिक, यह ऑफर नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए बुधवार, 25 फरवरी को खुल गया है। वहीं, रिटेल निवेशक 26 फरवरी को अपनी बोलियां लगा सकेंगे। नॉलेज बॉक्स: क्या होता है 'ग्रीन शू ऑप्शन'? जब किसी शेयर की बिक्री (IPO या OFS) में डिमांड उम्मीद से ज्यादा होती है, तो कंपनी या सरकार को तय कोटे से अधिक शेयर बेचने का अधिकार मिलता है। इसे 'ग्रीन शू ऑप्शन' या 'ओवर-अलॉटमेंट ऑप्शन' कहते हैं। IRFC के मामले में सरकार ने 2% अतिरिक्त शेयर बेचने का विकल्प सुरक्षित रखा है। IRFC के बारे में जानें IRFC को 12 दिसंबर, 1986 को शुरू किया गया था। यह भारतीय रेलवे की एक खास फाइनेंस शाखा है, जिसका काम देश और विदेश के कैपिटल मार्केट से फंड जुटाना है। IRFC भारत सरकार के रेल मंत्रालय के तहत आने वाली एक नवरत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी है। यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ एक महत्वपूर्ण नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (NBFC-IFC) के रूप में भी रजिस्टर्ड है। IRFC ने रेलवे और उससे जुड़ी संस्थाओं के विस्तार में बड़ी भूमिका निभाई है। रेलवे के सालाना बजट और योजनाओं के एक बड़े हिस्से के लिए फंड का इंतजाम यही कंपनी करती है।

Continue reading on the app

Garena Free Fire MAX Redeem Codes: आज फ्री में पाएं डायमंड, स्किन और शानदार रिवॉर्ड

Garena Free Fire MAX Redeem Codes: अगर आप Garena Free Fire MAX खेलते हैं। तो आपके लिए अच्छी खबर है। ...

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से किया बाहर, मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंची

NZ vs SL Highlights: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 61 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. इससे पहले न्यूजीलैंड का सुपर 8 का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश में धुल गया था. इस जीत से न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं. श्रीलंका की लगातार यह दूसरी हार है. वही कीवी टीम की पहली जीत है और उसके 3 अंक हो गए हैं. ग्रुप 2 में तीन अंक के साथ न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर पहुंच गया. Wed, 25 Feb 2026 22:34:20 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Maharashtra में मटन के पैसों को लेकर भड़की हिंसा, जमकर हुए पथराव और तोड़फोड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T18:07:41+00:00

Avimukteshwaranand vs Ashutosh Brahmachari:अविमुक्तेश्वरानंद के पुख्ता सबूत! आशुतोष की बढ़ी मुश्किलें #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T18:10:00+00:00

जीवन में सच्ची शांति कैसे मिलती है? | Shorts | Aaj Ka Sutara | Chanakya। R Bharat | Pundir Maharaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T18:05:41+00:00

BJP प्रवक्ता ने Rahul Gandhi पर लगाया भारत को बदनाम करने का आरोप #shorts #rahulgandhi #bjp #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T18:05:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers