Responsive Scrollable Menu

Rinku Singh: घर लौटे रिंकू सिंह...पिता को हुई ये गंभीर बीमारी, अगला मैच खेल पाएंगे या हो जाएंगे पूरे टूर्नामेंट से बाहर?

Rinku Singh : रिंकू भारतीय टीम के लिए लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने चार पारियों में कुल 18 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से मिली हार में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे। अब तक रिंकू 45 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और 155.73 के स्ट्राइक रेट से 665 रन बना चुके हैं।

Continue reading on the app

आज का पंचांग 25 फरवरी 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग; देखें सूर्योदय, तिथि और राहुकाल

25 February 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 फरवरी 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

आज का सूर्योदय और चंद्रमा से जुड़ी जानकारी

  • सूर्योदय – प्रातः 06:51 बजे
  • सूर्यास्त – सायं 06:19 बजे
  • चंद्रोदय – सुबह 11:54 बजे
  • चंद्रास्त – 26 फरवरी प्रातः 02:46 बजे

तिथि, नक्षत्र और योग

  • तिथि – शुक्ल नवमी (26 फरवरी, 02:40 एएम तक)
  • नक्षत्र – रोहिणी (01:38 पीएम तक)
  • करण – बालव (03:45 पीएम तक) कौलव (26 फरवरी, 02:40 एएम तक)
  • योग – विष्कम्भ (26 फरवरी, 01:28 एएम तक)
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • वार – बुधवार

हिन्दू संवत

  • शक संवत – 1947 (विश्वावसु)
  • विक्रम संवत – 2082 (कालयुक्त)
  • गुजराती संवत – 2082 (पिङ्गल)

आज के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – 05:11 एएम से 06:01 एएम
  • विजय मुहूर्त – 02:30 पीएम से 03:16 पीएम
  • गोधूलि मुहूर्त – 06:17 पीएम से 06:42 पीएम
  • निशिता मुहूर्त – 26 फरवरी, 12:10 एएम से 01:00 एएम
  • अमृत काल – 10:38 एएम से 12:08 पीएम, 26 फरवरी, 03:55 एएम से 05:25 एएम
  • सर्वार्थ सिद्धि योग – पूरे दिन
  • रवि योग – 01:38 पीएम से 26 फरवरी, 06:50 एएम तक

आज के अशुभ मुहूर्त

  • दुर्मुहूर्त – 12:12 पीएम से 12:58 पीएम
  • राहुकाल – 12:35 पीएम से 02:01 पीएम
  • यमगण्ड – 08:17 एएम से 09:43 एएम
  • गुलिक काल – 11:09 एएम से 12:35 पीएम

Continue reading on the app

  Sports

ICC T20I Rankings: भारत-जिम्बाब्वे मैच से पहले बड़ा उलटफेर, ईशान की बड़ी छलांग, ऑलराउंडर्स के 'सिकंदर' बने कप्तान

ICC T20I Rankings: भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मैच से पहले रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पाकिस्तान के सैम अयूब को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 ऑलराउंडर की कुर्सी दोबारा हासिल कर ली। टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का उन्हें सीधा फायदा मिला।

रज़ा ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 45 रन और मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 रन की उपयोगी पारियों ने उन्हें रैंकिंग में ऊपर पहुंचा दिया। पिछले कुछ महीनों में रज़ा और सैम अयूब के बीच नंबर-1 की कुर्सी को लेकर लगातार अदला-बदली होती रही।

अब इस रेस में नए दावेदार भी शामिल हो गए हैं। भारत के शिवम दुबे दो पायदान चढ़कर सातवें और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी तीन स्थान ऊपर आकर 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

बैटिंग रैंकिंग में क्या बदला?
भारत के अभिषेक शर्मा ने वर्ल्ड कप में धीमी शुरुआत के बावजूद नंबर-1 बल्लेबाज की पोजीशन बरकरार रखी है। वो लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट हुए थे। हालांकि, इसके बाद भी फिलहाल, उनकी नंबर-1 की कुर्सी खतरे में नहीं दिख रही। वह इंग्लैंड के फिल सॉल्ट से 62 रेटिंग अंकों से आगे हैं।

पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान दो स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए और करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की। भारत के ईशान किशन तीन पायदान चढ़कर पांचवें और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस 10 स्थान ऊपर जाकर 9वें नंबर पर पहुंच गए। इसके अलावा अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (13वें), वेस्टइंडीज कप्तान शाई होप (14वें) और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (18वें) ने भी बड़ी छलांग लगाई है।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भी हलचल मची
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका के खिलाफ महंगा साबित होने के बाद भी टी20 के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश 21 स्थान की छलांग लगाकर सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने यूएई के खिलाफ 3 विकेट और भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे।  

वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड 7वें और जसप्रीत बुमराह 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं मार्को यानेसन, गुडाकेश मोती और लियाम डॉसन ने भी अच्छी बढ़त हासिल की है। ताजा रैंकिंग ने साफ कर दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप के हर मैच का असर सीधे खिलाड़ियों की पोजीशन पर पड़ रहा।

Wed, 25 Feb 2026 14:36:02 +0530

  Videos
See all

Nitin Naveen On Rahul Gandhi: नितिन नवीन ने ली राहुल गाँधी की क्लास | BJP vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T09:01:14+00:00

PM Modi Ajmer Visit: अजमेर में पीएम मोदी का दौरा, कई परियोजनाओं की सौगात | Rajasthan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T09:10:00+00:00

Pakistan Attack: पाकिस्तान में पुलिस वाहन पर घातक हमला | Khyber Pakhtunkhwa | Terror #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T09:11:28+00:00

PM Modi Israel Visit: इज़रायल का 'अभेद्य' हथियार भारत को करेगा सुरक्षित | Weapon | Latest | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T09:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers