Responsive Scrollable Menu

दो दिन के आधिकारिक दौरे पर जापान पहुंचे सीएम योगी, टोक्यो में जोरदार स्वागत

टोक्यो, 25 फरवरी (आईएएनएस)। सिंगापुर दौरे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जापान पहुंचे, जहां टोक्यो में उनका भव्य स्वागत किया गया।

उपराज्यपाल जुनिची इशिदेरा और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने सीएम योगी का अभिनंदन किया। दो देशों की यात्रा के अंतर्गत यह यात्रा मुख्यमंत्री की जापान की पहली यात्रा है, जो भारत और जापान के बीच बढ़ते रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सीएम योगी का दो दिन का ये आधिकारिक दौरा है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी दी कि उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के आदित्य का नमस्कार। एक और पोस्ट में सीएम ने कहा कि आज टोक्यो में मित्सुई एंड कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स बिजनेस यूनिट के प्रबंध अधिकारी और मुख्य परिचालन अधिकारी काज़ुकी शिमिज़ु और उनकी टीम के वरिष्ठ सदस्यों के साथ एक सार्थक और दूरदर्शी बैठक हुई।

उन्होंने आगे कहा कि हमने मित्सुई एंड कंपनी को उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर क्षेत्रों में परिवर्तनकारी निवेश के लिए आमंत्रित किया, जो राज्य के तीव्र औद्योगिक विस्तार के अनुरूप हैं। उत्तर प्रदेश के विकास गलियारों को मजबूत करने और वैश्विक आपूर्ति शृंखला एकीकरण के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और औद्योगिक निवेश में सहयोग पर भी चर्चा हुई।

सीएम योगी ने एक और एक्स पोस्ट में कहा कि आज टोक्यो में कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंध कार्यकारी अधिकारी, कार्यकारी महाप्रबंधक, बिक्री प्रबंधन प्रभाग/घरेलू व्यवसाय प्रभारी शिगेकी तानाबे और उनकी टीम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग और मल्टीमॉडल परिवहन अवसंरचना के माध्यम से कोनोइके की उपस्थिति बढ़ाने पर चर्चा की गई। कंपनी को समर्पित माल ढुलाई कॉरिडोर नेटवर्क और येइडा स्थित मेडिकल डिवाइसेस पार्क का लाभ उठाते हुए चिकित्सा उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया गया, जिससे भारत-जापान औद्योगिक सहयोग को और मजबूती मिलेगी।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

इजरायल का नया क्षेत्रीय गठबंधन: ‘हेक्सागॉन ऑफ अलायंसेज’ में भारत भी होगा मुख्य साझेदार

India will also be a key partner in the ‘Hexagon of Alliances’. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया क्षेत्रीय गठबंधन बनाने की योजना का खुलासा किया है, जिसे ‘हेक्सागॉन ऑफ अलायंसेज’ नाम दिया गया है। यह गठबंधन मध्य पूर्व में बढ़ते रेडिकल खतरे का मुकाबला करने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा …

The post इजरायल का नया क्षेत्रीय गठबंधन: ‘हेक्सागॉन ऑफ अलायंसेज’ में भारत भी होगा मुख्य साझेदार appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: क्या पिलाओगे? अक्षर पटेल ने तो कोच से ही कर दी फरमाइश, अभिषेक शर्मा ने कहा- आंखें नहीं खुल रही

Abhishek Sharma- Axar Patel: अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल, जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले चेन्नई में मस्ती के मूड में दिखे. इसी दौरान अक्षर पटेल ने अपने इस कोच से बड़ी फरमाइश भी कर दी. Wed, 25 Feb 2026 21:05:00 +0530

  Videos
See all

Swami Dipankar on UGC: Republic Bharat के Sanatan Sammelan में स्वामी दीपांकर ने कही बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:09:07+00:00

PM Modi के संबोधन शुरू करते ही मिला स्टैंडिंग ओवेशन #shorts #pmmodi #israel #pmmodiisraelvisit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:04:00+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की सियासत में 24 साल बाद 'डांस'वॉर! | Viral Video | Congress | BJP | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:15:00+00:00

Black And White: India-Israel की 'Iron Deal' से कौन टेंशन में है? | PM Modi | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:02:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers