Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: बिहार के भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 11 घायल

Breaking News Today Live Updates: आज 25 फरवरी 2026 और दिन बुधवार है. उत्तर भारत में इस बार फरवरी में ही गर्मी की शुरुआत हो गई है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे मैदानी इलाके में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि सुबह के समय अभी भी हल्की सर्द का असर देखने को मिल रहा है. दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में तेजी देखने को मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय इजराइल दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी शाम 4.15 बजे तेल अवील पहुंचेंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इजराइल की संसद को भी संबोधित करेंगे. इस यात्रा से भारत-इजराइल के बीच बड़ी डील की संभावना है. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर की यात्रा समाप्त कर जापान पहुंच गए हैं. उधर यूपी कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं. बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू शेगांव जाएंगी. जहां वे गजानन महाराज के दर्शन करेंगे और आयुष मंत्रालय के ‘नेशनल हेल्थ फेयर’ प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…



हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

Continue reading on the app

PM Modi Israel Visit: आज से शुरू होगी पीएम मोदी की दो दिवसीय इजरायल यात्रा, रक्षा, सुरक्षा और व्यापारिक संबंध पर होगी चर्चा

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार, 25 फरवरी) से दो दिन के इजरायल दौरे पर रहेंगे. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार को अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजराइल के लिए रवाना होंगे. पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान इजरायल के साथ रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था तथा जन-जन आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाएने के लिए चर्चा करेंगे.

नौ साल बाद इजरायल की यात्रा पर पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी नौ साल इजरायल जा रहे हैं. इससे पहले वे जुलाई 2017 में अवीव यात्रा पर गए थे. पीएम मोदी की उस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को "रणनीतिक साझेदारी" के स्तर तक बढ़े थे. पीएम मोदी इजरायल यात्रा के दौरान बुधवार को इजरायली संसद, नेसेट को भी संबोधित करेंगे और अगले दिन अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "दोनों नेता भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे. दोनों देशों के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है."

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

अगर भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा तो पैसा वापस करेगा आईसीसी, बिंदास खरीदें कोलकाता और अहमदाबाद मैच के टिकट

ICC To Issue Refund : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के नॉट आउट मुकाबलों के टिकटों की ब्रिकी शुरू हो चुकी है. अहमदाबाद और कोलकाता में होने वाले मुकाबलों को लेकर आईसीसी ने फैंस के लिए खास जानकारी साझा की है. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचता है तो मैच श्रीलका में कराए जाएंगे ऐसे में भारत में बिके टिकटों के पैसे वापस किए जाएंगे. Wed, 25 Feb 2026 08:45:02 +0530

  Videos
See all

Lawrence Bishnoi Breaking:लॉरेंस का 'नया दुश्मन'!। R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T03:05:03+00:00

Moscow Blast News: मॉस्को की बीच सड़क पर हुआ भीषण बम ब्लास्ट। #moscow #blast #carblast #russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T03:03:50+00:00

Shorts : कार के पीछे दौड़ता जेनरेटर! | N18S | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T03:00:23+00:00

CM Yogi Singapore Visit: सिंगापुर से यूपीवालों के लिए सीएम योगी लाए खास तोहफा! |UP News | Investment #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T03:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers