Responsive Scrollable Menu

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने पहली बार फोन खरीदा:81 की उम्र में सेल्फी लेना, इंस्टाग्राम चलाना सीख रहे; कल चुनाव में बोल्सोनारो से मुकाबला

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने पहली बार स्मार्टफोन खरीदा है। अब वे सेल्फी लेना और इंस्टाग्राम चलाना सीख रहे हैं। 25 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में उनका मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो से है। 81 साल के लूला इससे पहले 2003 से 2010 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं। 2023 में उन्होंने तीसरी बार सत्ता संभाली थी। अब वे चौथी बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं। माना जा रहा है कि चुनाव के पहले दौर में उम्मीद से कम वोट मिलने के बाद लूला ने सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर ध्यान देना शुरू किया है। लूला को फ्लावियो बोल्सोनारो से 2% कम वोट मिले थे ब्राजील में पहले दौर की वोटिंग 4 अक्टूबर को हुई थी। लूला को 45% वोट मिले थे, जबकि पुर्व राष्ट्रपति के बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो को 47% वोट मिले। किसी भी उम्मीदवार को 50% से ज्यादा वोट नहीं मिले, इसलिए दूसरे दौर का मतदान हो रहा है। लूला ने अब तक फोन क्यों नहीं लिया? ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा अब तक अपना निजी मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से बचते रहे हैं। उन्हें चिंता थी कि फोन पर बातचीत रिकॉर्ड या लीक हो सकती है। वे फोन पर ज्यादा समय बिताना भी पसंद नहीं करते। जरूरत पड़ने पर दूसरों के फोन का इस्तेमाल करते थे। लूला को सोशल मीडिया सिखा रहीं कानून की छात्रा पहले दौर में लूला के उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन के बाद कानून की छात्रा आना एलिसा सिल्वा को उनकी टीम में शामिल किया गया। वे लूला को सोशल मीडिया पर लोगों से जुड़ने में मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लूला ने अपनी राजनीति इंटरनेट के आने से पहले शुरू की थी। वे मजदूरों, ट्रेड यूनियनों और बड़ी रैलियों के जरिए लोगों तक पहुंचते रहे हैं। लेकिन अब युवा सोशल मीडिया पर ज्यादा जानकारी लेते हैं। इसलिए लूला को भी अपने पुराने प्रचार के तरीकों के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना सीखना होगा। सोशल मीडिया पर युवा नेता लूला को टक्कर दे रहे पहले दौर के चुनावों में कई युवा नेताओं को बड़ी जीत मिली थी। इन नेताओं की सोशल मीडिया पर अच्छी पकड़ है। दक्षिणपंथी लिबरल पार्टी के 30 साल के निकोलस फरेरा को चुनाव में 30 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। इंस्टाग्राम पर फरेरा के करीब 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं, वामपंथी नेताओं में 33 साल की एरिका हिल्टन और सिर्फ 21 साल की आना एलिसा सिल्वा भी चुनी गईं। दोनों को 5 लाख से ज्यादा वोट मिले। ब्राजील में चुनाव पर अमेरिका और चीन की नजर ब्राजील लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और BRICS का संस्थापक सदस्य भी है। इसलिए यहां सरकार बदलने का असर सिर्फ देश की राजनीति तक सीमित नहीं रहेगा। लूला की सरकार चीन और BRICS देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करने पर जोर देती रही है। ऐसे में उनकी वापसी से इन देशों के साथ मौजूदा रिश्ते और सहयोग जारी रहने की संभावना है। दूसरी तरफ फ्लावियो बोल्सोनारो को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीब माना जाता है। ऐसे में उनकी जीत से अमेरिका के साथ ब्राजील के रिश्तों में नया बदलाव आ सकता है। यानी इस चुनाव में मुकाबला सिर्फ लूला बनाम फ्लावियो का नहीं है। ब्राजील आगे अमेरिका के करीब जाता है या चीन और BRICS के साथ अपने मौजूदा रिश्तों को और मजबूत करता है, यह इस 25 अक्टूबर को होने वाले चुनाव का नतीजा तय करेगा। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला कानून रोका, बोले- हमें फायदा, रूस से कर चुका डीजल खरीद डील अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाले कानून को फिलहाल रोक दिया है। ट्रम्प ने शुक्रवार को इस फैसले से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर किए और कहा कि यह कदम अमेरिका के हित में है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

32.73 KM माइलेज, 6 एयरबैग..कीमत मात्र 5.92 लाख! ये हैं देश की सबसे सस्ती CNG Car

Cheapest CNG Cars in India: अगर आप पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और कम बजट में शानदार माइलेज वाली कार खरीदना चाहते हैं, तो CNG मॉडल आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं. मारुति सुजुकी की एस-प्रेसो, ऑल्टो K10 और सेलेरियो जैसी कारें किफायती कीमत के साथ 34 किमी/किग्रा तक का क्लेम्ड माइलेज देती हैं. इनकी कीमत कितनी है, कौन-सी कार सबसे सस्ती है और किसमें मिलता है सबसे ज्यादा माइलेज? पूरी डिटेल यहां जानें.

Continue reading on the app

  Sports

New Zealand को हराकर Team India ने रचा इतिहास, T20I में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बनी

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ ही एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो इससे पहले पुरुषों की किसी भी टीम के नाम नहीं था। भारत टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। यह मुकाबला भारतीय टीम का 300वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी था। इस तरह भारत पाकिस्तान के बाद 300 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दूसरी टीम बन गया है।

क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए जीत आसान नहीं रही। पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था और लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत एक समय दबाव में नजर आ रहा था। हालांकि, तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। दोनों ने 30 गेंदों पर नाबाद 69 रन की साझेदारी की और भारत को 1 गेंद बाकी रहते जीत दिला दी।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी मजबूत स्थिति को और बेहतर किया है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने अब तक खेले गए 300 मुकाबलों में से 200 में सीधे जीत हासिल की है, जबकि उसे 83 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत का जीत-हार अनुपात 2.409 रहा है, जो सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली शीर्ष 5 टीमों में सर्वश्रेष्ठ है। इतना ही नहीं, आईसीसी के 12 पूर्ण सदस्य देशों में भी भारत का यह अनुपात सबसे बेहतर है।

बता दें कि भारत की जीत की संख्या में सुपर ओवर के जरिए हासिल की गई 5 जीत और बॉल-आउट से मिली 1 जीत शामिल नहीं हैं। यानी सामान्य मुकाबलों में 200 जीत के अलावा भारत ने इन तरीकों से भी जीत दर्ज की है। इससे टी20 प्रारूप में भारतीय टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया। पारी के आखिरी 5 ओवरों में भारत ने 68 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस अवधि के दौरान लक्ष्य का पीछा करते हुए उसका सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2022 टी20 विश्व कप में मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी 5 ओवरों में 60 रन बनाए थे।

तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की साझेदारी भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई है। 7वें विकेट या उससे नीचे के लिए भारत की ओर से यह सबसे बड़ी नाबाद साझेदारी है। इससे पहले 2019 में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या ने 7वें विकेट के लिए नाबाद 63 रन जोड़े थे।

गौरतलब है कि भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 226 रन का लक्ष्य हासिल करके जीत दर्ज की थी। अब 2 मैचों में लगातार जीत के साथ भारतीय टीम 5 मैचों की इस सीरीज में 2-0 से आगे है। तीसरा मुकाबला वेलिंगटन, चौथा ऑकलैंड और आखिरी मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा।

टी20 श्रृंखला के बाद दोनों टीमें 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में आमने-सामने होंगी। इसके बाद 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी। भारतीय टीम की नजर अब टी20 सीरीज में बढ़त को मजबूत करने और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी रखने पर है।

Sun, 25 Oct 2026 20:48:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: 'अराजक' भाषा की वजह ये तो नहीं ? #shorts #ytshorts #newskipathshala #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T16:15:01+00:00

Mallikarjun Kharge Statement On PM Modi:इमाम ने जताया खरगे के बयान पर ऐतराज ! #congress #kharge #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T16:15:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers