Lakh Take Ki Baat: अमेरिका का ‘सुपर वेपन’ प्लान! क्या गोल्डन डोम बदल देगा युद्ध का खेल?
Lakh Take Ki Baat: अमेरिका ने अपनी रक्षा तैयारियों को और मजबूत करने के लिए 153 अरब डॉलर के अतिरिक्त डिफेंस बजट का ऐलान किया है. इस पैकेज में 'गोल्डन डोम' नाम का एक अत्याधुनिक मल्टी-लेयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम शामिल है. इसका मकसद रूस, चीन, उत्तर कोरिया और ईरान जैसे देशों से आने वाली बैलिस्टिक, हाइपरसोनिक और क्रूज मिसाइलों से सुरक्षा देना है. 2026 में इस प्रोजेक्ट पर 24 अरब डॉलर खर्च किए जाएंगे. साथ ही हाइपरसोनिक मिसाइल विकास के लिए 2.2 अरब डॉलर और मिसाइल इंटरसेप्टर खरीद के लिए 5.6 अरब डॉलर तय किए गए हैं. इसके अलावा अमेरिकी नेवी के लिए छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने को भी मंजूरी दी गई है. बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच अमेरिका अपनी सैन्य ताकत को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहता है. इससे हथियारों की होड़ तेज होने और रूस-चीन की चिंता बढ़ने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: Lakh Take Ki Baat: मृत्यु के बाद मस्तिष्क कितने समय तक जीवित रहता है? यहां जानें
Bihar News: मधेपुरा की बदलने वाली है तस्वीर, 11.27 किमी का नये बाईपास निर्माण को मंजूरी; अब नहीं लगेगा जाम
Bihar News: बिहार में मधेपुरा जिले के लोगों और सिंहेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. सिंहेश्वरनाथ धाम के पास NH-106 पर लगने वाले भारी जाम से जल्द छुटकारा मिलने वाला है. केंद्र सरकार ने 11.272 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिससे मुख्य बाजार और मंदिर क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा.
कहां से शुरू होगा और कहां तक जाएगा बाईपास?
यह नया बाईपास NH-106 पर मधेपुरा के माणिकपुर चौक से शुरू होकर सिंहेश्वर के बुढ़ावे के पास दोबारा NH-106 से जुड़ जाएगा. इस दौरान सड़क रामपट्टी, गौरीपुर, मंसूरी टोला और मेडिकल कॉलेज के पास से होकर गुजरेगी. इस नए रूट को दिल्ली में सड़क परिवहन मंत्रालय की बैठक में स्वीकृति मिल चुकी है.
कैसा होगा बाईपास का स्वरूप?
प्रस्ताव के मुताबिक बाईपास की कुल चौड़ाई 24 मीटर होगी. इसमें 10 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क बनेगी और दोनों तरफ 2-2 मीटर के कंधे (शोल्डर) बनाए जाएंगे. स्थानीय आवाजाही को प्रभावित किए बिना ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए 6 से 7 अंडरपास बनाए जाएंगे. इसके अलावा एक बड़े पुल का निर्माण भी इस परियोजना में शामिल है.
काम की तैयारी तेज
मधेपुरा के डीएम अभिषेक रंजन और NH के इंजीनियर सत्येंद्र पाठक ने बताया कि अयोनिजा कंस्ट्रक्शन एजेंसी को सर्वे, मिट्टी परीक्षण और डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है. 28 फरवरी तक डीपीआर तैयार होने की उम्मीद है. अधिकारियों का कहना है कि एलाइनमेंट इस तरह तय किया गया है जिससे कम से कम घरों और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचे.
जाम से मिलेगी बड़ी राहत
अभी वीरपुर-बिहपुर NH-106 सिंहेश्वर के घने बाजार से होकर गुजरता है, जिससे रोजाना भीषण जाम लगता है. बाईपास बनने के बाद ट्रक और बस जैसे भारी वाहन माणिकपुर चौक से सीधे बुढ़ावे की ओर निकल जाएंगे. इससे सिंहेश्वर धाम और मधेपुरा जिला मुख्यालय दोनों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी. फिलहाल केंद्र से आधिकारिक पत्र का इंतजार है, लेकिन तकनीकी स्तर पर काम शुरू हो चुका है.
यह भी पढ़ें: बिहार सरकार शुरू करने जा रही ओला-उबर ऐप से भी सस्ती कैब सेवा, महिला चालकों को प्राथमिकता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















