गुवाहाटी, 24 फरवरी (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार युवा टैलेंट को निखारने और एथलीटों के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर मुकाबला करने के लिए एक अच्छा इकोसिस्टम बनाने के लिए वर्ल्ड-क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार निवेश कर रही है।
नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली में आयोजित हुई एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर बवाल जारी है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को मंगलवार को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया। वहीं, इस प्रदर्शन पर देश के पूर्व नौकरशाहों और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
ind vs zim: बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने संकेत दिया है कि ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ करो या मरो वाले मैच में भारतीय बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हो सकता। भारत को गुरुवार को सुपर-8 राउंड के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे से भिड़ना है। इससे पहले, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
मैच से एक दिन पहले चेन्नई में बात करते हुए, कोटक ने कहा कि बैटिंग लाइन-अप बदलने और संजू सैमसन को मौका देने पर बातचीत हो रही है। भारतीय टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार है और ईशान किशन तो छोड़ दें तो अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा दोनों रनों के जूझते नजर आए। इसी वजह से बीच के ओवर में भारत को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
रिंकू भी टीम से जुड़ सकते रिंकू सिंह को लेकर सितांशु कोटक ने बताया कि पिता की तबीयत खराब होने की वजह से रिंकू को अचानक घर जाना पड़ा था। वो बुधवार शाम तक टीम से जुड़ जाएंगे।
ऑफ़-स्पिन बॉलिंग ने टॉप ऑर्डर में भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरी को सामने ला दिया। इसे लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने इस मुद्दे को पहचान लिया है और जो बदलाव किए जा सकते हैं, उन पर चर्चा कर रहा।
संजू सैमसन की हो सकती है वापसी? कोटक ने संजू सैमसन को टीम में वापस लाने के सवाल पर साफ किया कि संजू को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर विचार हो रहा है। उन्होंने कहा, 'हां, बैटिंग में बदलाव हो सकते हैं। यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि हम इन चीज़ों पर चर्चा करते हैं। हमारे पास दो लेफ्ट-हैंडेड ओपनर और तीसरे नंबर पर एक लेफ्ट-हैंडर है, और विरोधी टीमें ऑफ-स्पिनर से गेंदबाजी करा रही हैं। मुझे पर्सनली नहीं लगता कि इसमें कोई प्रॉब्लम है। लेकिन, क्योंकि हमने तीन मैचों में पहले ओवर में विकेट गंवाए, तो कोई भी टीम सोचेगी।'
कोटक ने आगे कहा, 'ज़ाहिर है, हम सोच रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। हम कभी भी टीम जल्दी तय नहीं करते। ज़ाहिर है, अपना प्लान पहले से बताना ठीक नहीं है। लेकिन, निश्चित रूप से विचार तो होंगे।'
'अभिषेक पर प्रेशर नहीं डालना चाहते' साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से मिली हार ने भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया। भारत को न सिर्फ अपने दो मैच जीतने हैं, बल्कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए उन्हें साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से भी अच्छे नतीजों की उम्मीद करनी होगी। हालांकि, अगर ओपनर अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा तो यह मुश्किल होगा।
सितांशु कोटक ने कहा, 'अभिषेक तीन बार (शून्य पर) आउट हो चुका है। उसकी सेहत चिंता की बात थी। उसके बाद, उसमें मोमेंटम नहीं रहा। पिछले गेम में, वह अच्छा लग रहा था। किसी एक खिलाड़ी के बारे में ज़्यादा सोचना, मुझे पसंद नहीं है। हम 6 बैटर और दो ऑल-राउंडर के साथ खेल रहे हैं। हम किसी एक खिलाड़ी पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे सकते। अगर हम ऐसा करते हैं, तो वह खिलाड़ी भी दबाव में आ जाएगा। जब वह 20 गेंदों में शतक, 70 और 80 रन बना रहा था, 40-50 गेंदों में शतक बना रहा था, तो कोई इस पर बात नहीं कर रहा था।'
भारत का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ज़िम्बाब्वे से होगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारत अपनी लाइन-अप में कम से कम एक बदलाव कर सकता है। रिंकू सिंह की जगह अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है।