Responsive Scrollable Menu

चीन ने जापानी इकाइयों को निर्यात नियंत्रण सूची में जोड़ा

बीजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को 20 जापानी इकाइयों को ध्यान सूची में जोड़ा और 20 जापानी इकाइयों को निर्यात नियंत्रण सूची में शामिल किया।

इस बारे में वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन के निर्यात नियंत्रण कानून और दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात नियंत्रण विनियम आदि के नियमों के अनुसार चीन ने मित्सुबिशी शिपबिल्डिंग कंपनी लिमिटेड समेत जापान का सैन्य ताकत बढ़ाने में शामिल 20 इकाइयों को नियंत्रण सूची में शामिल करने का फैसला किया।

निर्यातकों पर उक्त इकाइयों को दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं का निर्यात करने का पाबंदी लगाया जाएगा। इसके साथ, विदेशी संगठनों और व्यक्तियों को चीन में उत्पादित दोहरे उपयोग वाली चीजों को उक्त इकाइयों को स्थानांतरण या प्रदान करने से मना किया जाएगा। सभी चल रही गतिविधि तुरंत रोकनी होंगी।

वहीं, सुबारू कॉर्पोरेशन समेत 20 जापानी इकाइयों को ध्यान सूची में जोड़ा गया, जिनके दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के अंतिम उपयोगकर्ता और अंतिम उपयोग की पुष्टि नहीं की जा सकती। उक्त इकाइयां अगर जांच में सहयोग करने की जिम्मेदारी निभाती है, तो ध्यान सूची में हटाई जाएंगी।

प्रवक्ता ने कहा कि उक्त कदम का उद्देश्य जापान के पुनःसैन्यीकरण और परमाणु महत्वाकांक्षा को रोकना है, जो बिलकुल न्यायसंगत, उचित और कानूनी है। चीन और जापान के बीच सामान्य व्यापारिक आदान-प्रदान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ईमानदार और कानून मानने वाली जापानी इकाइयों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

फरहान की अर्धशतकीय पारी से पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

फरहान की अर्धशतकीय पारी से पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

Continue reading on the app

  Sports

ISRO ने YUVIKA 2026 कार्यक्रम शुरू किया, 27 फरवरी तक करें आवेदन, जानें पूरी चयन प्रक्रिया और सुविधाएं

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देश भर के स्कूली छात्रों के लिए एक शानदार अवसर की घोषणा की है। अगर आप 9वीं कक्षा में पढ़ते हैं और अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट और टेक्नोलॉजी में गहरी दिलचस्पी रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इसरो ने अपने चर्चित ‘युवा विज्ञानी कार्यक्रम’ (YUVIKA) 2026 के लिए … Tue, 24 Feb 2026 23:13:09 GMT

  Videos
See all

Iran America War : ईरान-अमेरिका में होगी परमाणु जंग? | Khamenei | Netanyahu | N18G | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T20:00:36+00:00

Jungle से निकला Lion, ग्रामीण इलाके में भय #lion #viralvideo #junagadh #viralshorts #lionattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T19:45:01+00:00

Ukraine marks four years of Russian invasion | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T20:00:49+00:00

US-Iran War Alert: ट्रंप ने दिए 10 दिन, खामेनेई की कड़ी चुनौती | Global Tension LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T20:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers