क्या है HPV वैक्सीन? भारत सरकार शुरू करने जा रही मुफ्त टीकाकरण, इस जानलेवा बीमारी से होगा बचाव
What Is HPV Vaccine: भारत इस कार्यक्रम के साथ उन 160 देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में एचपीवी वैक्सीन शामिल है. इनमें से 90 से अधिक देश एकल-डोज शेड्यूल अपना चुके हैं.
The post क्या है HPV वैक्सीन? भारत सरकार शुरू करने जा रही मुफ्त टीकाकरण, इस जानलेवा बीमारी से होगा बचाव appeared first on News24 Hindi.
दुनिया में सबसे अधिक और सबसे तेज हरियाली दर वाला देश बना चीन
बीजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय वानिकी और घासभूमि प्रशासन के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार चीन में कुल वन क्षेत्र 3.614 अरब म्यू तक पहुंच गया है। 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, चीन ने 185 मिलियन म्यू क्षेत्र में वनीकरण किया, जो चीन के फूच्येन प्रांत के समान क्षेत्र है, जिससे यह दुनिया में हरित क्षेत्र में सबसे बड़ी और सबसे तेजी से वृद्धि करने वाला देश बन गया है।
पेइचिंग विश्वविद्यालय में क्वो छिंगहुआ की टीम द्वारा 2025 में जारी किए गए शोध निष्कर्षों के अनुसार, 2020 तक चीन में लगभग 142.6 बिलियन पेड़ थे, जो प्रत्येक चीनी व्यक्ति के पास 100 पेड़ होने के बराबर है। 76 हजार से अधिक नमूना भूखंडों में पेड़ों की गिनती करने के लिए ड्रोन + लिडार + एल्गोरिथम मॉडल का उपयोग करने के बाद, टीम ने देश में पेड़ों की संख्या का पहला अनुमान पूरा किया।
प्रति व्यक्ति 100 पेड़ का लक्ष्य चीन की हरित संपत्तियों को मूर्त रूप देता है और चीनी लोगों के हरित खाते को दृश्यमान और सुलभ बनाता है। प्रति व्यक्ति 100 पेड़ योजना का परिणाम संरक्षित और रोपित दोनों है।
2012 से,चीन ने 1.1 बिलियन म्यू (लगभग 73.3 मिलियन हेक्टेयर) से अधिक क्षेत्र में वनीकरण किया है, जो विश्व के नव निर्मित हरित क्षेत्र में लगभग 25 का योगदान देता है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा जारी वैश्विक वन संसाधन आकलन रिपोर्ट 2025 के अनुसार, चीन में 2015 और 2025 के बीच औसतन प्रति वर्ष 1.69 मिलियन हेक्टेयर वन क्षेत्र में वृद्धि होगी, जिससे यह सबसे अधिक औसत वार्षिक शुद्ध वृद्धि वाला देश बन गया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation



















