Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी के दौरे से पहले भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर पहले दौर की बातचीत शुरू हुई

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पीएम मोदी के दौरे से पहले भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के लिए पहले दौर की बातचीत 23 फरवरी से शुरू हो गई है और यह 26 फरवरी तक चलेगी। यह जानकारी मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से दी गई।

दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए पिछले साल नवंबर 2025 में तेल अवीव में टर्म ऑफ रेफरेंस (टीओआर) भी साइन किया, जो दोनों के बीच चल रही एफटीए की बातचीत को मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

मंत्रालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 3.62 अरब अमेरिकी डॉलर हुआ था। भारत और इजरायल कई क्षेत्रों में एक-दूसरे के पूरक हैं, और यह एफटीए लघु एवं मध्यम उद्यमों सहित व्यवसायों को निश्चितता और पूर्वानुमान प्रदान करके द्विपक्षीय व्यापार को और बढ़ाने में उत्प्रेरक का काम करेगा।

इस राउंड के दौरान, दोनों पक्षों के तकनीकी विशेषज्ञ एफटीए के विभिन्न पहलुओं जैसे कि वस्तुओं का व्यापार, सेवाओं का व्यापार, उत्पत्ति के नियम, स्वच्छता और पादप स्वच्छता उपाय, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, सीमा शुल्क प्रक्रिया और व्यापार सुविधा, बौद्धिक संपदा अधिकार आदि को कवर करने वाले सत्रों में भाग लेंगे।

उद्घाटन सत्र के दौरान वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25-26 फरवरी, 2026 को होने वाली इजरायल यात्रा के अवसर पर एफटीए की वार्ता शुरू हुई है।

अग्रवाल ने नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एआई, साइबर सुरक्षा, उच्च-तकनीकी विनिर्माण, कृषि और सेवाओं जैसे क्षेत्रों में दोनों पक्षों के लिए उपलब्ध महत्वपूर्ण अवसरों पर जिक्र किया। साथ ही कहा कि एफटीए दोनों देशों को इन अवसरों का पूर्ण लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा।

भारत के मुख्य वार्ताकार, वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव अजय भादू ने दोनों देशों के लिए इस वार्ता के महत्व को दोहराया और दोनों पक्षों को एक संतुलित समझौते पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि एक विकसित होती साझेदारी के लिए एक दूरदर्शी ढांचा तैयार किया जा सके।

मंत्रालय ने बताया कि इजरायल की ओर से मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की मुख्य वार्ताकार, इजरायल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार प्रशासन में व्यापार नीति और समझौते की वरिष्ठ निदेशक और उप व्यापार आयुक्त यिफात अलोन पेरेल ने कहा कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध हैं और इस एफटीए में आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने, सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के लिए नए बाजार खोलने की क्षमता है।

मंत्रालय के मुताबिक, यह वार्ता भारत-इजराइल द्विपक्षीय संबंधों के रणनीतिक महत्व को उजागर करती है और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं एवं वैश्विक आकांक्षाओं के अनुरूप आर्थिक साझेदारियों को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को पुष्ट करती है। दोनों पक्ष एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

News Ki Pathshala Live : मोदी ने 'बब्बर शेर' को जेल पहुंचाया.. अगला नंबर राहुल का? | Sushant Sinha

News Ki Pathshala Live : मोदी ने 'बब्बर शेर' को जेल पहुंचाया.. अगला नंबर राहुल का? | Sushant Sinha | PM Modi | Rahul Gandhi Trump | Hindi News | Top news | Hindi News | Times Now Navbharat #live #newskipathshala #sushantsinha#jnuviolence #studentsclash #leftvsabvp #indianpolitics #shirtlessprotest #congressprotest #rahulgandhi #upnews #avimukteshwaranand #pocso #prayagrajnews #justiceforminors #latestnewsindia Stay Ahead. Stay Updated. Stay Informed. LIVE Alerts & Breaking News — Only on the Times Now Navbharat App ???? Install Now: https://bit.ly/4cwQe4j You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat Join us for the latest updates on Times Now Navbharat Live TV. Stay informed and engaged with our in-depth reporting, exclusive interviews, and real-time updates. Don't miss out on the most crucial news stories from India and around the world. Subscribe to our channel and hit the notification bell to stay updated with all the breaking news, Hindi News, live hindi news, election news live, rajasthan news, mp news, up news, bihar news, pm modi news, hindi news live, live news in hindi, hindi latest news, livetv, live tv , times live, hindi news, Israel war live , News, Sports News, Entertainment News and live updates

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़ अचानक रिंकू सिंह लौटे घर, क्या अगला मैच खेल पाएंगे या हो जाएंगे पूरे टूर्नामेंट से बाहर?

Why Rinku Singh leaves team India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले सुपर 8 मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को अचानक घर वापस लौटना पड़ा है. जानकारी के मुताबिक उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Wed, 25 Feb 2026 06:34:13 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taza Khabar | सुबह की सबसे बड़ी खबरें | Top Morning Headlines Today | 25 February News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T01:36:50+00:00

PM Mark Carney India visit: कनाडा छीनेगा, तहव्वुर की नागरिकता! India Canada relations #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T01:35:59+00:00

Today's Breaking News Live : फटाफट अंदाज में देखें सुबह की 100 बड़ी खबरें | Top 100 News | Superfast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T01:38:49+00:00

CM Yogi Adityanath Japan Visit | दो दिन के दौरे पर जापान पहुंचे सीएम योगी,Exclusive Video आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T01:39:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers