2026 चीनी नववर्ष की छुट्टियों में 1.7796 करोड़ लोगों ने चीन में प्रवेश किया और बाहर निकले
बीजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन ब्यूरो की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 के चीनी नववर्ष की छुट्टियों के दौरान, पूरे चीन में इनबाउंड और आउटबाउंड वाले चीनी और विदेशी लोगों की कुल संख्या 1.7796 करोड़ पहुंची और दैनिक औसत संख्या 19.77 लाख पहुंची, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.1 प्रतिशत ज्यादा है।
उनमें से, एक दिन में चीन में इनबाउंड और आउटबाउंड वाले चीनी और विदेशी लोगों की संख्या का पीक 21 फरवरी को हुआ, जब 22.59 लाख लोग पहुंचे।
उनमें से, देश में प्रवेश करने और देश से बाहर जाने वाले चीन की मुख्य भूमि के नागरिकों की कुल संख्या 95.14 लाख पहुंची, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि देश में प्रवेश करने और देश से बाहर जाने वाले चीन के हांगकांग, मकाओ और थाइवान के निवासियों की कुल संख्या 69.69 लाख रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है।
वहीं, देश में प्रवेश करने और देश से बाहर जाने वाले विदेशी लोगों की कुल संख्या 13.13 लाख रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 21.8 प्रतिशत ज्यादा है। इनमें से 4.6 लाख विदेशी लोग चीन के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश नीति के अनुकूल है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 28.5 प्रतिशत अधिक है।
वहीं, चीन में इनबाउंड और आउटबाउंड परिवहन वाहनों (जहाज, ट्रेन और वाहन) की कुल संख्या 7.05 लाख रही, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 19.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
हाईनान एफटीपी से अधिक माल का आयात
बीजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2026 के वसंतोत्सव की छुट्टियों के दौरान दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के हाईखो शहर के सीमा शुल्क विभाग ने हाईनान द्वीप पर कुल 2 अरब 72 करोड़ युआन की शुल्क मुक्त बिक्री की निगरानी की, जो पिछले साल की इसी अवधि से 30.8 प्रतिशत अधिक है।
बेची गई वस्तुओं की संख्या 19 लाख 97 हजार थी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 21.9 फीसदी ज्यादा है। वहीं, खरीदारों ने 3 लाख 25 हजार बार खरीदारी की, जिसकी वृद्धि दर 35.4 प्रतिशत है।
बताया जाता है कि वसंतोत्सव की छुट्टियों के दौरान हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह से शून्य टैरिफ नीति के तहत करीब 4 करोड़ 86 लाख युआन के माल का आयात किया गया। टैक्स में 94 लाख 23 हजार 200 युआन की कमी और छूट हुई।
एफटीपी के कस्टम बंद होने के फायदे से वसंतोत्सव की छुट्टियों के दौरान हाईनान बंदरगाह से कुल 1 अरब 42 करोड़ 60 लाख युआन के सामान का आयात किया गया। इसमें मुख्य रूप से कच्चा तेल और कोयला आदि शामिल हैं।
वहीं, 34 करोड़ 40 लाख युआन के सामान का निर्यात किया गया, जिसमें रासायनिक उत्पाद और रेपसीड तेल आदि शामिल हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















