Responsive Scrollable Menu

Smartphone का Camera हो रहा है Lag? बिना खर्च के इन 5 तरीकों से करें तुरंत Fix

आजकल फोन में तस्वीरों को क्लिक करना और सोशल मीडिया पर शेयर करना, हर किसी को काफी पसंद है। यादगार पल की फोटोज को लोग अपने फोन में कैद करते हैं। गौरतलब है कि स्मार्टफोन का कैमरा आज हर यूजर के लिए बेहद खास बन गया है। अब चाह लोग व्लॉगिंग के लिए यूज कर रहे हो या फिर किसी भी कार्य में फोन कैमरा ज्यादातर यूज होता है। अक्सर होता है कि फोटो क्लिक के दौरान कैमरा एप फ्रीज हो जाता है या फोटो कैप्चर में देरी आने लगती है। यदि आपका कैमरा भी लैग कर रहा है, तो इस लेख में जाने कैसे इसको ठीक करें।

फोन को रिस्टार्ट करें

यदि आपका फोन ज्यादा ही लैग कर रहा है, तो सबसे पहले आप फोन को एक बार रीस्टार्ट करके देंखें। अक्सर होता है कि कैमरा एप बैकग्राउंड प्रोसेसेज या टेम्परेरी बग के कारण स्लो हो जाता है। रिस्टार्ट करने से फाइल्स रिफ्रेश हो जाती हैं और कैमरा स्मूथ चलने लगता है।

कैमरा एप का कैश क्लियर करें

जब फोन की कैश फाइल्स भर जाती हैं तो कैमरा एप स्लो हो जाता है। इसलिए कैश हटाने से एप दोबारा फ्रेश तरीके से लोड होता है। इसको आप Settings > Apps > Camera > Storage > Clear Cache से क्लियर कर सकते हैं।

फोन की स्टोरेज

यदि आप कोई ऐसा फोन यूज कर रहे है, जिसका स्टोरेज काफी कम है, तो आपका कैमरा पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है। जिस कारण से फोन फोटो सेव करने में समय ले सकता है। हो सकता है वीडियो रिकॉर्डिंग भी अटकने लगे।

सॉफ्टवेयर अपडेट करें

यदि आपका कैमरा ज्यादा ही लैग करने लगा है, तो यह सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण भी हो सकता है। अक्सर होता है कि सिस्टम अपडटे कैमरा प्रोसेसिंग इंजन को बेहतर बनाते हैं। लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल न करने पर लैगिंग की दिक्कत बढ़ जाती है।
बैकग्राउंड एप्स ऑफ करें
 
अगर आप अपने फोन में एक साथ कई एप्स चला रहे हैं तो आपको कैमरा में लैग देखने को मिलेगा। ज्यादा एप्स चलने पर RAM फुल होने लगती है और कैमरा प्रोसेसिंग स्लो हो जाती है। जब आप कैमरा यूज करें तो सबसे पहले  Recent Apps को क्लियर कर लें।

Continue reading on the app

PAK vs ENG: कहां देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड T20 World Cup मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में 24 फरवरी को इंग्लैंड और पाकिस्तान का अहम मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है। जानें मैच का समय, वेन्यू, लाइव टेलीकास्ट चैनल और JioHotstar पर लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

Continue reading on the app

  Sports

किन्नरों की भव्य ‘घर वापसी’, मुलताई में जुटेंगे मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र के सैकड़ों सदस्य

आस्था और परंपरा की नगरी मुलताई में कल एक अनोखा और भव्य आयोजन होने जा रहा है। किन्नर अखाड़ा की ओर से आयोजित इस ‘घर वापसी’ कार्यक्रम में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों किन्नर समाज के लोग शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक … Wed, 25 Feb 2026 08:25:28 GMT

  Videos
See all

Moscow Blast News: मॉस्को की बीच सड़क पर हुआ भीषण बम ब्लास्ट। #moscow #blast #carblast #russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T03:03:50+00:00

Shorts : कार के पीछे दौड़ता जेनरेटर! | N18S | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T03:00:23+00:00

CM Yogi Singapore Visit: सिंगापुर से यूपीवालों के लिए सीएम योगी लाए खास तोहफा! |UP News | Investment #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T03:00:00+00:00

Lawrence Bishnoi Breaking:लॉरेंस का 'नया दुश्मन'!। R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T03:05:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers