Responsive Scrollable Menu

UPPSC Exam Calendar: यूपी पीईटी अक्टूबर में होगी आयोजित, TGT समेत अन्य भर्ती एग्जाम का शेड्यूल जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने भर्ती परीक्षाओं का नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में वर्ष 2026 के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां शामिल हैं। आयोग ने बताया है कि UP PET 2026 का आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा, हालांकि इसकी सटीक तारीख बाद में अलग से जारी की जाएगी।

इसके अलावा TGT, GIC Lecturer, Assistant Professor, Polytechnic Lecturer, PCS, RO/ARO और कई अन्य परीक्षाओं की संभावित तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं।

अगस्त में होंगी ये प्रमुख परीक्षाएं
आयोग के कैलेंडर के अनुसार अगस्त में कई महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
16 अगस्त: Assistant Teacher (TGT) Main Examination 2025 (Computer)
30 अगस्त: Government Inter College (GIC) Lecturer Main Examination 2025 (पुरुष एवं महिला)

सितंबर में रहेगा कई परीक्षाओं का आयोजन
सितंबर महीने में तकनीकी शिक्षा और उच्च शिक्षा से जुड़ी कई परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।
6 सितंबर: UP Technical Education (Teaching Service) Examination 2025 (Lecturer एवं अन्य पद)
8 सितंबर: Research Assistant (Planning) Examination 2025
15 से 30 सितंबर: Assistant Professor (Government Degree College) Main Examination 2025
इस दौरान समाजशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, हिंदी, मनोविज्ञान, होम साइंस, फाइन आर्ट्स, एनिमल साइंस और अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

अक्टूबर में UP PET समेत कई एग्जाम
अक्टूबर में आयोग कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित करेगा।
UP PET 2026: अक्टूबर में प्रस्तावित (तारीख बाद में घोषित होगी)
3 अक्टूबर: जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी परीक्षा 2025
4 अक्टूबर: खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) परीक्षा 2025
6 अक्टूबर: सहायक नगर नियोजक (Assistant Town Planner) प्रारंभिक परीक्षा 2025
दिसंबर में PCS और RO/ARO परीक्षा

वर्ष के अंतिम महीने में भी कई बड़ी परीक्षाएं होंगी।
6 दिसंबर: Combined State / Upper Subordinate Services (PCS) Preliminary Examination 2025
16 दिसंबर: RO/ARO Preliminary Examination 2025
17 दिसंबर: Computer Assistant Examination 2024
18 दिसंबर: Staff Nurse (Ayurveda), Medical Education Department Examination 2025

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। परीक्षा तिथियों, एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट समय-समय पर जारी किए जाएंगे। साथ ही अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी घोषित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जारी रखनी चाहिए।

Continue reading on the app

मखाना से लेकर ड्राई फ्रूट लड्डू तक, सावन व्रत में ये 5 स्नैक्स बनेंगे आपकी हेल्दी डाइट का हिस्सा, भूख रहेगी कोसो दूर

Healhty Fasting Snacks: सावन 2026 के व्रत में मखाना चाट, शकरकंद चाट, भुनी मूंगफली, फल-दही का कटोरा और कोकोनट ड्राई फ्रूट लड्डू जैसे हेल्दी स्नैक्स आपको लंबे समय तक ऊर्जा देने के साथ स्वाद और पोषण का बेहतरीन संतुलन भी प्रदान कर सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs SA-W: टीम इंडिया की सीरीज में जुड़े 3 नए मैच, इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी में आएंगे काम

भारतीय टीम ने इस साल के अंत में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जहां उसे एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच भी खेलना है. मगर अब ये दौरा सिर्फ 2 हफ्ते का न रहकर करीब 3 हफ्ते तक बढ़ गया है क्योंकि 2 मैच भी जुड़ गए हैं Fri, 07 Aug 2026 00:24:09 +0530

  Videos
See all

मुसहर समाज, सपेरा समाज और आरक्षण #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T19:30:37+00:00

Lucknow Kanpur Expressway Damage: लखनऊ-कानपुर में बना करप्शन वाला एक्सप्रेसवे #shorts #nhai #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T19:27:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers