Responsive Scrollable Menu

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय इजरायल दौरा: डिफेंस, एआई समेत कई वैश्विक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय दौरे पर बुधवार को इजरायल पहुंचेंगे। इस यात्रा के दौरान देश-विदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी 25 और 26 फरवरी को इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे। यह प्रधानमंत्री का दूसरा इजरायल दौरा है।

इस दौरे के दौरान, पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू भारत-इजरायल के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी में हुई अहम तरक्की की समीक्षा करेंगे।

दोनों नेता विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था समेत पीपुल-टू-पीपुल सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करेगी और साझा चुनौतियों की समीक्षा करने के साथ-साथ दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत साझेदारी के साझा विजन को पूरा करने की दिशा में प्रयासों को पुन: व्यवस्थित करने का अवसर प्रदान करेगी।

इजरायल भी प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को तैयार है। पीएम नेतन्याहू पहले ही इस यात्रा को ऐतिहासिक करार दे चुके हैं। रविवार को साप्ताहिक कैबिनेट बैठक के दौरान दिए गए अपने वक्तव्य और आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेशों में नेतन्याहू ने इस यात्रा को विशेष बताया।

नेतन्याहू ने कहा, बुधवार को मेरे दोस्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजरायल पहुंचेंगे। मैं अपनी आंखों के सामने जो विजन देख रहा हूं, उसके हिसाब से हम मिडिल ईस्ट के आसपास या उसके अंदर गठबंधनों का एक पूरा सिस्टम बनाएंगे। ऐसे देशों का एक धुरी समूह, जो वास्तविकता, चुनौतियों और लक्ष्यों को एक नजरिए से देखते हैं और कट्टरपंथी धुरी का सामना करते हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Summer Skin Care: गर्मी में स्किन का बना रहेगा मॉइश्चर! मलाई के साथ 3 चीजें लगाएं, दिखेगा असर

Summer Skin Care: तेज धूप, पसीना और धूल-प्रदूषण गर्मियों का मौसम त्वचा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। इस मौसम में स्किन अक्सर ड्राय, बेजान और रफ नजर आने लगती है। कई लोग महंगे मॉइश्चराइज़र और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार उनका असर अस्थायी ही होता है।

अगर आप चाहते हैं कि गर्मी में भी आपकी त्वचा नर्म, मुलायम और ग्लोइंग बनी रहे, तो रसोई में मौजूद मलाई आपके बेहद काम आ सकती है। दूध की मलाई प्राकृतिक फैट और पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो स्किन को गहराई से पोषण देती है। इसमें अगर 3 खास चीजें मिलाकर लगाई जाएं, तो इसका असर और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

क्यों फायदेमंद है मलाई?

मलाई में लैक्टिक एसिड और नैचुरल फैट होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। यह स्किन की ड्रायनेस कम करता है और उसे सॉफ्ट बनाता है। नियमित उपयोग से त्वचा की रंगत में भी सुधार देखा जा सकता है।

मलाई के साथ मिलाएं ये 3 चीजें

शहद
शहद एक नैचुरल ह्यूमेक्टेंट है, जो त्वचा में नमी को लॉक करता है। मलाई में एक चम्मच शहद मिलाकर लगाने से स्किन लंबे समय तक मॉइश्चराइज रहती है और रूखापन कम होता है।

गुलाब जल
गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। मलाई और गुलाब जल का मिश्रण गर्मी में स्किन को फ्रेश और कूल रखता है।

हल्दी
हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। चुटकी भर हल्दी मिलाने से त्वचा पर निखार आता है और दाग-धब्बों में कमी हो सकती है।

Coconut Husk Uses: नारियल का छिलका घर के 5 काम बनाएगा आसान, इन तरीकों से कर लें इस्तेमाल

Obesity Side Effects: हल्के में न लें मोटापा, 5 बड़ी बीमारियों की बन सकता है वजह, जान लें इन्हें

Paneer Pasanda: होटल जैसा पनीर पसंदा घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

लगाने का सही तरीका

एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच ताजी मलाई लें। उसमें एक छोटा चम्मच शहद, कुछ बूंदें गुलाब जल और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। चेहरे को साफ पानी से धोकर सुखा लें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

किन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत ऑयली स्किन वाले लोग इसे कम मात्रा में लगाएं।
  • पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • ताजी मलाई का ही इस्तेमाल करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup में हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर किए 3 कारनामे

Harry Brook Century: इंग्लैंड के कप्तान ने अपने T20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक ठोकने के लिए बड़े मैच को चुना. वो मैच जिसे जीतने के बाद सेमीफाइनल का टिकट पक्का होना था. हैरी ब्रूक उसमें शतक जड़ते हुए 3 बड़े कारनामे किए. Tue, 24 Feb 2026 23:28:23 +0530

  Videos
See all

तेज बस का कहर! Pickup और E Rikshow में टक्कर #viralvideo #viralnews #viralshorts #roadaccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:45:00+00:00

Teacher ने Police को दी तहरीर, आरोपी फरार #pilibhit #viralvideo #viralnews #viralshorts #teacher #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T22:00:06+00:00

PM Modi Israel Visit: जंग के बीच PM Modi जा रहे Israel, होगी बड़ी डील? | Breaking | | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T22:00:04+00:00

Lucknow की University में बवाल #lucknow #university #saubaatkiekbaat #kishoreajwani #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers