Responsive Scrollable Menu

RSSB Conductor Result 2026: राजस्थान कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट और कटऑफ

RSSB Conductor Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान परिचालक (कंडक्टर) भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करने वाले उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से फाइनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर अपना चयन स्टेटस देख सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम के साथ कैटेगरी-वाइज कटऑफ भी जारी की है, जिससे अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार चयन की स्थिति का आकलन कर सकते हैं।

फाइनल मेरिट लिस्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
RSSB द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है, जैसे

  • रैंक
  • एप्लीकेशन नंबर
  • रोल नंबर
  • अभ्यर्थी का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • जेंडर
  • कैटेगरी
  • चयन स्थिति

कितने उम्मीदवारों का हुआ चयन?
इस भर्ती अभियान में कुल 500 पद निर्धारित थे, लेकिन अंतिम परिणाम में 429 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP): 454 पदों के मुकाबले 383 चयन
अनुसूचित क्षेत्र (TSP): 46 पदों के मुकाबले 46 चयन
कुछ पद पात्र अभ्यर्थियों के अभाव में रिक्त रह गए।

ऐसे डाउनलोड करें RSSB Conductor Final Result 2026

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Rajasthan Conductor Final Merit List (TSP/Non-TSP) लिंक चुनें।
  • मेरिट लिस्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके चयन की स्थिति देखें।
  • भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

कटऑफ भी हुई जारी
फाइनल रिजल्ट के साथ बोर्ड ने Category-wise Cut Off Marks भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक देखकर यह समझ सकते हैं कि चयन के लिए न्यूनतम अंक कितने रहे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक नोटिस के लिए अभ्यर्थियों को RSSB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है।

Continue reading on the app

RRB Group D City Intimation Slip 2026 जारी, 13-14 अगस्त परीक्षा वाले उम्मीदवार तुरंत करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 09/2025 के तहत आयोजित होने वाली Group D Level-1 CBT परीक्षा 2026 के लिए 13 और 14 अगस्त को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की City Intimation Slip जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन के माध्यम से परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रेलवे बोर्ड की व्यवस्था के अनुसार परीक्षा शहर की सूचना परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाती है। वहीं, एडमिट कार्ड (E-Call Letter) परीक्षा तिथि से करीब 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। ध्यान रखें, City Intimation Slip एडमिट कार्ड नहीं है

RRB ने स्पष्ट किया है कि City Intimation Slip केवल परीक्षा शहर और यात्रा संबंधी जानकारी देने के लिए जारी की जाती है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को वैध Admit Card और निर्धारित पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

RRB Group D City Intimation Slip 2026: ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
RRB Group D CEN 09/2025 City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
सिक्योरिटी कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
स्क्रीन पर परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी दिखाई देगी।
भविष्य के लिए स्लिप डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 11 मार्च 2026
आवेदन संशोधन विंडो: 12 से 21 मार्च 2026
आवेदन स्थिति जारी: 9 जुलाई 2026
CBT परीक्षा: 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026
अतिरिक्त CBT परीक्षा: 25 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड: परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले
SC/ST ट्रैवल अथॉरिटी: पात्र उम्मीदवारों के लिए लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध

चयन प्रक्रिया
RRB Group D भर्ती के लिए चयन निम्न चरणों में होगा
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
दस्तावेज सत्यापन (DV)

मेडिकल परीक्षण
सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले और पात्रता शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत 22,195 Group D (Level-1) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन के लिए 10वीं पास या ITI योग्यता निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख हुई तय, 9 दिन के अंदर इतनी बार हो सकती है टक्कर

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच कुछ ही हफ्तों पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टक्कर हुई थी. उसके बाद अब दोनों टीम फिर से टकराने वाली हैं और इस बार 2 बार मुकाबला हो सकता है. Thu, 06 Aug 2026 22:56:00 +0530

  Videos
See all

Tarun Tejpal Case: तरुण तेजपाल को HC ने सुनाई 10 साल की सजा ! | Bombay High Court | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T17:44:48+00:00

CJP Workers Revolt: CJP में बगावत की आंधी, कार्यकर्ताओं का विद्रोह! | Party Rebellion | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T17:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers