Responsive Scrollable Menu

स्टीव बकनर ने माना- तेंदुलकर को LBW देना गलती थी:22 साल बाद कहा- आज भी लोग पूछते हैं आउट क्यों दिया; गाबा टेस्ट में आउट दिया था

अंपायर स्टीव बकनर ने सचिन तेंदुलकर को गाबा टेस्ट में आउट होने पर माना है कि उनसे गलती हो गई थी। वेस्टइंडीज के पूर्व अंपायर ने मैच के 22 साल बाद कहा कि आज भी लोग उनसे इसके बारे में सवाल करते हैं। दरअसल, 2003-04 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर स्टीव बकनर ने सचिन तेंदुलकर को LBW आउट दिया था। यह मैच ड्रॉ हो गया था। 4 मैचों की सीरीज भी 1-1 से बराबरी पर रही थी। 3 रन पर आउट हुए थे तेंदुलकर पहले टेस्ट में सचिन तेंदुलकर 3 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी की गेंद को उन्होंने छोड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके पैड पर लगी। जोरदार अपील के बाद स्टीव बकनर ने उन्हें LBW आउट दे दिया। बाद में टीवी रीप्ले में स्पष्ट हुआ कि गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी। इंटरव्यू में बोले- 'गलती थी, स्वीकार कर लिया' वेस्ट इंडीज क्रिकेट अंपायर्स एसोसिएशन को दिए इंटरव्यू में बकनर ने कहा- 'सचिन तेंदुलकर को LBW देना मेरी गलती थी। आज तक लोग पूछते हैं कि मैंने उन्हें आउट क्यों दिया। जिंदगी में गलतियां होती हैं, मैंने इसे स्वीकार कर लिया है।' उस समय कमेंट्री कर रहे टोनी ग्रेग ने इस फैसले को ‘भयानक’ करार दिया था। क्रिकेट जगत में भी इस निर्णय की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, मैच ड्रॉ रहा था और भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 144 रन की पारी खेली थी। 2005 में भी विवादित फैसला यह पहला मौका नहीं था जब बकनर ने तेंदुलकर के खिलाफ विवादित फैसला दिया। 2005 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने सचिन को अब्दुल रज्जाक की गेंद पर कैच आउट दे दिया था। रीप्ले में बैट और बॉल के बीच साफ गैप दिखा था, जबकि अपील भी जोरदार नहीं थी। 2024 में एक फैन इंटरेक्शन के दौरान जब तेंदुलकर से बकनर के साथ रिश्ते पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने हल्के अंदाज में कहा था- ‘जब मैं बल्लेबाजी करूं तो उन्हें बॉक्सिंग ग्लव्स पहना दो, ताकि वह उंगली न उठा सकें।’ --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ---------------------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टी-20 वर्ल्डकप मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बना, पॉवेल ने सिकंदर रजा का माथा चूमा टी-20 वर्ल्ड कप के चौथे सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज ने सोमवार को जिम्बाब्वे पर 107 रन की जीत दर्ज की। मुंबई के वनखड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए। 255 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे 17.4 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। 19 बॉल पर फिफ्टी लगाने वाले शिमरोन हेटमायर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

सीएम योगी का सिंगापुर दौरे पर बड़ा बयान, यूपी को मिले ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

CM Yogi’s big statement on Singapore visit. सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि सिंगापुर में उनके उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और ऊर्जा मंत्री सहित शीर्ष नेतृत्व के साथ सकारात्मक और परिणामकारी बातचीत हुई है। इसके अलावा, उन्होंने दुनिया की प्रमुख फिनटेक …

The post सीएम योगी का सिंगापुर दौरे पर बड़ा बयान, यूपी को मिले ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

चुनाव आयोग और राज्य आयुक्तों की बैठक में बड़ा फैसला, EVM और मतदाता सूची साझा करने पर बनी सहमति, राष्ट्रीय घोषणा 2026 को मिली मंजूरी

नई दिल्ली: देश में चुनावी प्रक्रियाओं में सुधार और समन्वय को लेकर एक बड़ी पहल हुई है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और सभी राज्यों के चुनाव आयुक्तों (SECs) के बीच आयोजित एक राष्ट्रीय राउंड टेबल सम्मेलन में ‘राष्ट्रीय घोषणा-2026’ को सर्वसम्मति से अपना लिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस … Tue, 24 Feb 2026 23:00:31 GMT

  Videos
See all

पाकिस्तान बॉर्डर पर सेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू एक्शन देख हिला दुश्मन? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T18:30:08+00:00

लापरवाह सिस्टम कब तक लेता रहेगा मासूमों की जान ? । R Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T18:25:01+00:00

गुजरात में चला बुलडोजर, अवैध कब्जे को किया जमींदोज। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T18:20:01+00:00

Tahawwur Rana की कनाडा की नागरिकता होगी खत्म! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T18:28:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers