Responsive Scrollable Menu

Natural Hair Care Tips: घने और मजबूत बालों के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय; आपके बाल दिखेंगे खूबसूर

Natural Hair Care Tips: घने और खूबसूरत बाल हर महिला की चाहत होती है, लेकिन खराब जीवनशैली और भाग-दौड़ भरी व्यस्तता में बालों की अच्छी तरह देखभाल करना किसी चुनौती से कम नहीं लगता है। इसके अलावा अधिकतर महिलाएं चेहरे को निखारने पर जितना ध्यान देती हैं, उतना बालों की देखभाल पर नहीं देती हैं। इससे बाल रूखे, बेजान और कमजोर होने लगते हैं। यही वजह है कि आज के समय में कुछ महिलाएं बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहती हैं तो कुछ के सिर में डेंड्रफ हो जाता है। इनके अलावा भी कई प्रकार की समस्याएं सामने आने लगती हैं। इनसे बचने के लिए आपको कुछ उपायों पर अमल करना चाहिए।

रेग्युलर क्लीनिंग

Natural Hair Care Tips

बालों की अच्छी देखभाल के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने बालों को अच्छी तरह से नियमित धोएं और इसके लिए केमिकल के बजाय नेचुरल चीजों को यूज करें। दरअसल, बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स के नियमित प्रयोग करने से बालों पर काफी बुरा असर पड़ता है। इससे बचने के लिए आप घर पर ही हेयर क्लींजर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप आंवला और रीठा शिकाकाई का उपयोग कर सकती  हैं। यह आपके बालों को पोषण देने के साथ-साथ स्कैल्प को भी साफ करता है। 

इस हेयर वॉशर को बनाने के लिए एक मुट्ठी सूखा रीठा, शिकाकाई और आंवला लें। इन्हें एक लीटर पानी में डालकर रात भर भीगने के लिए रख दें। अगले दिन इनको पानी के साथ धीमी आंच पर तब तक उबालें, जब तक कि पानी आधा न रह जाए। लेकिन इसको तेज आंच पर न उबालें। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर छलनी की मदद से इसे छान लें। फिर इस मिश्रण का इस्तेमाल अपने बालों को धोने के लिए करें। इससे आपके बाल पूरी तरह साफ हो जाएंगे और केमिकल्स के दुष्प्रभावों से भी बचे रहेंगे।

यह भी पढ़े - तेज धूप से स्किन पर आ सकता है कालापन, इन तरीकों से त्वचा का रखें ख्याल

हेयर ऑयलिंग

Natural Hair Care Tips

बालों की ऑयलिंग करने से भी उनको बहुत मजबूती मिलती है। इसके लिए बालों में हल्के हाथ से तेल से मसाज करें। इससे बालों की कोशिकाओं में रक्त का संचार बढ़ता है। इससे बाल कोमल और चमकदार हो जाते हैं। ध्यान रहे कि आपको बालों को तेजी से रगड़ना नहीं है। आप बालों में नारियल का तेल या जैतून का तेल लगा सकती हैं। बालों को स्वस्थ बनाने में बादाम का तेल भी बहुत कारगर होता है।

डेंड्रफ दूर करने के लिए

Natural Hair Care Tips

बालों में डेंड्रफ यानी रूसी की समस्या से भी बहुत सी महिलाएं परेशान रहती है। इससे बाल कमजोर होकर झड़ने भी लगते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए शुद्ध नारियल का तेल या तिल का तेल इस्तेमाल करना कारगर है। आप शुद्ध जैतून का तेल गर्म करके भी लगा सकती हैं। आप रात में रूई का उपयोग करके सिर पर तेल लगा सकती हैं। 

अगली सुबह एक नीबू के रस को स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे बाद बालों को धो लें। इसके लिए आप अंडे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मौजूद सिलिकॉन, सल्फर और फैटी एसिड जैसे पौषक तत्व, बालों में पोषण प्रदान करने में मदद करते हैं। 

यह भी पढ़े - रेखा के 5 आइकॉनिक लुक्स जिन्होंने बनाया उन्हें फैशन क्वीन!

इन उपायों पर भी करें अमल

Natural Hair Care Tips

मजबूत और खूबसूरत बालों के लिए आप सिर्फ सौंदर्य प्रसाधनों पर ही निर्भर नहीं रह सकती हैं। इसके लिए लाइफस्टाइल और डाइट पर भी ध्यान देना होगा। घने और मुलायम बालों के लिए अपने आहार में अंडे, चिकन, मछली, दालें, सोयाबीन, दही और पनीर को जरूर शामिल करें क्योंकि बाल प्रोटीन से बने होते हैं। भरपूर प्रोटीन वाला खाना खाने से आपके बालों की बनाबट सुधरने और नए बाल उगने में मदद मिलती है।

Natural Hair Care Tips

इसके अलावा नींद भी पूरी करें और खुद को तनावमुक्त रखें। रात की नींद आपके शरीर के साथ-साथ आपके बालों को भी रिफ्रेश करती है। 6-7 घंटे की नियमित भरपूर नींद आपके बालों के विकास में भी काफी सहायक होती है। पर्याप्त नींद बालों को झड़ने से रोकती है। काम के प्रेशर, कम नींद, भावनात्मक थकावट, बीमारी या हार्मोन में असंतुलन से बालों का तेजी से झड़ना शुरू हो जाता है। इसलिए इनसे भी बचें।

यह भी पढ़े - फेस को नेचुरल ग्लो देने के लिए अपनाए 5 ट्रेंडी मेकअप टूल्स; ईजी होगा मेकअप

हेयर केयर
शहनाज हुसैन
कॉस्मेटोलॉजिस्ट

Continue reading on the app

प्रेगनेंसी में रात को नींद क्यों नहीं आती? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए इसके पीछे 5 बड़े कारण

Pregnancy Mein Neend Kyu Nahi Aati: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपनी हेल्थ पर बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है. ध्यान रखने के बाद भी कई महिलाओं को रात में ठीक से नींद नहीं आती और कई बार-बार जागना, करवट बदलना या बेचैनी इस दौरान आम समस्या बन जाती है.

The post प्रेगनेंसी में रात को नींद क्यों नहीं आती? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए इसके पीछे 5 बड़े कारण appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

रोहित-विराट से भी आगे निकले हैरी ब्रूक! टी20 विश्व कप में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

harry brook 1st captain score century in T20 WC: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार खेल दिखाते हुए 100 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली. ब्रूक ने 50 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही ब्रूक ने टी20 विश्व कप में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. Tue, 24 Feb 2026 23:55:20 +0530

  Videos
See all

Iran US Conflict : 3 बजते ही ईरान अमेरिका युद्ध पर आई बड़ी खबर?| N18G | Top | Breaking News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:30:00+00:00

तेज बस का कहर! Pickup और E Rikshow में टक्कर #viralvideo #viralnews #viralshorts #roadaccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:45:00+00:00

US-Iran War : किंग बना ख़ामेनेई का दुश्मन, प्रिंसेस करेगी तख़्तापलट? | Trump | Ali Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:30:07+00:00

सूरत में बुलडोजर से अपराधियों की संपत्ति ढही #viralvideo #viralnews #viralshorts #buldozeraction #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers