Responsive Scrollable Menu

जम्मू-कश्मीर के Poonch में Terrorist Hideout का भंडाफोड़, 134 कारतूस बरामद

जम्मू, पांच अगस्त जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक दूरस्थ गांव में बुधवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का पता लगाया, जहां से गोला-बारूद बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर और कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया।

हालांकि, इन अभियानों के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह सूरनकोट तहसील के भोरीवाला ढोक क्षेत्र में पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक गुफा में बनाए गए आतंकवादी ठिकाने का पता चला। अधिकारियों के अनुसार, ठिकाने से एके राइफल की दो मैगजीन, 117 कारतूस तथा नौ एमएम पिस्तौल के 17 कारतूस बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि सूरनकोट के एक दर्जन से अधिक वन क्षेत्रों वाले गांवों में मंगलवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान धारा सांगला और गुज्जर नार क्षेत्रों में संदिग्ध आतंकवादियों के दो अलग-अलग समूहों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अब तक संदिग्ध आतंकवादियों से सुरक्षा बलों का कोई संपर्क नहीं हुआ है और अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था।

उन्होंने बताया कि जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर के सुनैल पंचायत क्षेत्र में एक ग्रामीण द्वारा संदिग्ध गतिविधि की सूचना दिए जाने के बाद सेना और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कड़ी निगरानी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बुधवार तड़के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में परशुराम मंदिर से जांडी नाला तक संयुक्त तलाशी अभियान भी चलाया।

Continue reading on the app

Rajya Sabha में निजी Health Insurance दावों में अनावश्यक देरी पर कार्रवाई की मांग

नयी दिल्ली, पांच अगस्त राज्यसभा में बुधवार को भाजपा की एक सांसद ने निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के ग्राहकों को दावा निस्तारण में आ रही तमाम कठिनाइयों पर चिंता जताते हुए सरकार से मांग की कि इन दावों को निबटाने में अनावश्यक विलंब होने पर संबंधित कंपनियों के विरुद्ध प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी की कविता पाटीदार ने कहा कि आज का मध्यम वर्ग और वरिष्ठ नागरिक अपनी मेहनत की कमाई से निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग वर्षों तक इस विश्वास के साथ इसके प्रीमियम का भुगतान करते हैं कि जरूरत पड़ने पर यह बीमा उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि जब बीमारी का संकट आता है और इलाज का दावा प्रस्तुत किया जाता है तो उन्हें अनावश्यक विलंब, बार बार दस्तावेजों की मांग, आंशिक भुगतान अथवा बिना पर्याप्त कारण के दावा अस्वीकार किए जाने जैसी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। भाजपा सांसद ने सरकार से मांग की कि स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी जारी करते हुए यह अनिवार्य किया जाए कि सरल एवं सहज शब्दों में पालिसी के भीतर कवर की जाने वाली बीमारियों और उपचार के बारे में जानकारी हो। इसमें प्रतीक्षा अवधि, दावा स्वीकार या अस्वीकार किए जाने वाली परिस्थितियों, दावा प्रस्तुत करने प्रकिया, दावा निस्तारण की अवधि भी बतायी जानी चाहिए।

उन्होंने सरकार से बीमा कंपनियों की जवादेही को और सुदृढ़ बनाने की मांग की ताकि दावा निस्तारण की प्रक्रिया पारदर्शी, डिजिटल एवं समयबद्ध बनायी जाए। उन्होंने कहा कि यदि दावा निस्तारण में अनावश्यक विलंब हो तो बीमा कंपनी के विरुद्ध प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शून्यकाल में भाजपा की मेधा विश्राम कुलकर्णी ने एक ही दवा के अलग अलग मूल्य होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मरीजों को महंगी दवाएं बेचकर मुनाफाखोरी को रोका जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हाल में एक संसदीय समिति ने भी इस पर चिंता जतायी है। उन्होंने कहा कि दवाओं के लिए एक ‘रिफरेंस प्राइज रेंज’ बनायी जानी चाहिए। शून्यकाल में भाजपा की संगीता बलवन्त ने 18 जुलाई 2026 को भारत की निजी कंपनी स्काईरूट द्वारा श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने पहले ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण किये जाने की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट किया।

उन्होंने कहा कि इस अंतरिक्ष केंद्र से पहली बार किसी निजी कंपनी ने सफल प्रक्षेपण किया है। उन्होंने कहा कि यह भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों और नवाचार का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सफल प्रक्षेपण नहीं है बल्कि भारत के हौसलों की सफल उड़ान है।

उन्होंने कहा कि भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला अमेरिका और चीन के बाद तीसरा देश बन गया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वी शिवदासन ने शून्यकाल में अनुबंध कर्मचारियों की सेवा को एकाएक समाप्त करने के बढ़ते चलन का मुद्दा उठाते हुए इस पर चिंता जतायी।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट का सबसे बड़ा 'स्कैम', रिकॉर्ड से मिटा दिया गया तेज गेंदबाज का नाम, खौफ का दूसरा ना था 'वो'

cricket records: दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज गार्थ ले रॉक्स के साथ हुआ क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा कड़वा सच है, जिसे कई लोग खेल जगत का 'सबसे बड़ा स्कैम' या त्रासदी मानते हैं. गार्थ ले रॉक्स का करियर इस बात का गवाह है कि खेल कभी-कभी राजनीति और कागजी रिकॉर्ड्स का बंधक बन जाता है. हालांकि आईसीसी के पन्नों पर उनके नाम के आगे शून्य लिखा है, लेकिन उस दौर के क्रिकेट फैंस और उनके खिलाफ खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज आज भी मानते हैं कि ले रॉक्स अपने समय के सबसे खतरनाक और अजेय तेज गेंदबाजों में से एक थे. Wed, 5 Aug 2026 19:01:43 +0530

  Videos
See all

Varanasi Weather: तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में भरा पानी | SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T13:44:14+00:00

News18 DSS MP: 'अटल जी की शर्तो का सबने पालन किया' Prahlad Patel | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T13:46:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers