Responsive Scrollable Menu

INDW vs AUSW: एलिसा हीली की विदाई सीरीज में कप्तानी पारी, मूनी की फिफ्टी, ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से पहला वनडे जीता

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने महिला वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में भारत को हराकर शानदार शुरुआत की। कप्तान एलिसा हीली और बेथ मूनी की दमदार पारियों और गेंदबाज़ों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 215 रन के लक्ष्य को 39वें ओवर में हासिल कर लिया। हीली ने अपनी विदाई सीरीज के पहले वनडे में कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 50 रन बनाए। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गया। इससे पहले, भारत ने टी20 सीरीज में मेजबान टीम को 2-1 से हराया था। 

पहले वनडे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा था। टीम की स्टार खिलाड़ी एलिस पेरी और तेज गेंदबाज़ किम गर्थ चोट की वजह से पूरी वनडे सीरीज़ से बाहर हो गईं। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम का आत्मविश्वास डगमगाया नहीं और उसने शानदार खेल दिखाया।

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 49 ओवर में 214 रन बनाए थे। शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज़ मेगन शट ने मैच की दूसरी ही गेंद पर प्रतिका रावल को एलबीडब्ल्यू कर भारत को झटका दिया। इसके बाद भी भारतीय टीम लगातार दबाव में रही। स्मृति मंधाना ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 68 गेंदों में 58 रन बनाए और टीम को संभाला। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी जिम्मेदारी लेते हुए 84 गेंदों में 53 रन बनाए। दोनों की पारियों से भारत किसी तरह सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया।

अंत के ओवरों में काश्वी गौतम ने 44 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को थोड़ा सहारा दिया। उनकी पारी में तीन छक्के शामिल थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी कसी हुई रही। स्पिनर एश्ले गार्डनर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 7 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। कुल मिलाकर 6 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों को विकेट मिला।

215 रन का लक्ष्य देखने में आसान नहीं था क्योंकि गेंद स्विंग कर रही थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत संभली हुई रही। हीली ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 70 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम की जीत की नींव रखी। इसके बाद बेथ मूनी ने मैच भारत की पहुंच से दूर कर दिया। उन्होंने 79 गेंदों में 76 रन बनाए। हीली और मूनी के बीच अहम साझेदारी हुई जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। बाद में एनाबेल सदरलैंड ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

भारत की गेंदबाज़ी उतनी असरदार नहीं रही जितनी ऑस्ट्रेलिया की थी। एक समय जब हीली 12 रन पर थीं तब रेणुका सिंह की एलबीडब्ल्यू अपील डीआरएस में खारिज हो गई। वह पल मैच में अहम साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलिया ने 39वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। एलन बॉर्डर फील्ड पर यह उनकी लगातार 21वीं जीत रही। दूसरी तरफ भारत के लिए यह निराशाजनक शुरुआत रही और अब सीरीज़ जीतने की राह मुश्किल हो गई है।

Continue reading on the app

22 साल बाद स्टीव बकनर का कबूलनामा, तेंदुलकर को गलत आउट दिया

Steve Bucknor Mistake: अंपायर स्टीव बकनर ने 22 साल बाद एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने स्वीकार किया है कि साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन टेस्ट के दौरान सचिन तेंदुलकर को एलबीडब्ल्यू आउट देना उनकी सबसे बड़ी गलती थी. टीवी रिप्ले में साफ दिखा था कि गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी. बकनर ने कहा कि जिंदगी में गलतियां हो जाती हैं.

The post 22 साल बाद स्टीव बकनर का कबूलनामा, तेंदुलकर को गलत आउट दिया appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

ICC ने इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को लगाई डांट, गुस्से में किया कुछ ऐसा कि बर्दाश्त करना मुश्किल

Pakistan Cricket: पाकिस्तानी क्रिकेटर को आईसीसी ने जमकर फटकार लगाई है. उसके पीछे की वजह है मैदान पर की एक गलती. पाकिस्तानी क्रिकेटर से ये गलती कब, कहां और कैसे हुई आइए जानते हैं. Wed, 25 Feb 2026 19:08:18 +0530

  Videos
See all

PM Modi के स्वागत में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति #shorts #pmmodi #israel #pmmodiisraelvisit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:43:56+00:00

राजस्थान में घोड़े से डिलीवरी देख लोग हैरान | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:43:18+00:00

बर्थडे पार्टी में दिखीं FATIMA SANA SHAIKH #entertainment #shortsvideo #ytshorts #aajtak #mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:40:43+00:00

Vinesh Phogat ने कहा, 'हम संघर्ष में विश्वास करते हैं' #congress #vineshphogat #bjp #news #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:42:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers