Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन पर फायरिंग, डीएसपी समेत 7 की मौत

पेशावर, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुई अंधाधुंध फायरिंग में डीएसपी समेत सात पुलिसवालों के मारे जाने की खबर है। ये हमला केपी के कोहाट जिले में मंगलवार को हुआ। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।

प्रमुख दैनिक डॉन ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमला लाची के डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) को निशाने पर लेकर किया गया था। उनके पुलिसिया वाहन पर शकरदरा रोड के पास हथियारबंद हमलावरों ने जबरदस्त फायरिंग की।

डीएसपी अपने दो गार्ड के साथ मौके पर ही मारे गए थे। हमले के बाद, कोहाट से इलाके में और पुलिस की टुकड़ियां भेजी गईं, और हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

जियो न्यूज के अनुसार, डीएसपी समेत 7 लोगों के मारे जाने के बाद अधिकारियों ने इलाके को घेरकर घटना की जांच शुरू कर दी है। केपी के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने इसे आतंकवादी हमला बताते हुए निंदा की है।

गवर्नर ने ड्यूटी के दौरान मारे गए डीएसपी और दूसरे पुलिसवालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और घायल पुलिसवालों के जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी।

कुंदी ने कहा कि केपी के दक्षिणी जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे हमलों का सामना डट कर रही है।

सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (सीआरएसएस) की एनुअल सिक्योरिटी रिपोर्ट 2025 के अनुसार, केपी में पिछले साल हिंसा में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जहां 2024 में मृतकों की संख्या 1,620 थी, वहीं 2025 में ये बढ़कर 2,331 हो गई।

सोमवार को केपी के करक जिले में क्वाडकॉप्टर हमले में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के तीन जवान मारे गए थे। करक पुलिस के प्रवक्ता शौकत खान के मुताबिक, पहले ही एक हमला हुआ था जिसके बाद रेस्क्यू 1122 की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन घोले बंदा डैम के पास बंदूकधारियों ने उनकी एम्बुलेंस पर हमला कर दिया। इस वजह से, एफसी के तीन जवान मारे गए और रेस्क्यू 1122 के तीन अधिकारी घायल हो गए थे, जबकि एम्बुलेंस आग लगने के बाद जलकर खाक हो गई थी।

वहीं, पिछले हफ्ते, केपी के बाजौर जिले में एक चेकपोस्ट पर हुए हमले में 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। सेना के मीडिया विंग ने कहा था कि इस घटना में एक बच्ची भी मारी गई थी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Uday Bhanu Chib Arrest: यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु चिब को 4 दिन की पुलिस कस्टडी, राहुल गांधी ने बताया 'बब्बर शेर'

Uday Bhanu Chib Arrest: दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह राजधानी में आयोजित 'AI इम्पैक्ट समिट' में भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों के एक समूह द्वारा कमीज उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब को मुख्य साजिशकर्ता करार देते हुए गिरफ्तार कर लिया है

Continue reading on the app

  Sports

उत्तराखंड में CAA के तहत 153 शरणार्थियों को मिलेगी भारतीय नागरिकता, 7 मार्च को हरिद्वार में अमित शाह सौंप सकते हैं प्रमाण पत्र

उत्तराखंड में लंबे समय से रह रहे 153 शरणार्थियों के लिए भारतीय नागरिक बनने का रास्ता साफ हो गया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत केंद्र सरकार ने इन आवेदनों को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन लोगों को नागरिकता प्रदान की जाएगी, जिनमें पाकिस्तान से … Tue, 24 Feb 2026 19:56:43 GMT

  Videos
See all

Aaj Ki Badi Khabren :देखिए यूपी की बड़ी खबरें! | CM Yogi | Avimukteshwaranand | UP Crime | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T14:45:06+00:00

Road Accidents: शहर शहर सड़क पर दिखा हादसे का भयानक 'मंजर' | Latest News | Viral video | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T14:30:06+00:00

Avimukteshwaranand Controversy : Ajay Rai ने शंकराचार्य मामले पर कह दी ये बड़ी बात ! Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T14:29:32+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | खामेनेई की आखिरी रात ! #shorts #ytshorts #viralvideo #khamenei #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T14:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers