Responsive Scrollable Menu

केरल का नाम बदलकर हुआ ‘केरलम’, प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

राज्य में इस साल चुनाव होने हैं। चुनाव से ठीक पहले नाम बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी मतदान के तारीखों की घोषणा नहीं की है।

Continue reading on the app

Realme P4 Lite की सेल शुरू: 6,300mAh बैटरी वाले इस फोन पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें कीमत

Realme P4 Lite Price India: रियलमी (Realme) ने भारत में अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Realme P4 Lite की बिक्री शुरू कर दी है। 20 फरवरी को लॉन्च हुए इस फोन को अब ग्राहक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और रियलमी के स्टोर से खरीद सकते हैं। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,300mAh की विशाल बैटरी और किफायती कीमत है।

Realme P4 Lite: कीमत और बैंक ऑफर्स
भारत में Realme P4 Lite के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत कंपनी 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है, जिससे इस फोन को और भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन बीच गोल्ड, ऑब्सिडियन ब्लैक और सी ब्लू रंगों में फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Realme P4 Lite: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें 563 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है। फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6,300mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक साथ निभाती है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 15W का वायर्ड चार्जर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Realme P4 Lite के रियर पैनल पर चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा (f/2.2 अपर्चर) मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फोन 1080p रेजोल्यूशन पर 30fps की स्पीड से वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसका डिजाइन काफी स्लीक है और इसे धूल व पानी की बूंदों से बचाने के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।

Realme P4 Lite एंड्रॉयड 15 पर आधारित रियलमी UI (Realme UI) पर चलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर यूनिसोक T7250 (Unisoc T7250) चिपसेट दिया गया है, जो 12nm प्रोसेस पर बना है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली G57 MP1 GPU लगाया गया है। 4GB रैम के साथ आने वाला यह फोन डेली टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए एक अच्छा बजट विकल्प साबित हो सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

हैरी ब्रूक के ऐतिहासिक शतक ने शाहीन अफरीदी के 4 विकेट किए बेकार, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा

इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। एक बेहद रोमांचक और उतार-चढ़ाव भरे मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को अंतिम ओवर में 2 विकेट से मात दी। इस जीत के हीरो रहे कप्तान हैरी ब्रूक, जिन्होंने एक ऐतिहासिक शतक जड़कर शाहीन अफरीदी के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन पर … Tue, 24 Feb 2026 22:59:04 GMT

  Videos
See all

Reddit fined £14m by UK data watchdog over age verification checks | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T19:01:01+00:00

Congress Workers Arrested: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन: जेल गए 'बब्बर शेर',अब क्या होगा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T19:10:00+00:00

Pilibhit में Teacher के साथ अभद्रता #pilibhit #viralvideo #viralnews #viralshorts #teacher #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T19:00:10+00:00

Lucknow Murder Case Update:लखनऊ में 'नीला ड्रम' मर्डर कांड में हुआ होश उड़ाने वाला खुलासा ! | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T19:01:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers