Responsive Scrollable Menu

'आप रणवीर सिंह हो या कोई और...', हाईकोर्ट ने कंतारा वाले कांड पर खूब सुनाया, कहा- जिम्मेदार बनो

Ranveer Singh Vs Kantara: कंतारा से जुड़े बयान पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अभिनेता रणवीर सिंह को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि मंच पर बोले गए शब्दों का समाज पर गहरा असर होता है और टैलेंट या कॉमेडी के नाम पर किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि सुपरस्टार भी कानून से ऊपर नहीं होते.

Continue reading on the app

रणजी ट्रॉफी फाइनल- टी-ब्रेक तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 178/2:यावर हसन और शुभम पुंदीर की फिफ्टी; प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। पहले दिन टी-ब्रेक तक जम्मू-कश्मीर ने 2 विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं। शुभम पुदीर 64 रन और पारस डोगरा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं ओपनर यावर हसन ने 88 रनों की पारी खेली, जबकि कमरान इकबाल सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ही विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए हैं। शुभम पुदीर की फिफ्टी जम्मू कश्मीर की ओर से नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे शुभम पुदीर फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। उनके अलावा, यावर हसन ने भी अर्धशतक लगाया। जम्मू-कश्मीर ने 18 रन पर गंवाया पहला विकेट टॉस जीतकर बैटिंग कर रही जम्मू-कश्मीर की शुरुआत खराब रही। टीम ने 18 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। यहां पर करीम इकबाल 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। शुभम और यावर के बीच शतकीय साझेदारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर ने 11वें ओवर में 18 रन पर ही कमरान इकबाल का विकेट गंवा दिया। कामरान इकबाल 6 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे शुभम पुंदीर और यावर हसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की। दोनों ने करीब 40 ओवर तक बल्लेबाजी की। इस बीच यावर और शुभम ने अपने अर्धशतक भी पूरे किए। प्रसिद्ध ने तोड़ी शतकीय साझेदारी शुभम पुंदीर और यावर हसन की शतकीय साझेदारी को प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रेक किया। उन्होंने 51वें ओवर की छठी बॉल पर यावर हसन को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। यावर ने150 बॉल पर 88 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर ने दो बदलाव किए फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने दो बदलाव किए हैं। बैटर शुभम खजुरिया की जगह कमरान इकबाल खेल रहे हैं, जबकि गेंदबाज वंशराज की जगह साहिल लोत्रा को जगह मिली है। दूसरी ओर कर्नाटक टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम सेमीफाइनल में खेली सेम टीम-कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरी है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कर्नाटक: देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, समरन रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (wk), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वयस्क, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा। जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन, अबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार।

Continue reading on the app

  Sports

फिल्म धुरंधर द रिवेंज की रिलीज से पहले इमरान हाशमी के नाम ने मचाई खलबली, क्या वही निभाएंगे ‘बड़े साहब’ का किरदार?

एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन फिल्म की कहानी से ज्यादा चर्चा इसके एक रहस्यमयी किरदार ‘बड़े साहब’ को लेकर हो रही है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, और इससे ठीक पहले एक खबर ने सोशल मीडिया पर … Tue, 24 Feb 2026 20:17:08 GMT

  Videos
See all

UGC: 15 Ideas For Modi To Win Back GC Trust | RaGa's Anti-India Tirade Continues | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:12:57+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: अविमुक्तेश्वरानंद गिरफ्तार हुए तो पूरे प्रदेश में प्रोटेस्ट होगा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:15:06+00:00

भक्तों पर बरसे Laddu, श्रीजी Temple में जश्न #vrindavan #barsana #holi2026 #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:03:00+00:00

News Ki Pathshala Live : मोदी ने 'बब्बर शेर' को जेल पहुंचाया.. अगला नंबर राहुल का? | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers