Responsive Scrollable Menu

MP में जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, उमंग सिंघार का आरोप “छात्रों की सुरक्षा को लेकर बीजेपी उदासीन”

मध्यप्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का व्यापक प्रचार करती है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई हिस्सों में छात्र-छात्राओं को अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि सागर जिले में पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण छात्राओं को नदी पार कर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि प्रदेश की बुनियादी शिक्षा व्यवस्था और ग्रामीण अधोसंरचना की वास्तविक तस्वीर सामने लाती है। उन्होंने पूछा कि छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार इतनी उदासीन क्यों है।

छात्रों की सुरक्षा खतरे में 

हाल ही में विदिशा जिले के एक गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचने के लिए बेतवा नदी पर बने स्टॉप डैम के कंक्रीट पिलरों पर छलांग लगाते हुए नजर आए। बारिश के मौसम में पानी के बीच इस तरह आवागमन करना बेहद जोखिम भरा माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षित पुल या सुगम रास्ता नहीं होने के कारण बच्चों को रोज इसी रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है।

इसी बीच अब सागर जिले से भी ऐसी ही चिंताजनक तस्वीरें सामने आई हैं। यहां पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण छात्राओं को नदी पार कर स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से यह सफर और अधिक खतरनाक हो जाता है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सुरक्षित पुल या वैकल्पिक मार्ग की मांग की जा रही है।

उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा

इन घटनाओं का हवाला देते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार में बेटियां जान जोखिम में डालकर पढ़ने जा रही हैं।” उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार की शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर यही है कि कहीं बच्चे स्टॉप डैम पर छलांग लगाकर स्कूल पहुंच रहे हैं तो कहीं छात्राओं को नदी पार करनी पड़ रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार विकास और शिक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार तभी सार्थक होगा, जब बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल तक पहुंचने की सुविधा मिले। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार को बेटियों और छात्रों की सुरक्षा एवं शिक्षा के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए।

Continue reading on the app

Fashion Tips: लाइट से लेकर डार्क ग्रीन साड़ी तक, जानिए कौन-से ब्लाउज रंग से निखरेगा आपका लुक

Green Saree Styling Tips: हिंदू परंपराओं में हरा रंग हरियाली, समृद्धि, सौभाग्य और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. खासकर सावन के महीने में हरी साड़ी पहनना और भी शुभ माना जाता है. यही वजह है कि चाहे सावन सोमवार का व्रत हो, तीज का त्योहार हो या कोई धार्मिक पूजा-पाठ, हरी साड़ी महिलाओं की पहली पसंद होती है. हालांकि, साड़ी जितनी खूबसूरत हो, उसका लुक ब्लाउज के सही चुनाव पर ही निर्भर करता है. अगर इस सावन आप हरी साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो ये 6 ब्लाउज रंग आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Most T20 Runs: जॉस बटलर बने T20 के नए किंग, 20 बॉल में फिफ्टी जड़कर बने नंबर-1 बल्लेबाज

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट तक जमकर रन बरसाए हैं. यही कारण है कि अब सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो दुनिया में नंबर-1 बन गए हैं. Thu, 06 Aug 2026 01:11:33 +0530

  Videos
See all

CM Yogi on UP Vidhansabha: लोकतंत्र और गरीब विरोधी..सपा के हंगामे पर योगी का निशाना | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T20:00:20+00:00

Why did Russia strike a Ukrainian vegetable seller with a drone? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T20:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers