Responsive Scrollable Menu

सोशल मीडिया पर रोक के खिलाफ टेक कंपनियों की मुहिम:फेसबुक, गूगल जैसी कंपनियों ने ईयू के सांसदों की लॉबिंग पर 1615 करोड़ रुपए खर्च किए

फेसबुक और गूगल सहित अमेरिका की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के सामने एक नई तरह की चुनौती आ रही है। कई देशों की सरकारें टीनएजर्स के लिए इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म पर रोक लगा रही हैं। वे एप्स को लत लगाने वाला और नुकसानदेह बता रही हैं। हालांकि टेक्नोलॉजी कंपनियां ने जवाबी मुहिम छेड़ दी है। यूरोपियन यूनियन (ईयू) में अमेरिकी कंपनियों ने पिछले साल बड़े होर्डिंग लगाने,राजनेताओं को लुभाने और अपनी लॉबिंग लॉबी मजबूत करने पर भारी खर्च किया है। दरअसल, यूरोपीय संसद में टीनएजर्स के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाने के प्रस्ताव पेश किए जा चुके हैं। 720 सदस्यीय संसद में सोशल मीडिया पर बैन के विधेयकों को आसानी से रोका जा सकता है। बड़ी टेक कंपनियों ने ईयू के सांसदों की लॉबिंग पर पिछले वर्ष 1615 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। कॉरपोरेट यूरोपियन ऑब्जर्वेटरी और लॉबी कंट्रोल संगठन के अनुसार 2021 से 2025 के बीच फैसलों को इंडस्ट्री के पक्ष में करने के लिए चली मुहिम में 55% से अधिक इजाफा हुआ है। सबसे अधिक खर्च फेसबुक की कंपनी मेटा ने किया है। इसके बाद गूगल है। इन कंपनियों के खिलाफ याचिका दायर करने वालों ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब को डिटिजल कैसिनो कहा है। याचिकाकर्ताओं के वकीलों का आरोप है कि प्लेटफॉर्म के अनंत स्क्रॉलिंग जैसे फीचर युवा यूजरों को आदी बनाते हैं। टेक कंपनियां मानती हैं कि यूरोपियन यूनियन के 27 देशों में लागू होने वाले नए कानून से दुनिया भर में उनके कामकाज पर असर पड़ेगा। इसलिए यूरोपीय राजनेताओं को मनाने पर ज्यादा जोर लगाया जा रहा है। वे प्रतिबंध के विकल्प के लिए तगड़ी मुहिम चला रही हैं। यूरोपीय सांसदों से चर्चा में मेटाने टीन अकाउंट्स का प्रस्ताव दिया है। 2024 में पेश इन अकाउंट्स में 16 साल से कम आयु के यूजर्स के अकाउंट पर पैरेंट्स का नियंत्रण रहता है। कुछ कंपनियां ने 15,16 साल से कम आयु के लिए माता-पिता की मंजूरी जरूरी करने का प्रस्ताव दिया है। यूरोपीय आयोग इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमत हो गया है। यूरोप के प्रारूप प्रस्ताव डिजिटल फेयरनेस एक्ट पर ब्रसेल्स में इस साल मतदान हो सकता है। रेलवे स्टेशनों पर होर्डिंग से लेकर बड़े-बड़े विज्ञापन तक छप रहे वाशिंगटन के ट्रेड ग्रुप- कंप्यूटर एंड कम्युनिकेशन इंडस्ट्री एसोसिएशन ने ब्रसेल्स में रेलवे स्टेशनों पर होर्डिंग लगाए हैं। इनमें ईयू से सोशल मीडिया प्रतिबंधों को रद्द करने की अपील की गई है। विज्ञापनों में प्रिंटिंग प्रेस के आविष्कारक जोहान्स गुटेनबर्ग, रेडियो बनाने वाले गुग्लिमो मार्कोनी जैसे यूरोपियन आईकन दिखाए गए हैं। पिछले साल नवंबर में मेटा ने यूरोप के अखबारों में पूरे पेज का विज्ञापन दिया। सांसदों को प्रभावित करने के लिए 890 लॉबिस्ट सक्रिय ब्रसेल्स में 890 फुलटाइम लॉबिस्ट काम कर ‎रहे हैं। यह यूरोपीय संसद के सदस्यों की‎ संख्या से अधिक है। ये लॉबिस्ट सोशल‎ मीडिया बैन के खिलाफ अभियान चलाने के ‎साथ यूरोप के एआई कानून और डेटा‎ प्राइवेसी नियमों को बेअसर करना चाहते हैं।‎ टेक कंपनियां धुर दक्षिणपंथी सांसदों पर‎ ज्यादा ध्यान दे रही हैं। अकेले मेटा ने जुलाई ‎2024 और दिसंबर 2025 के बीच सांसदों‎ के साथ 38 बैठकें की हैं।‎ अमेरिका के आठ राज्यों सहित कई देशों में पहल पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया ने किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया है। इसके बाद फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन और डेनमार्क का कहना है कि वे जल्द अपनी नीति की घोषणा करेंगे। अमेरिका के 8 राज्यों में भी किशोरों को सोशल मीडिया से अलग रखने केविधेयक पेश किए गए हैं।

Continue reading on the app

राहुल गांधी के भोपाल दौरे पर सियासत, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने “राहुल” नाम को ऐसे किया परिभाषित

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का मुद्दा गर्माता जा रहा है, कांग्रेस ने इसके विरोध में किसान बाहुल्य राज्यों में चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसान महाचौपाल लगाकर की जा रही है, कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल …

Continue reading on the app

  Sports

चुनाव आयोग और राज्य आयुक्तों की बैठक में बड़ा फैसला, EVM और मतदाता सूची साझा करने पर बनी सहमति, राष्ट्रीय घोषणा 2026 को मिली मंजूरी

नई दिल्ली: देश में चुनावी प्रक्रियाओं में सुधार और समन्वय को लेकर एक बड़ी पहल हुई है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और सभी राज्यों के चुनाव आयुक्तों (SECs) के बीच आयोजित एक राष्ट्रीय राउंड टेबल सम्मेलन में ‘राष्ट्रीय घोषणा-2026’ को सर्वसम्मति से अपना लिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस … Tue, 24 Feb 2026 23:00:31 GMT

  Videos
See all

US-Iran War : किंग बना ख़ामेनेई का दुश्मन, प्रिंसेस करेगी तख़्तापलट? | Trump | Ali Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:30:07+00:00

सूरत में बुलडोजर से अपराधियों की संपत्ति ढही #viralvideo #viralnews #viralshorts #buldozeraction #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:15:00+00:00

तेज बस का कहर! Pickup और E Rikshow में टक्कर #viralvideo #viralnews #viralshorts #roadaccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:45:00+00:00

Lucknow की University में बवाल #lucknow #university #saubaatkiekbaat #kishoreajwani #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers