'बीफ खाने वाला घटिया इंसान...', रणबीर कपूर के भगवान राम बनने पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, उठाई माफी की मांग
Nikita Rawal on Ranbir Kapoor: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) स्टारर फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया दो भागों में बंटा हुआ है. जहां एक तरफ लोगों को ट्रेलर पसंद आया और फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताने लगे, तो कई लोग इससे निराश भी हुई. वहीं, अब रणबीर की कास्टिंग को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं और एक्ट्रेस निकिता रावल ने भी रिएक्ट किया है. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा.
रणबीर की कास्टिंग पर सवाल
निकिता रावल ने 'बॉलीवुड मासकट को दिए पॉडकास्ट में कहा- 'भगवान राम का किरदार निभाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम है, जो एक्टिंग से कहीं ज्यादा बढ़कर है. ये करोड़ों लोगों की भावना है, जिसे लोग पवित्र आत्मा के साथ देखते हैं.' इतना ही नहीं निकिता ने रणबीर के बीफ खाने वाले पुराने बयान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा- 'जिसने लाखों लोगों की भावनाओं के साथ खेला है. सीधा बोल रहा है कि भई में बीफ खाता हूं...और फिर वही श्रीराम का किरदार निभा रहा है. इसको क्या मैसेज देंगे?'
बायकॉट करने की उठाई मांग
बातचीत में आगे निकिता ने रणबीर को बायकॉट करने की मांग उठाई. उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि यार इसको बायकॉट कर दो। #BoycottRanbirKapoor मैं चलाती रहूंगी, और अगर उसको जरा सा भी लगता है कि उससे गलती हुई है, या इस कैरेक्टर के पहले या बाद में, जो भी उसको समझ आता है, वो आकर उन लाखों लोगों से माफी मांगे, जिनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है और कह दे कि हां भई गलती हुई है. हम तो हैं ही माफी देने वाले लोग, भारत में यही लोग हैं जो माफी देते हैं. वरना मुझे नहीं लगता कि ये लोग आपको माफ कर पाएंगे.'
ये भी पढ़ें- जब रणबीर कपूर ने 'बीफ' को बताया था फेवरेट, भगवान राम का रोल निभाने पर जमकर हुआ था बवाल
'बीफ खाने वाला घटिया इंसान...'- निकिता
निकिता ने रणबीर कपूर को घटिया तक कह डाला. उन्होंने आगे कहा- 'राम का किरदार रणबीर कपूर के लिए बिल्कुल नहीं है. ऐसे घटिया और कैरेक्टरलेस इंसान, जो बीफ खाता है और पब्लिकली बोला है. आपको क्या लगता है कि इस तरह के इंसान क्या श्रीराम के चरित्र को समझ पाएंगे?' इतना ही नहीं निकिता ने तो मेकर्स को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि वो बस बिजनेस कर रहे हैं. लेकिन बीफ खाने वाला श्री राम को नहीं समझ सकता.'
A beef eater like #RanbirKapoor, after self-declaring that he enjoys eating 'beef' like Peshawar,should not be allowed in places of worship that R sacred 2 us Hindus. Nor does RK have any right 2 make a film on our God. How dare he go to the temple wearing ???????? #BoycottBrahmastra pic.twitter.com/FF73iYS2oN
— Unique SSR'S Team????️???????????????? (@PureLove4SSR) August 29, 2022
बीफ पर रणबीर का सालों पुराना बयान
दरअसल, रणबीर कपूर का सालों पुराना एक बयान था.अपने एक पुराने इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था उन्हें बीफ यानी गोमांस खाना काफी ज्यादा पसंद है. रणबीर ने साल 2011 में टीवी पर्सनेलिटी कुणाल विजयकर के साथ खाने पर चर्चा की थी. उन्होंने कहा था- 'I am Big Beef Boy' मतलब मुझे बीफ खाना बहुत पसंद है. मेरी फैमिली पेशावर से है, इसलिए उनके साथ कई सारे पेशावरी फूड भी इधर आए.' बता दें, जब ये खबर सामने आई थी कि रणबीर राम बनेंगे, तब भी ये वीडियो वायरल हुआ था और लोगों ने उनके राम का किरदार निभाने को लेकर सवाल खडे़ किए थे.
ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer X Review: रणबीर की सादगी और यश के रौद्र रूप ने जीता दिल, ट्रेलर देख ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग
F&O Ban: LIC का कॉल-पुट बंद, इस कारण फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस के बैन लिस्ट में एंट्री
F&O Ban: मार्केट में सिर्फ शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं होती है बल्कि आने वाले समय में अनुमानित भाव के आधार पर ट्रेडर्स फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) पोजिशन भी लेते हैं। हालांकि जिन स्टॉक्स की एफएंडओ ट्रेडिंग होती है, जरूरी नहीं कि वे हमेशा हों। जैसे कि अपर सर्किट-लोअर सर्किट पर शेयरों का लेन-देन बंद हो जाता है, वैसे ही एफएंडओ बैन लिस्ट में आने पर स्टॉक का नया फ्यूचर या ऑप्शंस का कॉल-पुट पोजिशन नहीं ले सकते। डिटेल्स में पढें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol








