Responsive Scrollable Menu

Kalki 2: 40 साल बाद अमिताभ बच्चन और कमल हासन की हुई खास मुलाकात, शुरू की 'कल्कि 2' की शूटिंग

Kalki 2: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 83 की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय हैं। 2024 की सुपरहिट फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में बिग बी ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। अब हाल ही में उन्होंने 'कल्कि' के सीक्वल की शूटिंग शुरू की है जो इन दिनों हैदराबाद में चल रही है। इस दौरान उनकी खास मुलाकात हुई अभिनेता कमल हासन से, जो लगभग 40 साल बाद एक बार फिर अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। इससे पहले दोनों कलाकार 1985 में आई फिल्म 'गिरफ्तार' में साथ दिखाई दिए थे।

‘कल्कि 2’ के सेट पर मुलाकात

‘कल्कि 2898 AD’ में अश्वत्थामा की दमदार भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए जानकारी दी कि ‘कल्कि 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने सेट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अश्वत्थामा के लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- क्या Don 3 छोड़ना रणवीर सिंह को पड़ेगा भारी? 40 करोड़ के क्लैश पर फरहान अख्तर लेंगे लीगल एक्शन!

amitabh bachchan and kamal haasan

बिग बी ने यह भी बताया कि शूटिंग के चलते वह इस रविवार अपने घर के बाहर होने वाली फैन मीट में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने लिखा कि काम पहले है और आराम बाद में। बावजूद इसके, उनके प्रशंसक हर रविवार की तरह उनके घर के बाहर पहुंच गए। उन्होंने प्रशंसकों के प्रति आभार जताते हुए अगली बार मिलने का वादा किया।

ये भी पढ़ें- Vijay - Rashmika की शादी का जश्न शुरू: पूल पार्टी और शाही कैंडललाइट डिनर से हुई प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की धमाकेदार शुरुआत

amitabh bachchan
amitabh bachchan

चार दशक बाद फिर साथ आएंगे अमिताभ-कमल

अमिताभ बच्चन ने कमल हासन के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं और लिखा कि इतने वर्षों बाद साथ काम करना उनके लिए खास अनुभव है। दोनों कलाकार आखिरी बार ‘गिरफ्तार’ में नजर आए थे। उस फिल्म में दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत भी अहम भूमिका में थे।

ये भी पढ़ें- 'कांतारा' मिमिक्री विवाद का केस खत्म करना चाहते हैं रणवीर सिंह! कर्नाटक HC में दायर की याचिका

amitabh bachchan and kamal haasan

‘कल्कि 2898 AD’ के पहले भाग में भले ही अमिताभ बच्चन और कमल हासन दोनों मौजूद थे, लेकिन उन्होंने एक भी सीन साथ नहीं किए थे। कमल हासन का किरदार सुप्रीम यास्किन सीमित समय के लिए दिखाया गया था। अब ‘कल्कि 2’ में उनके किरदार को पूरे विस्तार के साथ पेश किए जाने की तैयारी है।

Continue reading on the app

ग्रेटर नोएडा के लुकसर गांव में युवक का मर्डर, घर के बाहर मारी गई गोली; वजह क्या?

ग्रेटर नोएडा के लुकसर गांव में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घर के बाहर खड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

Continue reading on the app

  Sports

कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, SIR पर भी दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को भवानीपुर स्थित जैन मानस्तंभ का अनावरण किया। इसके अलावा कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा संत कुटीर गुरुद्वारा गेटवे, बिजॉयगंज बाजार पुलिस स्टेटस नई बिल्डिंग और टॉलीगंज में स्टेट ऑफ़ द आर्ट फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का … Thu, 26 Feb 2026 00:20:29 GMT

  Videos
See all

PM Modi Speech from Knesset of Israel Live: पीएम मोदी का जबरदस्त भाषण | Benjamin Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T01:37:17+00:00

Viral Video: स्कैनर और कलर प्रिंटर से नकली नोट बनाने का खुलासा! | N18S | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T01:37:56+00:00

घायल का गलत इलाज करने पर भड़के बिहार के मंत्री! | #shorts | #hindinews | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T01:36:34+00:00

Malegaon News: मालेगांव के सरकारी दफ्तर में 'नमाज'! Malegaon controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T01:34:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers