Responsive Scrollable Menu

UP News: रोडवेज की बसो में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा

उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को अब रोडवेज बसों में फ्री यात्रा  की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने निर्णायक कदम उठाया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में राज्य सड़क परिवहन निगम को इस व्यवस्था के लिए प्रतिकर भुगतान के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.  

महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाएं 

भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में इसका वादा किया था. इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग के लिए 1094.40 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराते हुए निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को भी सुदृढ़ किया गया है. यह प्रावधान महिला सुरक्षा, सम्मान, सामाजिक संरक्षण और आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है.

नियमित आर्थिक संबल मिलता रहेगा

प्रदेश सरकार ने महिला कल्याण विभाग के लिए भी अनुपूरक बजट में 1094.40 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया है. पति की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट का सामना कर रही महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना के लिए 930 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है. इससे प्रदेश की बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल मिलता रहेगा.

110 करोड़ रुपए का प्रावधान 

अनाथ तथा विशेष परिस्थितियों में रह रहे बच्चों के शिक्षा, भरण-पोषण और समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना हेतु 110 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के लिए 54.30 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, जिससे पीड़ित महिलाओं और बच्चों को समयबद्ध सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी. अनुपूरक बजट में राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की नि:शुल्क यात्रा व्यवस्था के लिए प्रतिकर भुगतान का प्रावधान किया गया है.

आत्मनिर्भरता को नई मजबूती प्रदान करेगी

इस निर्णय से प्रदेश की लाखों वरिष्ठ महिलाओं को धार्मिक, सामाजिक, पारिवारिक तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए यात्रा करने में आर्थिक राहत मिलेगी. यह पहल उनके सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती प्रदान करेगी. महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री शक्ति समृद्धि योजना के लिए भी अनुपूरक बजट में 10 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है.

योगी सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने लोक कल्याण संकल्पों को धरातल पर उतार रही है. महिला कल्याण से जुड़े इन प्रावधानों के माध्यम से सरकार ने स्पष्ट किया है कि समाज के सबसे संवेदनशील वर्गों को सशक्त बनाना ही सुशासन और समावेशी विकास का आधार है.

 

Continue reading on the app

Kajol Birthday Special: काजोल के जन्मदिन पर जानिए उनकी उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें आज भी लोग बार-बार देखते हैं

5 अगस्त 1974 को जन्मीं काजोल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। रोमांस से लेकर थ्रिलर और फैमिली ड्रामा तक, उनके कई किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हैं

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट की दुनिया के 4 बड़े क्रिकेटर्स, जिनका करियर शराब और नशे की भेंट चढ़ गया, एक तो सचिन से भी ज्यादा टैलेंटेड था

4 famous cricketers whose career ruined by bad habits: क्रिकेट को जेंटलमैन का खेल माना जाता है. जहां टैलेंट के साथ अनुशासन काफी मायने रखता है. हालांकि, विनोद कांबली, एंड्रयू साइमंड्स, जेसी राइडर और जेम्स फॉकनर जैसे कई सुपरस्टार खिलाड़ियों का करियर शराब की लत और अनुशासनहीनता की भेंट चढ़ गया. रातों-रात मिली शोहरत और ग्लैमर को न संभाल पाने के कारण ये खिलाड़ी नशे के अंधकार में भटक गए. मैदान पर रिकॉर्ड बनाने की क्षमता रखने वाले ये दिग्गज अपनी गलत आदतों के कारण समय से पहले ही नेशनल टीमों से बाहर हो गए. Wed, 5 Aug 2026 15:38:11 +0530

  Videos
See all

Shamali Encounter: 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर | Furkan Gangster Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:45:02+00:00

Article 370 की बरसी पर कांग्रेस का हल्ला बोल! कांग्रेस ने क्यों मनाया Black Day? Jammu Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:41:43+00:00

Shamali Encounter Live: 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर | Furkan Gangster Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:47:11+00:00

Kanwar Yatra Latest News : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा के लिए कितनी हाईटेक है सुरक्षा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:40:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers