Responsive Scrollable Menu

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी:₹2.67 लाख किलो पर पहुंची, सोना ₹5 हजार बढ़कर ₹1.60 लाख का 10 ग्राम हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 24 फरवरी को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,283 रुपए बढ़कर 1,59,503 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,58,220 रुपए पर था। सोना 2 कारोबारी दिनों में 5 हजार महंगा हुआ है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2,460 रुपए बढ़कर 2,66,535 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 2,64,075 रुपए किलो थी। कल भी चांदी 13 हजार रुपए महंगी हुई थी। यानी दो दिन में ये 16 हजार से ज्यादा बढ़ चुकी है। इस साल सोना 26,000 रुपए और चांदी 36,000 रुपए महंगी हुई इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 26,000 रुपए और चांदी 36,000 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। 2025 में सोना ₹57 हजार महंगा हुआ 1.80 लाख तक जा सकता है सोना इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार सोने की मांग में तेजी बनी हुई है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था। अब अनुमान है कि 2026 में यह खरीदारी बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही, गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश भी बढ़कर 825 टन होने की उम्मीद है। UBS को पूरा भरोसा है कि 2026 में सोने की कीमतें और ऊपर जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल के बीच तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर को छू सकता है। अगर रुपए के हिसाब से बात करें तो सोने का भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

Continue reading on the app

Bharti Singh: 'शुभ नहीं होता...', Laughter Chefs के सेट पर हुआ कुछ ऐसा, फूट-फूटकर रोने लगीं भारती सिंह; जानें वजह

हाल ही में भारती सिंह के साथ सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि वो फूट-फूटकर रोने लगीं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह तक कह डाला की ऐसा होना शुभ संकेत नहीं होता। वो काफी मायूस और परेशान नजर आईं।

Continue reading on the app

  Sports

बेकार गई मंधाना-हरमन की फिफ्टी, ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में भारतीय महिला टीम को हराया

IND W vs AUS W HIghlights: एश्ले गार्डनर की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन तथा बेथ मूनी और कप्तान एलिसा हीली के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यहां पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 70 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की. Tue, 24 Feb 2026 16:20:31 +0530

  Videos
See all

मेरठ मस्जिद में नमाज के दौरान बवाल! #meerut #ramadan #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T11:10:47+00:00

Mexican residents on high alert after death of drug lord 'El Mencho'. #Mexico #Guadalajara #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T11:11:57+00:00

Four years since Russia's full-scale invasion of Ukraine | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T11:15:12+00:00

मुजफ्फरपुर में मुखिया पति की बीच सड़क पिटाई #muzaffarpur #uttarpradesh #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T11:09:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers