स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई
एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के बोइंग 737 प्लेन की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट SG-121 ने मंगलवार सुबह 6.08 बजे दिल्ली के ही आईजीआई एयरपोर्ट से लेह के लिए उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद प्लेन के इंजन-2 में खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने प्लेन वापस दिल्ली की ओर मोड़ लिया। फ्लाइट की 6.49 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 150 यात्री-क्रू सवार थे। घटना पर एयरलाइन ने कहा है कि फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई है। कॉकपिट में किसी तरह की आग का अलर्ट नहीं मिला था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। 1 फरवरी: एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में खराबी आई एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन में फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी आई थी। प्लेन लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से उड़ान भरकर 2 फरवरी की सुबह बेंगलुरु पहुंचा था। प्लेन में 200 से ज्यादा-क्रू थे। फ्लाइट AI-132 के बेंगलुरु में लैंडिंग के बाद पायलट ने विमान की डिफेक्ट लॉग बुक में बताया था कि बाएं इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘रन’ से ‘कट ऑफ’ की ओर फिसल रहा था। लॉक नहीं हो पा रहा था। एअर इंडिया ने कहा था कि पायलट की रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद विमान को फ्लाइट ऑपरेशन से हटा दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… 2 दिसंबर: मुंबई-जयपुर फ्लाइट के लैंडिंग गियर में खराबी आई राजस्थान के जयपुर में एयरपोर्ट पर मुंबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG - 649 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। फ्लाइट के लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी आई थी। विमान में 189 पैसेंजर्स सवार थे। पूरी खबर पढ़ें…
लग्जरी कार नहीं, प्यार की सवारी...पति-पत्नी ने सादगी से जीता इंटरनेट का दिल, ठेले पर ही बैठकर घूमने निकल पड़ा कपल
लग्जरी कार नहीं, प्यार की सवारी...पति-पत्नी ने सादगी से जीता इंटरनेट का दिल, ठेले पर ही बैठकर घूमने निकल पड़ा कपल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama


















