Responsive Scrollable Menu

Delhi Airport Emergency: बाल-बाल बचे 150 यात्री! स्पाइसजेट फ्लाइट SG121 का इंजन फेल, क्या था कारण?

Delhi Airport Emergency Flight Update: दिल्ली-लेह जा रही स्पाइसजेट SG121 का इंजन फेल! क्या सभी 150 यात्री सुरक्षित उतर पाए? दिल्ली एयरपोर्ट पूरी तरह इमरजेंसी मोड में। तकनीकी खराबी का असली कारण क्या है? जांच जारी है।

Continue reading on the app

Holashtak Alert: 8 दिन भूलकर भी न करें ये काम, अशुभ ग्रहों का पड़ेगा बुरा प्रभाव

होलाष्टक की शुरुआत आज यानी 24 फरवरी, मंगलवार से हो चुकी है। होलाष्टक का अर्थ है कि होली से पहले के 8 दिन जिसे हिंदू धर्म में बेहद ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस अवधि के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। होलिका दहन के बाद से शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरु हो जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलाष्ट के समय कोई भी शुभ काम नहीं होते हैं, जैसेकि- शादी, गृह प्रवेश, मुंडन या कोई नया काम शुरु करना वर्जित माना गया है। इन 8 दिनों में भक्ति, साधना और मानसिक शांति पर ध्यान जरुर देना चाहिए। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक की शुरुआत होती है और इसका समापन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होता है। 
होली से पहले के 8 दिनों में कुछ कार्य करने शुभ भी माने जाते हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि होलाष्टक में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 

होलाष्टक में क्या नहीं करना चाहिए ?

- धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलाष्टक के दौरान भूलकर भी सगाई, नामकरण, विवाह, मुंडन आदि 16 संस्कार नहीं करने चाहिए क्योंकि इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्यों की मनाही होती है। 

- इन 8 दिनों की अवधि में नया वाहन, प्रॉपर्टी, मकान आदि खरीदने से भी बचना चाहिए। होलाष्टक के समय इन कार्यों का करना शुभ नहीं होता है।

- होलाष्टक के दौरान ग्रह उग्र रहते हैं। इस समय नया बिजनेस शुरु नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से    ग्रहों की उग्रता का प्रभाव आपके काम पर पड़ सकता है।

- यदि आप गृह निर्माण करवाने का विचार बना रहे हैं। तो होलिका दहन तक ऐसा बिल्कुल न करें। धार्मिक मान्यता है कि होलाष्टक से पहले या बाद में जाना चाहिए। लेकिन नौकरी बदलना आवश्यक हो तो अपनी कुंडली किसी कुशल ज्योतिषी को दिखाकर सलाह लेनी चाहिए।

- होलाष्टक की अवधि में हवन और यज्ञ जैसे कार्य करना या करवाना भी वर्जित माना जाता है। ऐसा करने से प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ता है।

होलाष्टक में क्या करना चाहिए?

- इन 8 दिनों जप, तप और ध्यान करना बेहद अच्छा माना जाता है। इससे जातक के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। ऐसे में होलाष्टक में भगवान की विधिपूर्वक पूजा और ध्यान करना चाहिए।

- धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन दिनों भक्त प्रहलाद में विष्णुजी के लिए अटूट भक्ति की थी। ऐसे में आप होलाष्टक के समय भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ उनके मंत्र 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप कर सकते हैं।

- होलाष्टक के अवधि में भगवान शिव की पूजा करने का खास महत्व है। इस दौरान आप 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का जाप कर सकते हैं।

 होलाष्टक अशुभ क्यों माना जाता है?

धार्मिक मान्यता है कि प्राचीन समय में भगवान शिव ने क्रोध में आकर कामदेव को भस्म कर दिया था, जिससे सृष्टि का संतुलन प्रभावित हो गया। कहा जाता है कि उस अवधि में आठ दिनों तक सभी ग्रह अत्यंत उग्र अवस्था में रहे। तभी से होलाष्टक की परंपरा का प्रारंभ माना जाता है। विश्वास है कि इन दिनों में शुभ और मांगलिक कार्य करने से ग्रहों की अशांत स्थिति के कारण नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने के बाद फलाहारी बाबा का बड़ा बयान, आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने पर 21 लाख रुपये इनाम का ऐलान किया

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे यौन शोषण के आरोपों के मामले ने अब एक नया और हिंसक मोड़ ले लिया है। शंकराचार्य के समर्थन में उतरे श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी बाबा ने एक बेहद विवादित ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले … Tue, 24 Feb 2026 19:20:52 GMT

  Videos
See all

Rahul Gandhi Live : Rahul Gandhi ने PM Modi समेत कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप! | Bhopal | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T14:09:09+00:00

Lucknow का नीला ड्रम हॉरर ! 21 साल के बेटे ने पिता को गोली मारी, शव के टुकड़े किए | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T14:06:45+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha | PM मोदी की सूर्य उपासना.. अमेरिका- यूरोप भी हैरान ! | Make In India #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T14:10:07+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 24 February 2026 | PM Modi | Rahul Gandhi | IND vs Pak | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T14:03:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers