PAK vs ENG: फिसड्डी पाक! इंग्लैंड के सामने टी20 में पाकिस्तान का निकल जाता है दम, देखिए दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 45वां मुकाबला खेला जाने वाला है. आज शाम 7: 00 बजे से दोनों टीमों श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नजर आने वाली है. ये इन दोनों टीमों का सुपर-8 का दूसरा-दूसरा मुकाबला होने वाला है. पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखने उतरेगा. तो वहीं इंग्लैंड जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की टिकट लगभग पक्की करना चाहेगा. उससे पहले हम पाकिस्तान और इंग्लैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में आपको बताने वाले हैं.
इंग्लैंड के आगे टी20 क्रिकेट में निकली पाकिस्तान की दम
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने 21 बार पाकिस्तान को धूल चटाई है. तो वहीं पाकिस्तान को टीम को सिर्फ 9 बार जीत नसीब हुई है. इन दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा रहा है.
More #T20WorldCup intrigue as Pakistan meet England in Kandy ????
— ICC (@ICC) February 24, 2026
Tournament broadcast details ???? https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/yhHKPvY8Y8
इंग्लैंड के आगे टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान फिसड्डी
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं. यहां पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई है. पाकिस्तान को 1 भी मैच में जीत नहीं मिली है, जबकि इंग्लैंड ने 3 बार पाकिस्तान पर जीत दर्ज की है. अब इंग्लैंड अपने आंकड़ों को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ 4-0 करना चाहेगी.
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड ने हाईएस्ट स्कोर 185 बनाया है. जबकि पाकिस्तान का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हाईएस्ट स्कोर 147 है और लोएस्ट स्कोर 137 है. अब इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ अपने आंकड़े सुधाकर इसे और बेहतर करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: क्या बुमराह के साथ कप्तान सूर्या कर रहे नाइंसाफी? दिग्गज ने रोहित को याद कर बोली बड़ी बात
Gold-Silver Price Today: शादियों के सीजन में सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज कहां कितने गिरे दाम?
Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में शादियों के सीजन में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कल यानी सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. आज सुबह सोने का भाव करीब 1000 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. जबकि चांदी की कीमत 1300 रुपये टूटकर ट्रेड करती नजर आई. इसके बाद 22 कैरेट गोल्ड का भाव 147,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161,290 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई. जबकि चांदी का भाव 265,410 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया.
एमसीएक्स और विदेशी बाजार में सोने-चांदी का भाव
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना फिलहाल 739 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत गिरकर 160,859 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 863 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत उछाल के साथ 266,196 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड कर रहा है. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 27.30 डॉलर यानी 0.52 प्रतिशत सस्ता होकर 5,198.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 1.18 डॉलर यानी 1.37 प्रतिशत चढ़कर 87.76 डॉलर प्रति औंस हो गया है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)






