Responsive Scrollable Menu

Happy Dussehra 2026, अपनों को इन संदेशों के साथ दें विजयादशमी की बधाई

अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाने वाला महापर्व दशहरा इस साल अपनी तारीखों को लेकर काफी चर्चा में है। पंचांग के हिसाब से इस बार दशमी तिथि दो दिन पड़ रही है जिसकी वजह से लोगों के मन में थोड़ी उलझन बनी हुई है। देश के कुछ हिस्सों में 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जा रहा है तो वहीं कई जगहों पर 21 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार मनाया जाएगा।

दशमी तिथि को लेकर क्यों बना है संशय?

हिंदू पंचांग में तिथियों के घटने और बढ़ने की वजह से अक्सर त्योहारों की तारीखों को लेकर ऐसा बदलाव देखने को मिलता है। इस बार दशमी तिथि 20 अक्टूबर की दोपहर से शुरू होकर अगले दिन यानी 21 अक्टूबर तक रहेगी।

यही वजह है कि शास्त्रों के जानकार अपने-अपने क्षेत्र के पंचांग और परंपराओं के हिसाब से अलग-अलग दिन रावण दहन और पूजन करने की सलाह दे रहे हैं।

दशहरा पर अपनों को भेजें ये 8 खूबसूरत शुभकामनाएं

बुराई का नाश हो और अच्छाई का राज हो,
हर दिल में खुशी और सिर पर सफलता का ताज हो।
दशहरे का यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियां लाए,
आपके घर-परिवार में सदा सुख और समृद्धि छाए।
शुभ दशहरा

रावण के पुतले के साथ अपने मन का अहंकार जलाएं,
सत्य और धर्म के रास्ते पर हमेशा कदम बढ़ाएं।
श्री राम का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे,
इस विजयादशमी आपके जीवन से हर दुख दूर रहे।
विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

अधर्म पर धर्म की हमेशा ही जीत होती है,
सच्चे दिल से की गई कोशिश कभी न रीती होती है।
दशहरे के इस खास मौके पर यही है मेरी दुआ,
आपकी जिंदगी में हमेशा सिर्फ और सिर्फ भला हुआ।
शुभ विजयादशमी 2026

शांति, समृद्धि और सफलता आपके कदम चूमे,
आपका पूरा परिवार खुशियों के माहौल में झूमे।
हर चुनौती पर आप श्री राम की तरह विजय पाएं,
आपको और आपके अपनों को दशहरा की ढेर सारी शुभकामनाएं।
हैप्पी दशहरा

भीतर छिपे रावण को आज खुद ही खत्म करना है,
राम बनकर समाज में अच्छाई का रंग भरना है।
नफरत मिटाकर दिल में प्यार का चिराग जलाएं,
आइए मिलकर विजयादशमी का यह महापर्व मनाएं।
दशहरा मुबारक

जैसे लंका पर प्रभु राम ने लहराया था जीत का परचम,
वैसे ही आपकी जिंदगी से दूर हो जाएं सारे गम।
हर दिन आपके जीवन में नया उजाला और सवेरा आए,
विजयादशमी का यह दिन आपके लिए ढेरों खुशियां लाए।
शुभ दशहरा

बुराई चाहे कितनी भी बड़ी हो, अंत में हार जाती है,
सच्चाई की राह ही इंसान को सही मंजिल दिखाती है।
दशहरे का यह त्योहार आपके मन को शांति से भर दे,
भगवान राम आपकी हर अधूरी मनोकामना पूरी कर दें।
विजयादशमी की शुभकामनाएं

होती जीत हमेशा सत्य की, हारती हमेशा बुराई है,
इस पावन अवसर पर आपको दिल से दी बधाई है।
मिठास बनी रहे रिश्तों में और प्यार कभी न हो कम,
मनाएं खुशियों का यह त्योहार मिलकर आप और हम।
शुभ विजयादशमी

 

Continue reading on the app

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत संचालित माध्यमिक/प्रारम्भिक विद्यालय/शिक्षक शिक्षा की स्थापना के अन्तर्गत वेतन भत्तों आदि के लिए अवशेष धनराशि ₹ 445.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड बहादराबाद में गंगा नहर के दायीं पार्श्व पर स्थित कांगड़ा घाट के विस्तारीकरण किये जाने हेतु ₹ 8.43 करोड़ सहित  कुम्भ मेला-2027 हेतु किराये के आधार पर फर्नीचर और सजावटी कपड़े हेतु व्यय वित्त समिति द्वारा संस्तुत लागत ₹ 14.57 करोड़ के कार्य की स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौडी गढ़वाल के विधानसमा क्षेत्र लैंसडौन के अन्तर्गत विकासखण्ड रिखणीखाल में लो०नि०वि० आतिथि गृह के समीप हैलीपैड का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 13.50 लाख तथा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ग्राम पंचायत मूलाकोट के डचूडा बाजार में राजकीय इंटर कालेज मूलाकोट तक दीवार सहित इंटरलॉकिंग टाईल्स 1000 मीटर का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 46.46 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विकासखण्ड कीर्तिनगर के जखेड़ से सुमाड़ी कपरोली तक मोटर मार्ग का नव निर्माण किये जाने हेतु ₹ 2.04 करोड़, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत गणाई बनकोट मोटर मार्ग से भट्टीगांव तारसिमोली मोटर मार्ग का विस्तार, सुधारीकरण व डामरीकरण किये जाने हेतु ₹ 4.09 करोड़ तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र चकराता के विकासखण्ड कालसी में उद्पाल्टा-उपरौली मोटर मार्ग के अनुरक्षण का कार्य किये जाने हेतु ₹ 1.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में कसियालेख हरिनगर अक्सोडा मोटर मार्ग के किमी0 01 से 08 में सुधारीकरण कार्य एवं पीसी द्वारा डामरीकरण का कार्य किये जाने हेतु धनराशि ₹ 3.82 करोड़ तथा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत ग्राम प्रतापपुर में खाद्ध गोदाम से तलवार फार्म होते हुए वकील फार्म तक 06.00 किमी० हॉट मिक्स रोड का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 3.84 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के विकासखण्ड कनालीछीना के अन्तर्गत ग्राम सभा ओझातल्ला के ढुंगालगांव से ओझातल्ला तक सम्पर्क मार्ग (1.5 किमी० सी०सी० मार्ग) का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 61.39 लाख तथा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ब्लॉक बाराकोट के अन्तर्गत लोहाघाट-बाराकोट-सिमलखेत-काफलीखान भनोली एन.एच.-57 मोटर मार्ग में किमी 17 से 21 तथा किमी 27 से 38.120 में सुधारीकरण एवं डामरीकरण किये जाने हेतु  ₹ 4.94 करोड तथा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के ग्राम सुरेन्द्रनगर में हर्षित विश्वास के घर से किंचून मंडल के घर की ओर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य किये जाने हेतु ₹ 87.94 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी अन्तर्गत कैट क्षेत्र में जोन नं0-5 के अन्तर्गत 01 नलकूप, पम्प हाउस राइजिंग मेन तथा अन्य सम्बंधित कार्यों हेतु ₹ 3.07 करोड़ तथा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अन्तर्गत डौन परेवा में हैलीपैड के निर्माण हेतु धनराशि ₹ 8.30 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वार जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर में हुणेश्वर महादेव मंदिर के निकट धर्मशाला/कक्षों तथा शौचालयों का निर्माण एवं सौन्दर्याकरण किये जाने हेतु ₹ 98.77 लाख की स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

 

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: कौन है 16 साल का नेट बॉलर, जिसने वैभव सूर्यवंशी को किया बोल्ड? गंभीर ने भी की तारीफ

क्राइस्टचर्च में दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया ने नेट्स में प्रैक्टिस की लेकिन इस दौरान ध्यान खींचा 16 साल के अनजान गेंदबाज ने, जिसने वैभव को बोल्ड किया तो अभिषेक को भी परेशान किया. Sat, 24 Oct 2026 00:12:14 +0530

  Videos
See all

White House says Melania Trump brokers truce for Ukraine city 'on brink of disaster' | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T20:05:47+00:00

Rahul Gandhi भारत में टाइम पास करने आते हैं? । Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T19:36:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers