Responsive Scrollable Menu

Muzaffarnagar से गुजरे 50 लाख Kanwar Yatra श्रद्धालु, 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात

मुजफ्फरनगर (उप्र), पांच अगस्त श्रावण मास में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान अब तक 50 लाख से ज्यादा कांवड़िये हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपने गंतव्यों के लिए जाते हुए मुजफ्फरनगर से गुजरे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि जिले में कांवड़ मार्गों पर चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं, जिनमें आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) और बम निरोधक दस्ते भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जिले से गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब तक 50 लाख से ज़्यादा कांवड़िये हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और राज्य के दूसरे हिस्सों में अपनी मंजिल की ओर जाते हुए मुजफ्फरनगर से गुजर चुके हैं और प्रशासन का अनुमान है कि इस सालाना यात्रा के दौरान लगभग चार करोड़ श्रद्धालु इस जिले से गुजरेंगे। एसएसपी ने बताया कि जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात की सुचारू व्यवस्था के लिये अपने मार्ग परिवर्तन का दूसरा चरण लागू कर दिया है, जिसके तहत दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग और गंग नहर मार्ग पर सभी तरह की गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है क्योंकि ये रास्ते सिर्फ कांवड़ियों के लिए आरक्षित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

हालांकि, मार्ग परिवर्तन की वजह से आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है, कई लोगों को दूसरे रास्तों पर ज्यादा समय लग रहा है और बस व टैक्सी का किराया भी ज्यादा देना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मार्ग परिवर्तन योजना का दूसरा चरण 12 अगस्त तक लागू रहेगा। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई को शुरू हुई थी और 11 अगस्त को खत्म होगी।

हर साल होने वाली इस यात्रा के दौरान भगवान शिव के करोड़ों भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लाते हैं और उसे पैदल चलकर अपने घरों के पास स्थित शिव मंदिरों में चढ़ाते हैं।

Continue reading on the app

किसी स्थल को राष्ट्रीय स्मारक कैसे घोषित करते हैं, दर्जा मिलने के बाद क्या-क्या बदलता है?

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि राजस्थान के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक नहीं घोषित किया जा सकता. जानें कोई स्थल कैसे बनता है राष्ट्रीय स्मारक और घोषणा के बाद क्या-क्या बदलता है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: विराट से लेकर जयसूर्या-सहवाग तक... भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के 5 सबसे बड़े रन दानव

IND vs SL Highest individual scores: भारत-श्रीलंका के बीच अबतक कुल 24 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 9 मैच जीते हैं, सात में श्रीलंका जीता है तो आठ मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. विराट कोहली से लेकर सनत जयसूर्या और वीरेंद्र सहवाग सरीखे दिग्गजों ने दोनों टीम के बीच टेस्ट सीरीज में रनों का अंबार लगाया है. देखतें हैं भारत-श्रीलंका के पांच सबसे बड़े रनदानव. Wed, 5 Aug 2026 19:14:06 +0530

  Videos
See all

DSS Madhya Pradesh: 'मैं मुक्त होने के लिए सदेव तैयार हूं' Prahlad Patel | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T14:45:59+00:00

Nitish Kumar: मीडिया के सवालों पर मौन रहे नीतीश कुमार | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T14:46:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers