Responsive Scrollable Menu

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 23 फरवरी को बेंगलुरु के बाहरी इलाके कट्टिगेनाहल्ली में एशिया का अपना दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला है। 11 लाख स्क्वेयर फीट में फैला यह 12 मंजिला कैंपस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। ऑफिस में ई-कॉमर्स, ऑपरेशंस, पेमेंट्स, टेक्नोलॉजी और सेलर सर्विसेज जैसे विभागों के 7,000 से ज्यादा कर्मचारी एक साथ काम कर सकेंगे। अमेजन के ऑफिस की 5 तस्वीरें… 2030 तक ₹3.20 लाख करोड़ और निवेश करेगी कंपनी अमेजन का यह नया कैंपस करीब 5 एकड़ जमीन पर बना है। अमेजन के ग्लोबल अफेयर्स और लीगल ऑफिसर डेविड जापोल्स्की ने बताया कि भारत में टेक्नोलॉजी अपनाने की रफ्तार और AI को लेकर जो उत्साह है, वैसा दुनिया के किसी और देश में नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेजन अब तक भारत में अपने सभी बिजनेस में 40 बिलियन डॉलर (करीब 3.60 लाख करोड़ रुपए) का निवेश कर चुकी है। कंपनी ने 2030 तक 35 बिलियन डॉलर (करीब 3.20 लाख करोड़ रुपए) का अतिरिक्त निवेश करने का वादा किया है। अमेजन नाउ अब दुनिया के दूसरे देशों में भी पहुंचेगा डेविड जापोल्स्की ने बताया कि भारत के तेज रफ्तार वाले शहरों के लिए डिजाइन किया गया 'अमेजन नाउ' (क्विक कॉमर्स आउटलेट) काफी सफल रहा है। अब कंपनी भारत के इस मॉडल को मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों में भी ले जा रही है। मंत्री एम.बी. पाटिल बोले- बेंगलुरु ग्लोबल इनोवेशन हब के रूप में उभरा कैंपस के उद्घाटन समारोह में कर्नाटक के भारी और मध्यम उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अमेजन द्वारा बेंगलुरु में लगातार किया जा रहा निवेश यह दर्शाता है कि भारत ग्लोबल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब के रूप में मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े कैंपस से न केवल नौकरियां पैदा होती हैं, बल्कि स्थानीय इकोसिस्टम और देश की डिजिटल इकोनॉमी को भी मजबूती मिलती है। नॉलेज बॉक्स: एशिया में अमेजन का सबसे बड़ा ऑफिस कहां है? अमेजन का एशिया और दुनिया में सबसे बड़ा ऑफिस हैदराबाद में है। 2019 में शुरू हुआ यह कैंपस 9.5 एकड़ में फैला है और यहां करीब 15,000 कर्मचारी काम कर सकते हैं।

Continue reading on the app

लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग; 150 यात्री थे सवार

दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट के इंजन नंबर 2 में हवा में खराबी आने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में करीब 150 यात्री सवार थे, पायलट की सूझबूझ से सभी सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें।

Continue reading on the app

  Sports

ISRO ने YUVIKA 2026 कार्यक्रम शुरू किया, 27 फरवरी तक करें आवेदन, जानें पूरी चयन प्रक्रिया और सुविधाएं

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देश भर के स्कूली छात्रों के लिए एक शानदार अवसर की घोषणा की है। अगर आप 9वीं कक्षा में पढ़ते हैं और अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट और टेक्नोलॉजी में गहरी दिलचस्पी रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इसरो ने अपने चर्चित ‘युवा विज्ञानी कार्यक्रम’ (YUVIKA) 2026 के लिए … Tue, 24 Feb 2026 23:13:09 GMT

  Videos
See all

Iran US Conflict : 3 बजते ही ईरान अमेरिका युद्ध पर आई बड़ी खबर?| N18G | Top | Breaking News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:30:00+00:00

सूरत में बुलडोजर से अपराधियों की संपत्ति ढही #viralvideo #viralnews #viralshorts #buldozeraction #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:15:00+00:00

US-Iran War : किंग बना ख़ामेनेई का दुश्मन, प्रिंसेस करेगी तख़्तापलट? | Trump | Ali Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:30:07+00:00

तेज बस का कहर! Pickup और E Rikshow में टक्कर #viralvideo #viralnews #viralshorts #roadaccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers