‘लहरिया लूटा ए राजा’ गाने पर छोटे बच्चे ने डांस कर उड़ाया गर्दा, एनर्जी देख मेहमान भी नाचने लगे साथ
शादी का माहौल वैसे ही खुशी और मस्ती से भरा होता है, लेकिन जब ‘लहरिया लूटा ए राजा’ गाने की धुन बजती है और उस पर एक छोटे बच्चे का धमाकेदार डांस देखने को मिल जाए, तो माहौल और भी खास बन जाता है. इस शादी समारोह में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब नन्हे से बच्चे ने बिना किसी झिझक के डांस फ्लोर पर कदम रखा और अपनी जबरदस्त एनर्जी से सबका दिल जीत लिया. जैसे ही गाना शुरू हुआ, बच्चे ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ ऐसे-ऐसे स्टेप्स किए कि आसपास खड़े मेहमान भी खुद को रोक नहीं पाए. उसके चेहरे के एक्सप्रेशन, जोश और बेफिक्र अंदाज़ ने शादी के माहौल में चार चांद लगा दिए. पंडाल में मौजूद लोग तालियां बजाने लगे और कई मेहमान तो खुद भी उसके साथ झूमते नजर आए.Video Credit: Instagram- @itsyourkrishna_
गुलाबी साड़ी में हसीना ने छत पर मचाया ऐसा कोहराम, अदाएं देख फैंस बोले- दिल ले गई ये गुलाबी परी!
सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत हसीना का गुलाबी साड़ी में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. छत पर अपनी कातिलाना अदाओं और दिलकश मुस्कान से इस महिला ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. महिला का नाम पूजा यादव है, जो अक्सर अपने डांस से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूजा गुलाबी रंग की नेट वाली साड़ी पहनी हुई है, जिस पर बड़े-बड़े फूलों का प्रिंट बना हुआ है. यह साड़ी उन पर बेहद फब रही है. वीडियो की शुरुआत में वह अपनी साड़ी के पल्लू को संभालते हुए छत पर खड़ी नजर आती हैं. जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, उनके चेहरे के हाव-भाव और उनकी मुस्कान किसी का भी दिल जीतने के लिए काफी है. खुले बालों और मैचिंग चूड़ियों के साथ उनका यह लुक किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















