Responsive Scrollable Menu

10 दिनों तक खंभे से बंधी रही महिला, चलता रहा तंत्र-मंत्र... जानिए UP में अंधविश्वास ने कैसे ली जान

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अंधविश्वास ने एक विवाहिता की जान ले ली. मानसिक बीमारी के इलाज के नाम पर महिला को 10 दिनों तक मजार पर खंभे से बांधकर रखा गया. इस दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई.

The post 10 दिनों तक खंभे से बंधी रही महिला, चलता रहा तंत्र-मंत्र... जानिए UP में अंधविश्वास ने कैसे ली जान appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

SIAM ने E20 fuel से वाहनों में खराबी संबंधी पत्र लिया वापस, बताया और आंकड़ों की आवश्यकता

नयी दिल्ली, पांच अगस्त वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को भेजा वह पत्र वापस ले लिया है, जिसमें ई20 ईंधन (20 प्रतिशत एथनॉल युक्त पेट्रोल) से होने वाले नुकसान और उससे वाहनों में आने वाली दिक्कतों पर चिंता जताई गई थी। संगठन ने कहा है कि इस मामले में अभी और अधिक आंकड़े जुटाए जाने की आवश्यकता है। सियाम ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि संबंधित पत्र विभिन्न हितधारकों के बीच नियमित रूप से होने वाली तकनीकी चर्चाओं का हिस्सा था।

इनमें उद्योग संगठन, पेट्रोलियम विपणन कंपनियां (ओएमसी), वाहन विनिर्माता कंपनियां (ओईएम) तथा परीक्षण एजेंसियां शामिल हैं। संगठन ने कहा, ‘‘पत्र में उद्धृत कुछ आंकड़ों के सत्यापन के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से विस्तृत आंकड़े एकत्र करने और हमारी सदस्य वाहन विनिर्माता कंपनियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श की आवश्यकता है।’’ उसने कहा कि मीडिया में प्रकाशित संबंधित आंकड़ों का भी इसी प्रकार सत्यापन किया जाना जरूरी है। इसलिए सियाम अपना पहले भेजा गया पत्र वापस ले रहा है।

मीडिया की खबरों के अनुसार, अब वापस लिए जा चुके पत्र में सियाम ने कहा था कि जांच में पाया गया कि ई20 ईंधन से संबंधित समस्या वाले वाहनों में इस्तेमाल किए गए ईंधन में क्लोराइड की अधिक मात्रा के कारण इंजन के पुर्जों में जंग और घिसाव हुआ। पत्र में इंजन के पुर्जों पर क्लोराइड के अत्यधिक नुकसानदेह प्रभाव का भी उल्लेख किया गया था। इसके अलावा, सियाम के सदस्यों ने खुदरा बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध ई20 ईंधन में अत्यधिक नमी होने का भी मुद्दा उठाया था।

उनका कहना था कि यदि नमी की मात्रा एक प्रतिशत से अधिक हो जाए तो ईंधन अलग हो जाता है और ईंधन भरवाने के तुरंत बाद वाहन चलने की स्थिति में नहीं रहता। पत्र में ईंधन खुदरा बिक्री केंद्रों पर भंडारण टैंक और पाइपलाइन के समुचित रखरखाव की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट खेले तो द्रविड़, वनडे में विराट सा अंदाज, 23 साल के बल्लेबाज की टीम इंडिया पर नजर

R Smaran: स्मरण रवि घरेलू क्रिकेट में आग लगा रहे हैं. रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में 950 रन बनाने के बाद कर्नाटक का यह बल्लेबाज दलीप ट्रॉफी में भी बढ़िया करना चाहता है ताकि भारतीय टेस्ट टीम में उनकी जगह बन सके. साउथ जोन के वह बड़े बल्लेबाज हैं. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं. Wed, 5 Aug 2026 13:39:55 +0530

  Videos
See all

CM Yogi | "गरीबों के लिए नई योजनाएं शुरू कीं" | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:15:58+00:00

America के हथियार खत्म? अब कैसे लड़ेगा जंग! US Military पर बड़ा संकट? #shorts #trump #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:15:10+00:00

Satish Mahana Statement :सदन में विपक्ष के रवैये से दुखी हुए सतीश महाना, बोले- ऐसा व्यवहार ठीक नहीं| #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:15:20+00:00

Air India Phuket Delhi Mid Air Turbulence: 300 फीट नीचे गिरा एयर इंडिया फ्लाइट! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:14:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers