अरावली की वादियों में होगी रश्मिका-विजय की शादी:झील किनारे होटल के हर सुईट में प्राइवेट स्विमिंग पूल; जानिए- साउथ स्टार्स ने इसे क्यों चुना
साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन आज से शुरू हो जाएंगे। दोनों ने अपनी शादी के लिए उदयपुर (राजस्थान) को चुना है। वर-वधू अपने परिवार के साथ कल यानी 23 फरवरी को ही वेडिंग वेन्यू लग्जरी होटल ‘मोमेंटोस एकाया’ पहुंच चुके हैं। 26 फरवरी को ये कपल सात फेरे लेंगे। यह होटल एकलिंगजी के पास अरावली की वादियों के बीच में है। इसका खूबसूरत नजारा देखते ही बनता है। खास बात ये है कि ये शहर के शोर-शराबे से करीब 25 किमी दूर मेन रोड से अंदर स्थित है। लेक सिटी की ये खूबसूरती विजय और रश्मिका को भी काफी पसंद आई और साउथ से यहां शादी करने चले आए हैं। 117 कमरे, सुईट में प्राइवेट पूल की फैसिलिटी उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर एकलिंगजी के पास स्थित यह होटल 106 एकड़ में फैला हुआ है। यह प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है। होटल में लग्जरी रूम और विला हैं। यहां 117 भव्य कमरे हैं। इन रूम्स में प्राइवेट बालकनी, गार्डन व्यू और विला से लेकर हर सुईट में प्राइवेट पूल भी हैं। अरावली के मनोरम दृश्य यहां से आसानी से दिखाई देते हैं। होटल के 4 शानदार सुईट ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुईट यह सुईट अपने आप में एक रिसॉर्ट है। 24 घंटे शेफ आपकी पसंद का खाना तैयार करते हैं। गेस्ट की हर जरूरत का ख्याल रखने के लिए बटलर की एक टीम मौजूद रहती है। तीन बेडरूम वाले इस सुईट में गहरे कोरल और सफेद रंग के इंटीरियर हैं। इसमें वेलनेस और स्पा थेरैपी के लिए अलग-अलग एरिया हैं। साथ ही समारोहों के आयोजन के लिए बड़ा हॉल और एक प्राइवेट स्विमिंग पूल भी है। जकूजी से सुसज्जित चूना-पत्थर का बाथरूम है। इस सुईट का एक रात का किराया 2 लाख रुपए से शुरू होता है। अरावली सुईट अरावली सुईट में प्राइवेट पूल, बाथटब, हरा-भरा प्राइवेट लॉन और आरामदायक इंटीरियर है। यहां 24 घंटे बटलर सर्विस की फैसिलिटी है। स्मृति चिह्न सुईट स्मृति चिह्न सुईट से अरावली पर्वतमाला का 360 डिग्री का व्यू नजर आता है। इसमें दो बेडरूम और एक लिविंग रूम है। यहां से सनराइज और सनसेट को बिल्कुल सामने से देख सकते हैं। 127 वर्गमीटर में फैले इस सुईट में 6 मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था है। इसमें भी 24 घंटे बटलर सर्विस की फैसिलिटी है। प्रेसिडेंशियल सुईट प्रेसिडेंशियल सुईट में भव्य कमरे, बड़ी खिड़कियां, चंदवादार बिस्तर (कैनोपी बेड) हैं। इसमें प्राइवेट लॉन, स्विमिंग पूल, जकूजी से सुसज्जित बाथरूम और लिविंग कम डाइनिंग एरिया है। 514 वर्गमीटर वाले इस सुईट में 12 मेहमानों तक के ठहरने की व्यवस्था है। होटल में 3 बड़े विला वैली व्यू विला : 3 गेस्ट रुक सकते हैं अरावली पर्वतमाला से घिरा यह विला धुंधभरी सुबह में आरामदायक और मानसून में सुकून भरी जगह है। बालकनी से हरी-भरी घाटी के मनमोहक दृश्य दिखाई देते हैं। 45 वर्गमीटर वाले इस विला में अधिकतम 3 गेस्ट ठहर सकते हैं। लेक व्यू विला : हनीड्यू झील के मनमोहक नजारे लेक व्यू विला में होटल के पास बनी हनीड्यू झील के मनमोहक नजारों का आनंद ले सकते हैं। 45 वर्गमीटर वाले इस विला में भी अधिकतम 3 गेस्ट ठहर सकते हैं। प्रीमियम विला प्रीमियम विला में लालटेन की रोशनी में डिनर के लिए बने गजेबो (अलग से बना हुआ सेटअप) और दोपहर में स्वीमिंग के लिए प्राइवेट पूल का अनूठा संगम है। कमरे अलास्का गोल्ड ग्रेनाइट फर्श और थेकरी कांच से डेकोरेट किए गए हैं। ये 63 वर्गमीटर के हैं। इसमें भी अधिकतम 3 गेस्ट रह सकते हैं। प्री-फंक्शन के लिए होटल में बड़ा एरिया इस होटल में बड़ा प्री-फंक्शन एरिया है। कई ब्रेकआउट और ग्रीन रूम के साथ 5 एकड़ में फैला ओपन गार्डन स्पेस है। यहां मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन जैसे अलग-अलग कार्यक्रम भव्य तरीके से करने के खास बंदोबस्त हैं। उदयपुर बन रहा सेलिब्रिटी वेडिंग हब उदयपुर में पहले भी कई हाई प्रोफाइल शादियों और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पसंदीदा रहा है। झीलें, महल, अरावली की पहाड़ियां और स्वागत का शाही अंदाज देश-विदेश के लोगों को आकर्षित करता है। विजय और रश्मिका की शादी से एक बार फिर उदयपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गया है। होटल इंडस्ट्री और टूरिज्म सेक्टर को भी इससे बड़ा आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। ………. विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… शादी के लिए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे:26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोमवार को उदयपुर पहुंचे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। (पढ़िए पूरी खबर)
Big Action on AI Summit Protest LIVE: AI समिट प्रदर्शन मामले में बड़ा एक्शन | Congress | Uday Bhanu
Big Action on AI Summit Protest LIVE: AI समिट प्रदर्शन मामले में बड़ा एक्शन | Congress | Uday Bhanu दिल्ली में एआई समिट के दौरान भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन के मामले में लगातार गिरफ्तारी हो रही है। इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। #udaybhanuchib #aisummitprotest #delhipolice #congress #breakingnews #rbharat ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat





















