Responsive Scrollable Menu

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।

Continue reading on the app

टेस्ला ने उड़ने वाली कार दिखाई, VIDEO:हवा में पलटी और फिर जमीन पर लैंड हुई; 1 सेकेंड से भी कम में 97kmph की रफ्तार पकड़ेगी

इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने आज 16 अक्टूबर को उड़ने वाली कार दिखाई। डेमो के दौरान, रोडस्टर सेकेंड जनरेशन कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर की ओर बढ़ी और उल्टी हो गई। इसके बाद ये रैंप से हवा में उड़ी, हवा में ही पलटी और जमीन पर सुरक्षित लैंड कर गई। इस कार में रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले थ्रस्टर्स लगे हैं। इनकी मदद से ये कार उल्टी होकर चल सकती है और हवा में घूम भी सकती है। ये कार केवल 0.81 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती है। कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा। मस्क बोले- ये स्पेसएक्स के इंजीनियर्स का कमाल सफल लैंडिंग के बाद मस्क ने कहा- चलिए, यह काम कर गया। मस्क ने इस कार को टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों के साथ मिलकर किए गए काम का नतीजा बताया। मस्क ने बताया कि कार खुद को ऊपर उठाने के लिए एक एडवांस्ड अल्ट्रा-हाई प्रेशर एयर टैंक का इस्तेमाल करती है। कार में हवा में कंट्रोल के लिए एल्टीट्यूड थ्रस्टर्स और पीछे की तरफ मेन थ्रस्टर्स हैं। यह बिल्कुल रॉकेट की तरह उड़ सकती है और हवा में कलाबाजियां खा सकती है। ‘कार इस पर डिपेंड करेगी कि आपकी सड़क कैसी’ इवेंट में जब एक दर्शक ने पूछा कि क्या यह कार आम सड़कों पर चलाने के लायक है, तो मस्क ने मजाकिया अंदाज में कहा, "यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सड़क कैसी है।" हालांकि, उन्होंने तुरंत साफ किया कि यह इस्तेमाल करने में एक प्रैक्टिकल कार ही होगी। मस्क ने यह भी बताया कि रोडस्टर टेस्ला की इकलौती ऐसी कार होगी जिसे सिर्फ मैन्युअली चलाया जा सकेगा। इसे बहुत ज्यादा सेफ्टी को ध्यान में रखकर डिजाइन नहीं किया गया है। 2028 से शुरू होगा प्रोडक्शन मस्क ने बताया कि रोडस्टर का प्रोडक्शन साल 2028 में शुरू होगा। कार को बुक करने के लिए कुल 50 हजार डॉलर यानी करीब ₹48 लाख का डिपॉजिट देना होगा। वेबसाइट के मुताबिक, यह पूरा पैसा 100% रिफंडेबल है। रफ्तार पकड़ने में दुनिया में सबसे आगे होगी रोडस्टर टेस्ला की नई 'रोडस्टर' फिलहाल एक डेमो/प्रोटोटाइप कार है और इसका उत्पादन 2028 से शुरू होगा। अगर इसके दावों की बात करें तो रफ्तार के दो अलग-अलग पैमाने हैं- 1. पिकअप: 0 से 60 मील यानी, 97 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ने के मामले में इस कार ने डेमो के दौरान महज 0.81 सेकंड का समय दर्ज किया है। अगर 2028 में यह कार इसी क्षमता के साथ बाजार में उतरती है, तो यह दुनिया की सबसे तेज पिकअप वाली कार बन जाएगी। फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रोएशियाई इलेक्ट्रिक हाइपरकार रिमैक नेवेरा आर के नाम है। इसने 1.66 सेकंड में 0-60 मील प्रति घंटा का आंकड़ा दर्ज किया है। 2. टॉप स्पीड: इस मामले में फिलहाल यह दुनिया की सबसे तेज कार नहीं है। टेस्ला का दावा 230 मील प्रति घंटे यानी करीब 370 किमी/घंटे से अधिक रफ्तार का है। जबकि यांगवांग U9 एक्सट्रीम 308 मील/घंटे यानी करीब 496 किमी/ घंटे जैसी गाड़ियां इससे कहीं आगे हैं। हालांकि मस्क का कहना है कि वे इस पर लगातार काम कर रहे हैं और फाइनल प्रोडक्शन कार में मैक 0.5 यानी लगभग 617 km/h का लक्ष्य हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे। ये अभी के शुरुआती टेस्ट/प्रोटोटाइप मॉडल से कहीं ज्यादा तेज होगी। क्या होती है कोल्ड-गैस थ्रस्टर टेक्नोलॉजी यह वही टेक्नोलॉजी है जिसका इस्तेमाल अंतरिक्ष में रॉकेट और सैटेलाइट्स की दिशा बदलने के लिए किया जाता है। कंप्रेस्ड एयर/गैस को हाई प्रेशर के साथ बाहर निकालकर गाड़ी को अतिरिक्त धक्का या लिफ्ट दिया जाता है। 2017 से बार-बार टली टेस्ला रोडस्टर की लॉन्चिंग टेस्ला ने अपनी सेकेंड जनरेशन रोडस्टर को पहली बार नवंबर 2017 में दिखाया था। हालांकि, इसके बाद इसकी लॉन्चिंग और प्रोडक्शन की तारीख कई बार टलती रही। शुरुआत में उम्मीद थी कि यह कार 2020 तक सड़कों पर आ जाएगी, लेकिन डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग की चुनौतियों के कारण इसमें करीब 8 साल की देरी हो चुकी है। सैम आल्टमैन और मस्क के बीच बहस हो चुकी कार की लॉन्चिंग में देरी को लेकर बीते साल इलॉन मस्क और ओपनएआई के CEO सैम आल्टमैन के बीच बहस भी हुई थी। आल्टमैन ने X पर लिखा था कि 50 हजार डॉलर की बुकिंग फीस देने के बाद 7.5 साल का इंतजार बहुत लंबा लगता है। इस पर जवाब देते हुए मस्क ने दावा किया था कि आल्टमैन को उनकी बुकिंग फीस पहले ही रिफंड की जा चुकी है। रोडस्टर टेस्ला की पहली कार टेस्ला ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 'ओरिजिनल रोडस्टर' साल 2008 में कैलिफोर्निया में लॉन्च की थी। यह कार ब्रिटेन की स्पोर्ट्स कार कंपनी 'लोटस एलीस' के चेसिस पर बनी थी, लेकिन मस्क ने इसमें पेट्रोल इंजन की जगह ऑल-इलेक्ट्रिक इंजन लगाया था। इसके बाद नवंबर 2017 में मस्क ने अपने 'सेमी ट्रक' इवेंट में रोडस्टर सेकेंड जेनरेशन की घोषणा की। नवंबर 2017 में 50,000 डॉलर का डिपॉजिट लेकर ग्राहकों के लिए इसकी बुकिंग शुरू हुई थी। उस समय भी मस्क ने कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स वाले स्पेसएक्स पैकेज की बात कही थी। ----------------------------------------- टेस्ला से जुड़ी ये खबर भी पढ़े… टेस्ला डूबने लगी तो नींद में चिल्लाते थे मस्क:गर्लफ्रेंड बोली- लगता था उन्हें हार्ट अटैक आ जाएगा; आज नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार कंपनी साल 2008 की बात है। दुनियाभर की इकोनॉमी संकट में थी। लेहमन ब्रदर्स जैसे बड़े इन्वेस्टमेंट बैंक से लेकर जनरल मोटर्स जैसी कंपनियां डूब रही थीं। इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला शुरुआती दौर में थी। मंदी के कारण हालत इतनी खराब थी कि पहली कार के लिए ग्राहकों से जो बुकिंग अमाउंट लिया था उसे भी खर्च कर दिया। अपने खर्चों को कवर करने के लिए उन्होंने निजी तौर पर रकम उधार ली थी। वे उस समय बेहद तनाव में रहने लगे थे। उनकी गर्लफ्रेंड रही तालुलाह रिले ने इस वाकये को याद करते हुए कहा- 'वह खुद से बात करने लगे थे, अपने हाथों को फैलाकर जोर-जोर से चिल्लाते थे। कई बार नींद में भी चिल्लाते थे और हाथ पटकते थे। लगता था कि उन्हें कभी भी दिल का दौरा पड़ सकता है।’ पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

NZ A vs IND A: बुमराह-पंत की होने वाली है वापसी! न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले क्या है टीम इंडिया का प्लान?

IND vs NZ Test Series: जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत दोनों को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. यह सीरीज 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन और 27 नवंबर से एक दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेली जाएगी. मगर अब खबर है कि भारत के ये दोनों दिग्गज सात नवंबर से लिंकन में शुरू होने जा रहे तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेल सकते हैं. Tue, 27 Oct 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

Shraddha Dubey Case : Shiva Sharma की मौत कैसे हुई? पुलिस तलाशेगी जवाब! | Lucknow | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T02:30:20+00:00

Bihar MLC Election Result Live : बिहार MLC चुनाव के नतीजे | Breaking News |Neeraj Kumar |Anant Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T02:26:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers