Responsive Scrollable Menu

संजय लीला भंसाली की 8 फिल्में, मेकर को बनाया सिनेमा का जादूगर, 1 ने जीता नेशनल अवॉर्ड, दूसरी पर जमकर मचा था बवाल

संजय लीला भंसाली फिल्मों में अपने भव्य सेट, भारी-भरकम कॉस्ट्यूम के लिए जाने-जाते हैं. फिल्ममेकर अपनी फिल्मों को आलीशान बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने से कतराते नहीं हैं. संजय लीला भंसाली वो फिल्ममेकर हैं जिनकी फिल्मों में सबकुछ ग्रैंड होता है. आज उनकी 8 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Continue reading on the app

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है जिनमें कहा गया है कि अमेरिका के जनरल ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसी खबरे 100 फीसदी गलत हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘मीडिया में कई खबरें चल रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि जनरल डैनियल केन ईरान के खिलाफ युद्ध के फैसले के विरोध में हैं। इन खबरों में इस जानकारी का कोई स्रोत नहीं बताया गया है और पूरी तरह गलत है।' उन्होंने लिखा, ‘’जनरल केन हम सबकी तरह युद्ध नहीं देखना चाहते, लेकिन अगर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का निर्णय लिया जाता है, तो उनकी राय है कि यह काफी आसान होगा। वह ईरान को अच्छी तरह जानते हैं, क्योंकि उन्होंने मिडनाइट हैमर ऑपरेशन को लीड किया था, जिसमें ईरान के परमाणु एनरिचमेंट प्रोग्राम पर हमला हुआ था। ट्रम्प ने लिखा, ‘ईरान के साथ युद्ध के बारे में जो कुछ भी लिखा गया है, वह गलत और जानबूझकर फैलाया गया भ्रम है। फैसला मैं करता हूं। मैं समझौता करना ज्यादा पसंद करूंगा, लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ, तो उस देश के लिए और दुर्भाग्य से उसके लोगों के लिए बहुत बुरा दिन होगा। वे लोग कमाल के हैं उनके साथ ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।’ ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत चल रही है। लेकिन अभी तक इसमें कोई कामयाबी नहीं मिली है। ईरान अमेरिका की शर्तों को मानने के लिए तैयार नहीं है। वहीं ट्रम्प बार-बार हमले की धमकी दे चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… आज से ट्रम्प के इमरजेंसी टैरिफ की वसूली बंद: अमेरिका को ₹16 लाख करोड़ लौटाने पड़ सकते हैं; कोर्ट ने 3 दिन पहले रोक लगाई अमेरिकी सरकार आज से राष्ट्रपति ट्रम्प की तरफ से लगाए गए इमरजेंसी टैरिफ की वसूली बंद कर देगी। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 3 दिन पहले इन टैरिफ को गैरकानूनी बताया गया था। अमेरिकी US कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CPB) ने एक बयान में कहा- 1977 के कानून इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत लगाए गए टैरिफ की वसूली मंगलवार रात 12 बजकर 1 मिनट (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे) से बंद कर दी जाएगी। एजेंसी ने इम्पोर्ट्स को निर्देश दिया है कि इन टैरिफ से जुड़े सभी कोड उसके कार्गो सिस्टम से हटा दिए जाएंगे। पेन व्हार्टन बजट मॉडल के अर्थशास्त्रियों के मुताबिक कोर्ट से इस फैसले से अमेरिकी सरकार को 175 अरब डॉलर (15.75 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा की कमाई वापस करनी पड़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें… मेक्सिको- ड्रग माफिया की मौत से 20 राज्यों में हिंसा :25 सैनिकों समेत 32 मौतें, 20 बैंक फूंके; गर्लफ्रेंड से लोकेशन का पता चला मेक्सिको में ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो की मौत के बाद सोमवार को भी हिंसक प्रदर्शन हुए। BBC के मुताबिक मेंचो के समर्थकों ने 20 राज्यों में हिंसा फैला दी। कई जगह रोडब्लॉक लगाए, गाड़ियों और 20 से ज्यादा सरकारी बैंक शाखाओं में आग लगा दी गई। जालिस्को में लॉकडाउन के हालात हैं। ये शहर फीफा 2026 के मेजबान शहरों में शामिल है। अलग-अलग शहरों में कम से कम 32 मौतें हुईं हैं, जिसमें 25 सैनिक शामिल है। ऑपरेशन के दौरान सेना ने बख्तरबंद गाड़ियां और रॉकेट लॉन्चर सहित बड़ी संख्या में हथियार जब्त किए। दरअसल, मेक्सिको में सेना ने रविवार को एक ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मार गिराया। सेना के ऑपरेशन के दौरान वह घायल हो गया था। उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में मेंचो के अलावा अन्य 8 अपराधी भी मारे गए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

लाइव मैच में पक्षी को लगी गेंद, फुटबॉलर ने CPR देकर बचाई जान; वीडियो हो रहा वायरल

फुटबॉलर ने मैच में गेंद लगने के बाद सीगल पक्षी को सीपीआर देकर बचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। यह वाकया इस्तांबुल में एमेच्योर मैच के दौरान हुआ। Tue, 24 Feb 2026 16:04:07 +0530

  Videos
See all

Breaking News LIVE : CM Yogi पर जमकर बरसे Shankaracharya Avimukteshwaranand | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T10:39:34+00:00

Breaking News | अब 'केरलम' के नाम से जाना जाएगा Kerala.. Modi Cabinet में लिया गया बड़ा फैसला #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T10:38:11+00:00

Lucknow Murder: कारोबारी की हत्या, ऐसे खुला नीले ड्रम में पिता के टुकड़े रखने वाले राजा का राज | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T10:45:00+00:00

Kerala Name Rename News: केरलम के नाम से जाना जाएगा केरल #shorts #ytshorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T10:39:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers