Responsive Scrollable Menu

पिता MBBS करने का दबाव बनाता, बेटे ने मार डाला:लखनऊ में इकलौते बेटे ने गोली मारी, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरा

लखनऊ में पैथोलॉजी लैब मालिक पिता की 21 साल के इकलौते बेटे ने हत्या कर दी। आरोपी ने बहन के सामने पिता को गोली मारी, फिर आरी से शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिया। सिर को कार में रखकर 21 किलोमीटर दूर फेंक आया। किसी को बताने पर बहन को भी मार देने की धमकी दी। डर की वजह से बहन ने किसी को कुछ नहीं बताया। पिता का सिर फेंकने के बाद आरोपी घर लौटा और कार की सफाई की। तीन दिन बाद सोमवार को वह थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो बेटा घबराया नजर आया। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई, तब उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी बातें सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। पुलिस उसे लेकर मौके पर पहुंची और शव के टुकड़े बरामद किए, लेकिन सिर नहीं मिला। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता चाहते थे कि वह NEET क्वालीफाई करके MBBS करे। वह इस बात पर अड़ा था कि MBBS के लिए उस पर जबरदस्ती न की जाए। वह पिता से कहता था कि पैथोलॉजी लैब की जगह लॉन या रेस्टोरेंट खोला जाए, जो ज्यादा अच्छा बिजनेस रहेगा। इसी बात को लेकर 20 फरवरी को पिता से बहस हुई। गुस्से में उसने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। वारदात आशियाना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-L की है। मृतक मानवेंद्र सिंह वर्धमान पैथोलॉजी लैब के मालिक थे। शराब के कारोबार से भी जुड़े थे। डीसीपी विक्रांत वीर ने बताया- बेटे अक्षत ने ही वारदात को अंजाम दिया। शरीर के कई अंग अभी नहीं मिले हैं, जिन्हें आरोपी की निशानदेही पर खोजा जाएगा। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- आरोपी बीकॉम का छात्र, मां की मौत हो चुकी है मानवेंद्र सिंह मूल रूप से जालौन जिले के रहने वाले थे। उनके पिता सुरेंद्र पाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड हैं। कई साल पहले मानवेंद्र आशियाना सेक्टर-L में मकान बनवाकर रहने लगे थे। नौ साल पहले पत्नी का निधन हो गया था। तब से वह बेटे अक्षत और बेटी कृति (17) की खुद ही देखभाल करते थे। आरोपी अक्षत बीकॉम का छात्र है। कृति एपीएस में 11वीं की छात्रा है। मानवेंद्र का छोटा भाई एसएस रजावत उत्तर प्रदेश पुलिस में हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती सचिवालय में है। तीन मंजिला घर की ऊपरी मंजिल पर पिता, बेटा और बेटी रहते थे। सेकेंड फ्लोर पर आरोपी के चाचा-चाची रहते थे। सबसे निचले फ्लोर पर पार्किंग और गेस्ट रूम है। बहन को धमकाया-जान से मार डालूंगा आरोपी बेटे के मुताबिक, 20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे उसने लाइसेंसी राइफल से पिता को गोली मारी। उस वक्त बहन भी मौजूद थी। बहन ने चिल्लाने की कोशिश की तो उसे धमकाया। कहा- अगर तुमने किसी से घटना के बारे में बताया तो जान से मार डालूंगा। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। पिता की लाश को तीसरे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर लाकर खाली कमरे में रखा। फिर बाजार से आरी खरीदकर लाया और शव के कई टुकड़े किए। सिर और कुछ टुकड़ों को कार में डालकर सदरौना गांव में फेंक दिया। बाकी हिस्सों को पॉलीथिन में पैक कर नीले ड्रम में भर दिया। वारदात के 3 दिन बाद थाने पहुंचा, हाव-भाव से पुलिस को शक हुआ पुलिस के मुताबिक, वारदात के तीन दिन बाद सोमवार को आरोपी बेटा आशियाना थाना पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता 20 फरवरी की सुबह 6 बजे दिल्ली जाने की बात कहकर निकले थे और 21 फरवरी की दोपहर तक लौटने की बात कही थी, लेकिन अब तक वापस नहीं आए हैं। उनके तीनों मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहे हैं। पुलिस ने जब मानवेंद्र को ढूंढना शुरू किया और बेटे से पूछताछ की तो उसके हावभाव संदिग्ध लगे। सख्ती से पूछने पर पहले उसने बताया कि पिता ने आत्महत्या कर ली है। और कड़ाई की गई तो उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। राइफल गद्दे के नीचे छिपाई थी पिता की हत्या के बाद अक्षत ने राइफल गद्दे के नीचे छुपा दी थी। पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। शव को कब्जे में लिया गया तो केवल आधा शरीर मिला, बाकी अंग गायब थे। पूछताछ में उसने बताया कि शरीर के टुकड़े कर काकोरी इलाके के सदरौना में फेंक दिए हैं। करीब आठ घंटे तक पुलिस घर में मौजूद रहकर जांच करती रही। देर रात शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पड़ोसी बोले- रिजर्व रहता था, चार साल पहले घर से भाग गया था पड़ोस में रहने वाले मानवेंद्र सिंह के दोस्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया किअक्षत मोहल्ले में किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखता था। अगर कभी आमना-सामना हो जाता तो नमस्ते कर लेता था। मोहल्ले में उसकी किसी से दोस्ती नहीं थी। चार साल पहले अक्षत घर से भाग गया था। उस दौरान वह छह पन्नों का एक पत्र लिखकर गया था। उसमें उसने लिखा था कि वह MBBS नहीं करना चाहता और उसके साथ जबरदस्ती न की जाए। उसने पैथोलॉजी लैब बंद कर लॉन या रेस्टोरेंट खोलने की सलाह भी दी थी। बाद में पिता के समझाने पर वह एक दिन में ही लौट आया। मानवेंद्र सिंह बेटे से बिल्कुल अलग स्वभाव के थे। वह मोहल्ले में सभी से बातचीत करते थे और सबको जोड़कर चलने वाले व्यक्ति थे। हर त्योहार को उत्साह के साथ मनाते थे और कोई न कोई आयोजन करते रहते थे। पार्क में रामलीला का आयोजन भी करवाते थे, जिसमें अक्षत मेघनाद का रोल करता था। उसी दौरान वह सबके साथ घुल-मिलकर रहता था। ‘19 फरवरी के बाद नहीं दिखे मानवेंद्र’ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को उनकी मानवेंद्र से आखिरी मुलाकात हुई थी। वह एक दावत से लौटकर आए थे। इसके बाद जब अगले दिन से वह किसी को दिखाई नहीं दिए तो बेटे से पूछा गया। उसने बताया कि पिता दिल्ली गए हैं। बाप-बेटे में अक्सर विवाद होता था, इसलिए लोगों को लगा कि वह नाराज होकर चले गए होंगे। लेकिन दो दिन बीतने के बाद फिर जानकारी ली गई, तब भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब दोबारा पूछा गया तो बेटे ने कहा कि पिता लापता हो गए हैं और वह आसपास के इलाकों में उनकी तलाश कर रहा है। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मेरठ में परिवार के 6 लोग एक साथ जिंदा जले : इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे; कपड़ा कारोबारी पिता नमाज पढ़ने गया था मेरठ में कपड़ा कारोबारी के परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे हैं। कारोबारी सोमवार की देर शाम नमाज पढ़ने गया था, तभी दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। उस वक्त घर में 2 महिलाएं और 5 बच्चे थे। सभी लपटों में फंस गए। (पूरी खबर पढ़िए)

Continue reading on the app

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद ट्रंप की नई धमकी क्या भारत के लिए है?

ट्रंप ने कहा है कि जो देश सुप्रीम कोर्ट के 'बकवास फ़ैसले' की आड़ में गेम खेलना चाहते हैं, उन्हें और बुरे परिणाम भुगतने होंगे. कहा जा रहा है कि भारत ने ट्रेड डील की वार्ता को अभी टाल दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

छठे सुपर-8 मुकाबले में आज SL vs NZ:न्यूजीलैंड का पहला मैच बेनतीजा, श्रीलंका को इंग्लैंड ने हराया; दोनों टीमों को जीत चाहिए

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का छठा मैच आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॅास 6.30 बजे होना है। श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड आगे श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 28 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। 16 में न्यूजीलैंड और 6 में ही श्रीलंका को जीत मिली। 2 मुकाबले टाई रहे, जबकि एक बेनतीजा रहा। दोनों के बीच आखिरी टी-20 2025 में हुआ था। तब श्रीलंका ने 218 रन बनाए थे, न्यूजीलैंड 211 रन ही बना सका। पाथुम निसांका श्रीलंका के टॅाप बैटर पाथुम निसांका ने टूर्नामेंट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 154.07 की स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट 100* रन रहा है। वहीं, गेंदबाजी में महीश तीक्षणा टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 7.12 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 8 विकेट हासिल किए। लॅाकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के टॅाप विकेट टेकर न्यूजीलैंड के लिए टिम साइफर्ट ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 167.96 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 89* रहा। वहीं, लॅाकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में महज 9.67 की इकोनॅामी से 4 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की सरफेस स्पिन गेंदबाजी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। नई गेंद के साथ शुरुआत में यहां गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक आती है। लेकिन गेंद अपनी चमक खोने के बाद मिडिल ओवर्स में जबरदस्त स्पिन करती है। इस पिच पर पहली पारी में 160 रन बनाना विनिंग टोटल होता है। कोलंबो में 3-4% बारिश की आशंका 25 फरवरी को कोलंबो में मौसम गरम और बादल वाला रहेगा। बारिश की संभावना बहुत कम है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की 3-4% आशंका है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 श्रीलंका: पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दसुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुषंका। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। -------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें Tue, 24 Feb 2026 23:06:23

  Videos
See all

Battle Group पर बगावत? White House में हाहाकार! | US-Iran Tension | Global War Alert LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T23:35:44+00:00

US-Iran War : कैरियर का कप्टैन बोला, मुझे ये मौत नहीं मरना? | Trump | Ali Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T23:30:05+00:00

Buldozer से सफाई, Surat में अवैध निर्माण ध्वस्त #viralvideo #viralnews #viralshorts #buldozeraction #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T23:15:09+00:00

Toll Plaza विवाद में हुई मारपीट #agra #tollplaza #saubaatkiekbaat #kishoreajwani #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T23:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers